Responsive Scrollable Menu

'Teri Lat Lag Ja Gi' गाने पर लड़की का गजब डांस, शानदार स्टेप्स ने जीता दिल, वीडियो हुआ वायरल

'Teri Lat Lag Ja Gi' गाने पर लड़की के शानदार डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में लड़की गाने की धुन और बीट्स के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में डांस करती नजर आ रही है. उसके डांस स्टेप्स, एक्सप्रेशन और एनर्जी ने वीडियो को खास बना दिया है. गाने की हर बीट पर लड़की ने जिस तरह से अपने स्टेप्स मिलाए, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी उसकी तारीफ कर रहे हैं. वीडियो देखने के बाद लोग लड़की के डांस और कॉन्फिडेंस की चर्चा कर रहे हैं. यही वजह है कि यह डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है. Video Credit: Instagram-@iam_shivanibhandari_

Continue reading on the app

SSC 2026 एग्जाम शेड्यूल जारी:IBPS PO मेन्स और BPSC समेत कई एग्जाम से डेट क्लैश, सेंटर दूर - दूर होने से पहुंचना मुश्किल

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं की एग्जाम डेट्स जारी कर दी है। इस शेड्यूल में जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा, दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा व कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा (CHSL) शामिल हैं। उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एग्जाम शेड्यूल चेक कर सकते हैं। इस एग्जाम की तारीखें और शिफ्ट का टाइम इसी महीने में होने वाली अन्य प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ क्लैश हो रही है। इससे स्टूडेंट्स इस कंफ्यूजन में है कि कौन सी एग्जाम दें और कौन सी न दी जाएं। IBPS PO/MT-XVI मेन्स के साथ क्लैश 4 अक्टूबर 2026 को IBPS PO/MT-XVI मेन्स एग्जाम तय की गई है। यह एग्जाम दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। SSC CGL टियर - 1 एग्जाम 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 के बीच कई शिफ्ट में हो रही है। इसकी शिफ्ट सुबह 9 से 10 बजे, 11:45 से 12:45, दोपहर 2:30 से 3:30 और शाम को 5:15–6:15 है। IBPS PO/MT-XVI 4 अक्टूबर, दोपहर 1 बजे से होगी। इसी दिन SSC CGL Tier-1 की दोपहर और शाम की शिफ्ट उम्मीदवारों के लिए एग्जाम क्लैश बन सकता है। खासतौर से उम्मीदवारों के लिए CGL की दोपहर 2:30 से 3:30 और शाम 5:15 से 6:15 पर दोनों एग्जाम में शामिल होना संभव नहीं होगा। RRB एग्जाम से भी डेट क्लैश RRB सेक्शन कंट्रोलर एग्जाम 12 और 13 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जा रही है। इसके RRB सेक्शन कंट्रोलर एग्जाम सिटी डिटेल्स की जानकारी जारी हो चुकी है। इसी तरह 27 और 28 अक्टूबर 2026 को RRB ने जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट पदों के लिए सीबीटी - 1 का नोटिस जारी किया है। इन्हीं दो दिनों में SSC CGL टियर - 1 एग्जाम भी है। BPSC प्रीलिम्स के साथ क्लैश 4 अक्टूबर 2026 को अगर आपकी SSC CGL एग्जाम सुबह 11:45 से 12:45 बजे की शिफ्ट में है, तो बिहार लोक सेवा आयोग की 72वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा ( दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे) के साथ टाइम ओवरलैप होगा। SSC CGL उसी दिन दोपहर 12:45 बजे खत्म होगी। CGL का पेपर खत्म होने से 45 मिनट पहले ही BPSC का पेपर शुरू हो चुका होगा, इसलिए दोनों परीक्षाओं में एक साथ बैठना असंभव है। किसी एक एग्जाम को चुनने पर मजबूर इसके अलावा, एग्जाम सेंटर के बीच की दूरी और दोनों एग्जाम की रिपोर्टिंग व एंट्री नियमों की वजह से एक ही दिन इन दोनों शिफ्ट में शामिल हो पाना मुमकिन नहीं है। ऐसे में उम्मीदवारों को किसी एक एग्जाम को चुनना होगा। DSSSB और MPESB एग्जाम भी उन्हीं दिनों में DSSSB ASO की परीक्षा 21 सितंबर से 24 अक्टूबर के बीच अलग - अलग शिफ्ट में होगी। इसके तहत 606 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं MPESB Group-2/Sub-Group-4 की परीक्षा 23 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच है। इसकी रिवाइज्ड वैकेंसी लगभग 2,299 है। इन दोनों परीक्षाओं की तारीख भी SSC एग्जाम से क्लैश हो रही हैं। हालांकि SSC की ये सभी तारीखें अभी प्रपोज्ड डेट्स हैं। आयोग बाद में किसी नोटिस के जरिए इनमें बदलाव कर सकता है इसलिए उम्मीदवारों को SSC की ओर से जारी होने वाले आगे के नोटिस पर नजर बनाए रखनी होगी। SSC एग्जाम का महत्व : SSC यानी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (कर्मचारी चयन आयोग) भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में कर्मचारियों की भर्ती करने वाली प्रमुख सरकारी संस्था है। SSC की परीक्षाएं देश के लाखों उम्मीदवारों को केंद्र सरकार की नौकरी पाने का अवसर देती हैं। इन एग्जाम में देशभर के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। SSC हर साल अलग-अलग परीक्षाओं के माध्यम से खाली पदों पर भर्ती करता है। इस भर्ती के लिए पद के अनुसार 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अलग - अलग मंत्रालयों का वर्क एक्सपीरियंस SSC एग्जाम में सिलेक्शन के बाद सरकारी सेवा के नियमानुसार सैलरी और अलाउंस मिलते हैं। इसके साथ ही विभागीय परीक्षाओं और प्रमोशन होने पर आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। अलग-अलग मंत्रालयों में काम करने का अनुभव मिलता है। SSC एग्जाम शेड्यूल 2026: ऐसे करें चेक -------------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें.. NCERT की 9वीं की किताब से रूसी, फ्रांसीसी क्रांति गायब:7वीं सदी का भारत, रानी अब्‍बक्‍का जुड़े; जानें नई किताब से क्‍या हटा, क्‍या जुड़ा NCERT ने क्लास 9 की सोशल साइंस की नई किताब अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड-पार्ट 2’ मंगलवार को जारी की। पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

  Sports

तिलक वर्मा का हैरतअंगेज रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में ऐसा कमाल नहीं कर सका कोई बल्लेबाज

तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में एक तूफानी पारी खेली, जिसके दम पर टीम इंडिया ने 249 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया. इस दौरान तिलक वर्मा ने अपना रिकॉर्ड भी कायम किया. Fri, 09 Oct 2026 22:19:32 +0530

  Videos
See all

Mahabahas: कांग्रेस ने सख्ती दिखाई, हरदा को जिम्मेदारी याद आई! | Congress | Harish Rawat #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T17:10:28+00:00

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर दिया गलत बयान - BJP #shorts #drupadimurmu #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T17:03:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers