Responsive Scrollable Menu

ब्राजील ने भारत को फुटबॉल मैच में 4-0 से हराया:लीनो ने 2 गोल किए; एस्टेवाओ-पेड्रो ने एक-एक गोल किए

ब्राजील ने कोलकाता में फुटबॉल मैच में भारत को 4-0 से हरा दिया। ब्राजील के लिए लीनो ने 2 गोल दागे। वहीं एस्टेवाओ और पेड्रो ने एक-एक गोल किया। 27 मिनट तक भारत ने बनाए रखा दबाव भारत ने शुरुआत में अच्छी डिफेंसिव शेप रखी। 15वें मिनट में मनवीर सिंह लंबी गेंद पर आगे निकल गए थे, लेकिन मारक्विन्होस ने पीछे से आकर गेंद छीन ली। 20वें मिनट में विनिसियस के क्रॉस को गुरप्रीत ने कॉर्नर के लिए बाहर किया। भारत ने भी काउंटर पर मौके बनाए, लेकिन फाइनल पास और शॉट में कमी रही। 28वें मिनट में एस्टेवाओ ने खोला खाता एस्टेवाओ ने बॉक्स के किनारे से शानदार शॉट लगाकर भारत के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू को छकाया। गुरप्रीत का हाथ गेंद तक पहुंचा, लेकिन गेंद उनके नीचे से निकलकर गोल में चली गई। 42वें मिनट में पेड्रो ने बढ़ाई बढ़त एस्टेवाओ ने दाईं ओर से पेड्रो को पास दिया। पेड्रो ने एंगल से शॉट लिया, जो गुरप्रीत के हाथ के नीचे से निकलकर नेट में पहुंच गया। इससे पहले 36वें मिनट में पेड्रो का हेडर पोस्ट से टकराया था। हाफटाइम तक भारत गोल के लिए कोई बड़ा मौका नहीं बना सका। लीनो ने 58वें मिनट में तीसरा गोल किया ब्राजील ने दूसरे हाफ की शुरुआत भी दबाव के साथ की। 56वें मिनट में लीनो ने काउंटर पर भारतीय डिफेंस को छकाया, लेकिन बिजॉय ने स्लाइड कर शॉट रोक दिया। दो मिनट बाद बिजॉय से गेंद गंवाने पर ब्राजील ने तुरंत हमला किया और लीनो ने बॉक्स के बाएं हिस्से से शानदार कर्लिंग शॉट लगाकर स्कोर 3-0 कर दिया। भारत ने मौके बनाए, लेकिन गोल नहीं कर सका 63वें मिनट में एंड्रिक बॉक्स में गिरे, लेकिन रेफरी ने पेनल्टी नहीं दी। उसी के बाद विलियम्स बाईं ओर से ब्राजील के बॉक्स में पहुंचे और उनका शॉट गोललाइन के पास रोक दिया गया। 67वें मिनट में विलियम्स ने मनवीर के साथ मिलकर एक और मौका बनाया, लेकिन उनका वॉली शॉट कमजोर रहा। 74वें मिनट में मनवीर का शॉट भी गोल से बाहर चला गया। लीनो ने इंजरी टाइम में दूसरा गोल किया 90 मिनट के बाद चार मिनट का इंजरी टाइम जोड़ा गया। 94वें मिनट में लीनो ने बॉक्स के किनारे से अंदर आते हुए लो ड्राइव लगाई। गेंद गोलकीपर अमरिंदर सिंह की हथेली से निकलकर नेट में पहुंची और ब्राजील ने मुकाबला 4-0 से अपने नाम कर लिया। भारत और ब्राजील के बीच कोलकाता में फुटबॉल मैच खेला जा रहा है। 68वें मिनट तक ब्राजील 3-0 से आगे हैं। एस्टेवाओ, पेड्रो और लिनो ने गोल दागे हैं। मैच के शुरुआती 27 मिनट तक कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन एस्टेवाओ ने 28वें मिनट में गोल कर ब्राजील को बढ़त दिला दी। इसके बाद 42वें मिनट में पेड्रो ने गोल कर बढ़त दोगुनी कर दी। सैमुएल लिनो ने 68वें मिनट में गोल कर बढ़त 3-0 कर दी। स्टेडियम में सीटें खाली साल्ट लेक स्टेडियम में मैच के दौरान स्टेडियम का बड़ा हिस्सा खाली नजर आया। दर्शकों की संख्या 30,000 से भी कम रही। यह हैरानी भरा इसलिए भी है क्योंकि आमतौर पर मोहन बागान और ईस्ट बंगाल के मैचों के दौरान भी स्टेडियम भरा रहता है। दर्शकों के कम पहुंचने के पीछे दुर्गा पूजा को वजह माना जा रहा है। त्योहार शुरु होने में कम दिन बचे हैं। साथ ही महंगे टिकट भी इसकी वजह है। टिकट की कीमत ₹3,500 से लेकर ₹6,000 तक रखी गई थी। हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ कुछ और दर्शक पहुंच रहे हैं। ब्राजील टीम में विनिसियस जूनियर शामिल 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील की टीम में विनिसियस जूनियर, एंड्रिक, मारक्विन्होस, गैब्रियल मैगलहाएस और ब्रूनो गिमाराएस जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। FIFA की रैंकिंग में ब्राजील 5वें और भारत 138वें नंबर पर है। यह फीफा वर्ल्ड रैंकिंग शुरू होने के बाद भारत के सामने उतरने वाली सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम है। इससे पहले भारत ने 1995 में 9वें नंबर की रूस और 1998 में जापान का सामना किया था। दूसरी ओर, भारत 1998 के बाद ब्राजील का सबसे निचली रैंकिंग वाला विपक्षी है। ब्राजील ने आखिरी बार इतने निचली रैंक वाली टीम के खिलाफ 1998 में एंडोरा के खिलाफ खेला था। भारत ने पिछले मैच में 44वीं रैंक वाली पनामा को रोका भारत ने पिछले मैच में 44वीं रैंक वाली पनामा टीम को 1-1 से ड्रॉ पर रोका था। बेंगलुरु में हुए इस मुकाबले में रयान विलियम्स ने पहले हाफ में भारत को बढ़त दिलाई थी। दूसरे हाफ में ओमर वालेंसिया ने पनामा के लिए बराबरी का गोल किया। भारत 6 अक्टूबर को इसी साल्ट लेक स्टेडियम में उरुग्वे के खिलाफ भी खेलेगा। गुरप्रीत, रयान और मनवीर पर नजर भारत की टीम की कमान गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू के पास है। उनके अलावा अनवर अली, अनिरुद्ध थापा, सहल अब्दुल समद, मनवीर सिंह और रयान विलियम्स अहम विकल्प हैं। पनामा के खिलाफ गोल करने वाले रयान से एक बार फिर भारत को अटैक में उम्मीद होगी। गुरप्रीत ने मुकाबले से पहले कहा है कि भारतीय टीम ब्राजील के खिलाफ सिर्फ फोटो खिंचाने के लिए नहीं उतर रही, बल्कि मुकाबले के लिए उतरेगी। कोलकाता में ब्राजील का अलग क्रेज भारत में ब्राजील की सबसे बड़ी फैन फॉलोइंग वाले शहरों में कोलकाता भी शामिल है। शहर में ब्राजील की पीली जर्सी और झंडों का क्रेज दशकों पुराना है। ब्राजील की टीम के भारत आने के साथ यह फुटबॉल जुनून एक बार फिर दिखाई दे रहा है। ब्राजील के कप्तान मारक्विन्होस ने भी कहा कि टीम भारत में मौजूद अपने बड़े फैन बेस के लिए खेलना चाहती है। दोनों देशों की टीम भारत- एल्बिनो गोम्स, गुरप्रीत सिंह संधू, प्रभसुखन सिंह गिल, सोम कुमार, अभिषेक सिंह टेकचाम, आकाश मिश्रा, अनवर अली, बिजॉय वर्गीज, हमिंगथनमाविया राल्टे, जय गुप्ता, प्रेमवीर, रिकी मीतेई हाओबाम, अनिरुद्ध थापा, आशिक कुरुनियन, फारुख चौधरी, लालेंगमाविया राल्टे, मैकार्टन निकसन, मोहम्मद सनान, रिकी शाबोंग, सहल अब्दुल समद, एडमंड लालरिंदिका, इरफान यदवाड़, मनवीर सिंह, रहीम अली, रयान विलियम्स और विक्रम प्रताप सिंह। ब्राजील- ह्यूगो सूजा, पेड्रो मोरिस्को, ओटावियो, आर्थर डायस, डगलस सैंटोस, गैब्रियल मागाल्हाएस, जैयर, मार्किन्होस, माथ्यूजिन्हो, माउरो जूनियर, विटोर रीस, वेस्ली, आंद्रे सैंटोस, ब्रेनो बिडोन, ब्रूनो गिमाराएस, डानिलो सैंटोस, डगलस लुइज, गैब्रियल बोंटेम्पो, मार्टिनेली, एंड्रिक, एस्टेवाओ, पेड्रो, रयान, सैमुअल लिनो और विनिसियस जूनियर। ------------------ मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ब्राजील फुटबॉल टीम अपने शेफ के साथ भारत आई डाइट में तेल कम, मछली पर खास जोर; कल कोलकाता में फ्रेंडली मैच ब्राजील फुटबॉल टीम अपने शेफ और न्यूट्रिशनिस्ट के साथ भारत आई है। टीम को 3 अक्टूबर को कोलकाता में साल्ट लेक स्टेडियम में भारत के खिलाफ फ्रेंडली मैच खेलना है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

स्कूल ड्रेस में नन्हे बच्चों का डांस हुआ वायरल, 'Oh Ho Ho Ho' पर क्यूट मूव्स ने जीता दिल, देख मुस्कुरा उठेंगे

Viral Video :  स्कूल ड्रेस में नन्हे बच्चों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.‘Oh Ho Ho Ho’ गाने पर बच्चे क्लासरूम में बेहद क्यूट अंदाज में डांस करते नजर आए. उनकी मासूमियत, प्यारे एक्सप्रेशन और मस्ती भरे मूव्स देखकर यूजर्स के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई. वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. आप भी देखें..

Continue reading on the app

  Sports

BJ Watling: न्यूजीलैंड ने बीजे वाटलिंग को बनाया बैटिंग कोच, भारत के खिलाफ सीरीज के बीच टीम से जुड़ेंगे

न्यूजीलैंड ने अपने नए बैटिंग कोच का ऐलान किया है. टीम के बैटिंग कोच के तौर पर बीजे वाटलिंग अब ल्यूक रोंची की जगह लेंगे. Thu, 08 Oct 2026 07:09:00 +0530

  Videos
See all

Delhi के सीमापुरी में ढही 5 मंजिला बिल्डिंग | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T03:27:58+00:00

क्या बंजर जमीन को उपजाऊ बनाया जा सकता है? [India: He bought dead land and nature returned] #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T04:00:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers