10 नंबर की वेस्टइंडीज से हारी रैंकिंग टॉपर टीम इंडिया:351 रन का स्कोर डिफेंड नहीं कर पाई, राहुल की सेंचुरी बेकार गई
क्रिकेट वनडे रैंकिंग में नंबर-10 पर मौजूद वेस्टइंडीज ने रैंकिंग टॉपर भारत को 5 विकेट से हरा दिया। न्यू चंडीगढ़ में भारत 351 रन का स्कोर भी डिफेंड नहीं कर सका। वेस्टइंडीज ने 48.2 ओवर में 5 विकेट पर 352 रन बनाकर जीत हासिल की। यह वनडे में वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इससे पहले टीम ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 328 रन चेज किए थे। भारत ने शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 7 विकेट पर 351 रन बनाए। केएल राहुल ने नाबाद 129 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 92 रन की पारी खेली। उन्होंने बतौर ओपनर वनडे में 10 हजार रन पूरे किए। ऋतुराज गायकवाड ने 57 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने नाबाद 160 रन बनाए। उन्होंने 17 चौके और 3 सिक्स लगाए। अमीर जांगू ने 67 रन बनाए। भारत के लिए मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव और नमन धीर ने एक-एक विकेट लिए। मैच का स्कोरकार्ड… भारत ने सीरीज 2-1 से जीती भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीती। टीम ने पहले दोनों मैच 8 विकेट से अपने नाम किए थे। गिल प्लेयर ऑफ द सीरीज बने 3 मैचों में 334 रन बनाने वाले कप्तान शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। यह गिल का 7वां प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड है। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
उम्र 62 साल, हौसला जवानों जैसा, फ्रांस से साइकिल लेकर भारत पहुंचा शख्स, पहाड़ों में अकेले कर रहा सफर!
घूमने का जुनून हो तो उम्र भी रास्ते में बाधा नहीं बनती. फ्रांस का 62 साल का शख्स साइकिल से भारत घूम रहा है और पहाड़ी रास्तों पर अकेले सफर कर रहा है। चंद्रताल से मनाली के मुश्किल रास्ते पर उसकी मुलाकात ओडिशा के कंटेंट क्रिएटर बिश्व प्रकाश स्वैन से हुई, जिन्होंने उसका वीडियो शेयर किया. 62 साल की उम्र में विदेशी यात्री का यह अंदाज देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी हैरान रह गए और उसके जज्बे की तारीफ करने लगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18









