Responsive Scrollable Menu

सीएम धामी का बड़ा फैसला: विकास कार्यों और अतिवृष्टि प्रभावित परिवारों के लिए ₹4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए करीब ₹4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है. इसमें कुम्भ मेला-2027 के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए धनराशि भी शामिल है.

मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के तहत नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर नए आरसीसी सेतु के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. रामनगर-कालाढूंगी-हल्द्वानी-काठगोदाम-चोरगलिया-सितारगंज-बिजटी राज्यमार्ग संख्या-41 के किमी 36 पर निहाल नदी में 21 मीटर लंबे आरसीसी सेतु का निर्माण किया जाएगा. इस पुल के निर्माण के लिए ₹3.96 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है. पुल के बनने से क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने के साथ ही स्थानीय लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी. 

अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन के प्रभावित लोगों के लिए फैसला

मुख्यमंत्री  द्वारा जनपद उत्तरकाशी के ग्राम मोल्डा में अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से प्रभावित परिवारों को भवन किराये हेतु 07 प्रभावित परिवारों को अन्यत्र किराये के भवन में रखे जाने का प्रतिमाह ₹4000 की दर से 06 माह का भुगतान कुल ₹ 1.68 लाख, जनपद देहरादून में मौजा हाथीबडकला के अन्तर्गत पथरियापीर स्थान पर आवासीय भवनों के पीछे बनी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से 04 प्रभावित परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र किराये के भवन में रखे जाने का प्रतिमाह ₹ 4000 की दर से 06 माह का भुगतान कुल ₹ 96 हजार, जनपद अल्मोड़ा में वर्ष 2026-27 के मानसून अवधि में दिनांक 01.09.2026 को प्राकृतिक आपदा से पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त 01 आवासीय भवन के प्रभावित परिवार को ₹ 3.00 लाख तथा जनपद अल्मोड़ा में वर्ष 2026-27 में आयी प्राकृतिक आपदा के मृतकों के आश्रितों को एसडीआरएफ के मानकों के अन्तर्गत अनुमन्य राहत राशि के अतिरिक्त एक लाख प्रति की दर से राहत राशि वितरण हेतु ₹ 3.00 लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

कुंभ 2027 के लिए सहायता

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद हरिद्वार में कुम्भ मेला 2027 के अन्तर्गत कार्यो के सुचारू सम्पादनार्थ केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत कार्यों हेतु निर्धारित ₹ 100 करोड़ की सीमान्तर्गत द्वितीय चरण में अवशेष धनराशि ₹ 20.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान किये जाने का शासनादेश जारी किया गया है।

Continue reading on the app

On the ground at French student mass protests | BBC News

Tens of thousands of people are demonstrating across France, in protest at what they say is under-investment in high schools. Some protests over the past week in France have turned violent, as protesters and authorities clashed. French Prime Minister Sebastien Lecornu said: "Burning down a high school does not improve the state of high school buildings. Lynching a teacher does not help replace teachers", adding it is a "lie" to suggest the government had ordered "police repression" against demonstrators. Our correspondents report from the scene of the protests. In this video... 0:00 - Protests in France 0:25 - Fire in Lille 0:55 - Why are students protesting? 03:27 - Teachers join protests 04:56 - Peaceful gathering in Lille 05:45 - Violence this week Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews #France #FranceProtests

Continue reading on the app

  Sports

नमन धीर ने डेब्यू मैच में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय स्पिनर

Naman Dhir vs West Indies: युवा ऑलराउंडर नमन धीर के लिए T20I डेब्यू काफी यादगार रहा. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया. Tue, 06 Oct 2026 23:11:29 +0530

  Videos
See all

Students' protest in Pune, Jarange Patil arrives amid demonstrations | पुणे में छात्रों का आंदोलन #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T19:35:03+00:00

War Update: यमन युद्ध में पाकिस्तान ख़ल्लास? | Yemen | Pakistan | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T19:30:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers