WPL 2026: एलिमिनेटर मैच में बेथ मूनी लगाया अर्धशतक, गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया इतने रनों का लक्ष्य
WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच महिला प्रीमियर लीग 2026 का एलिमिनेटर मैच खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स ने 7 विकेट पर 168 रन बनाए हैं.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. 9 रन के स्कोर पर सोफी डिवाइन के रूप में गुजरात जायंट्स ने पहला विकेट गंवाया. सोफी डिवाइन सिर्फ 6 रन बनाकर चलती बनीं. उन्हें चिनेले हेनरी ने अपना शिकार बनाया. इसके बाद 59 रन के स्कोर पर गुजरात ने 4 विकेट गंवा दिए थे.
एक ही ओवर में लगातार 2 गेंदों पर नंदनी शर्मा ने गुजरात को 2 बड़े झटके दिए. अनुष्का शर्मा 13 गेंद पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौंटी. अगले ही गेंद पर नंदनी शर्मा को चलता किया. एशले गार्डनर खाता भी नहीं खोल पाईं.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:
गुजरात जायंट्स की प्लेइंग 11: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवेर, रेणुका सिंह ठाकुर, राजेश्वरी गायकवाड़.
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11: लिजेल ली (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमाह रोड्रिग्स (कप्तान), मारिज़ैन कप्प, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा.
यह भी पढ़ें: ये हैं T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं
अमेरिका की टेक्सटाइल निर्यात में हिस्सेदारी 30 प्रतिशत, ट्रेड डील से उद्योग को होगा बड़ा फायदा : इंडस्ट्री
तिरुपुर/अहमदाबाद, 3 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका की टेक्सटाइल निर्यात में 30 प्रतिशत की हिस्सेदारी है और ट्रेड डील से उद्योग को काफी फायदा होगा। यह बयान मंगलवार को इंडस्ट्री की ओर से दिया गया।
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए अपैरल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के अध्यक्ष शक्तिवेल ने कहा, तिरुपुर से होने वाले निर्यात में अमेरिका की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत की है। ऐसे में यह ट्रेड डील होना अच्छी खबर है। इससे भारत को अमेरिकी बाजारों में अन्य देशों के मुकाबले प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता हासिल करने में मदद मिलेगी।
उन्होंने रोजगार पर कहा, भारत ने हाल ही में यूके, ओमान, न्यूजीलैंड और ईयू के ट्रेड डील की है। इसका सीधा फायदा इंडस्ट्री को होगा और इससे रोजगार के मौके बढ़ेंगे। ऐसे में इंडस्ट्री को भी क्षमता वृद्धि करनी चाहिए, साथ ही स्किल पर भी ध्यान होगा, क्योंकि आने वाले समय में लेबर की कमी हो सकती है।
तिरुपुर एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव कुमार दुरईसामी ने कहा कि दोनों देश के बीच ट्रेड डील के लिए बातचीत काफी समय से चल रही थी। ऐसे में अमेरिका की ओर से 50 प्रतिशत टैरिफ भारत पर लगा दिए गए थे। ट्रेड डील होना पूरी इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर है। इससे बिजनेस को बढ़ाने में मदद मिलेगी। साथ ही, बीते छह महीने में जो टैरिफ के कारण नुकसान हुआ है, उसे रिकवर करने में मदद मिलेगी।
अहमदाबाद में इन ग्लोबल बिजनेस फाउंडेशन में हिरेन गांधी ने कहा कि अमेरिका दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और विश्व में सबसे बड़ा कंज्यूमर भी है। टैरिफ लगाने के बाद अमेरिका को भी एहसास हुआ है कि भारत को ऐसे अकेला नहीं छोड़ सकते हैं, जिसका परिणाम यह ट्रेड डील है। इससे भारत के टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए नए अवसर खुलेंगे।
इससे पहले वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अमेरिका के साथ जो ट्रेड डील की है, वह अन्य पड़ोसी देशों के साथ यूएस द्वारा की गई ट्रेड डील के मुकाबले काफी अच्छी है। इसमें देश के किसानों, डेयरी सेक्टर से जुड़े लोगों और मछुआरों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























