Responsive Scrollable Menu

बीआरएस नेता की गिरफ्तारी पर भड़के KT Rama Rao, Rahul Gandhi पर साधा निशाना

हैदराबाद, छह अक्टूबर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने मंगलवार को अपनी पार्टी के एक नेता की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला और उन्हें “कायर व अलोकतांत्रिक व्यक्ति बताया। रामा राव ने यह बयान ऐसे समय में दिया जब राहुल गांधी एसआईआर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर विपक्ष के विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। रामा राव बिना अनुमति के एक बैनर लगाने पर बीआरएस के एक नेता की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

बैनर पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और उनके परिवार के खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए थे। केटीआर के नाम से भी मशहूर रामा राव ने आरोप लगाया कि गांधी संविधान की बात करते हैं, लेकिन अपने “कठपुतली रेवंत रेड्डी” के जरिए तेलंगाना में “अराजकता” फैला रहे हैं और दलबदल को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “श्री राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, लेकिन एक कायर, दादागिरी दिखाने वाले और अलोकतांत्रिक व्यक्ति की तरह व्यवहार करते हैं।” केटीआर के इस बयान पर मुख्यमंत्री या सत्तारूढ़ कांग्रेस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

Continue reading on the app

उज्जैन में आगर रोड पर नगर निगम का एक्शन, सड़क किनारे रखे ठेले-गुमटियां हटाईं, सामान किया जब्त

उज्जैन के आगर रोड पर मंगलवार को नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। दरअसल टीम ने सड़क किनारे लगे हाथ ठेले, गुमटियां और टीन शेड हटाए। सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान भी जब्त किया गया। एलिवेटेड ब्रिज का काम चलने के कारण आगर रोड पर पहले से ट्रैफिक का दबाव है। ऐसे में सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी।

दरअसल इस दौरान अतिक्रमण करने वालों को दोबारा सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा नहीं करने की चेतावनी दी गई। बता दें कि इस समय उज्जैन में सिहंस्थ 2028 को लेकर तैयारियां की जा रही है।

आगर रोड पर हटाए गए हाथ ठेले और गुमटियां

जानकारी दे दें कि आगर रोड पर एलिवेटेड ब्रिज का काम चल रहा है। इसके चलते यहां ट्रैफिक का दबाव बना हुआ है। सड़क किनारे हाथ ठेले, गुमटियां और टीन शेड होने से रास्ता संकरा हो रहा था। इससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही थी। नगर निगम की टीम ने सड़क और फुटपाथ पर रखे सामान को हटाकर जगह खाली कराई। वहीं कार्रवाई के दौरान निगम ने अतिक्रमण से जुड़ी सामग्री भी जब्त की। टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को सार्वजनिक रास्ते पर दोबारा सामान नहीं रखने की हिदायत दी। नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने और रास्तों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

सड़क और फुटपाथ पर रखा सामान जब्त

वहीं कार्रवाई में सड़क किनारे रखे हाथ ठेले, गुमटियां और टीन शेड हटाए गए। इसके साथ ही फुटपाथ और सड़क पर रखा अन्य सामान भी निगम की टीम ने जब्त किया। अतिक्रमण करने वालों को दोबारा सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा नहीं करने के लिए कहा गया। दरअसल नगर निगम की कार्रवाई के दौरान सड़क और फुटपाथ को खाली कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Continue reading on the app

  Sports

नमन धीर ने डेब्यू मैच में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय स्पिनर

Naman Dhir vs West Indies: युवा ऑलराउंडर नमन धीर के लिए T20I डेब्यू काफी यादगार रहा. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया. Tue, 06 Oct 2026 23:11:29 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi Residence | पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद राहुल गांधी पहुंचे अपने आवास! #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T18:35:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers