Responsive Scrollable Menu

MSME के लिए मोदी सरकार ने जारी किया 10 हजार करोड़ रुपये का फंड, ITLA के गठन को दी मंजूरी

Cabinet Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार, 6 अक्टूबर को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में ट्रांसपोर्ट, लॉजिस्टिक्स और छोटे-मध्यम उद्योगों से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए. सरकार ने इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स अथॉरिटी (ITLA) के गठन को मंजूरी दी है. इसके साथ ही छोटे और मध्यम उद्योगों यानी SME के लिए ₹10,000 करोड़ के ग्रोथ फंड को भी मंजूरी दी गई. 

ITLA क्या काम करेगी?

कैबिनेट के फैसले के मुताबिक, ITLA को ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स की एकीकृत योजना, रिसर्च, प्रोजेक्ट मूल्यांकन, निगरानी और डेटा विश्लेषण के लिए प्रमुख संस्था के तौर पर तैयार किया जाएगा. इसका मकसद अलग-अलग मंत्रालयों और एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाना है. यह अथॉरिटी सड़क, रेलवे, बंदरगाह, शिपिंग, एयरपोर्ट, इनलैंड वाटरवे और शहरी परिवहन जैसे अलग-अलग माध्यमों को एक साथ जोड़कर भविष्य की जरूरतों के हिसाब से योजना बनाने में मदद करेगी.

ITLA कम से कम 10 साल के लिए नेशनल ट्रांसपोर्ट मास्टर प्लान तैयार करेगी. इसके अलावा ₹500 करोड़ या उससे ज्यादा लागत वाली केंद्र सरकार की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का तकनीकी मूल्यांकन और निगरानी भी इसके काम का हिस्सा होगा.

बनेगा नेशनल ट्रांसपोर्ट डेटा रिपॉजिटरी

ITLA के जरिए एक नेशनल ट्रांसपोर्ट डेटा रिपॉजिटरी भी तैयार की जाएगी. इसमें FASTag, GSTN ई-वे बिल, वाहन, GPS और शहरी ट्रैफिक सिस्टम जैसे अलग-अलग स्रोतों से मिलने वाले आंकड़ों का इस्तेमाल किया जाएगा. इससे माल और यात्रियों की आवाजाही को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी.

MSME के लिए ₹10,000 करोड़ का फंड

कैबिनेट ने SME Growth Fund के लिए सरकार की ओर से ₹10,000 करोड़ देने को भी मंजूरी दी है. इस फंड का उद्देश्य ऐसे छोटे और मध्यम उद्योगों को लंबे समय के लिए इक्विटी पूंजी उपलब्ध कराना है, जिनमें कारोबार को बढ़ाने और बड़े स्तर पर पहुंचने की क्षमता है.

फंड का बड़ा हिस्सा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की कंपनियों के लिए रखा जाएगा. इसके अलावा सर्विस, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से जुड़े उद्योगों को भी इससे फायदा मिल सकता है. Tier-II और Tier-III शहरों के औद्योगिक क्लस्टर में काम करने वाले SMEs को भी फंड के दायरे में रखा गया है. सरकार के मुताबिक, इस फंड से कंपनियों को उत्पादन क्षमता बढ़ाने, नई तकनीक अपनाने, विदेशी बाजारों में विस्तार करने और ग्लोबल वैल्यू चेन से जुड़ने में मदद मिल सकती है.

PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर बधाई प्रस्ताव

कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे करने पर बधाई प्रस्ताव भी पारित किया गया. मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और मई 2014 से प्रधानमंत्री के पद पर हैं.

 

 

Continue reading on the app

हाइवे के किनारे खड़ा था ट्रक, पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो, 7 जिंदगियां एक झटके में खत्म

गुजरात के भावनगर-तलाजा-सोमनाथ नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा भावनगर जिले के अलंग पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तहत आने वाले त्रापाज गांव के पास सर्विस रोड पर हुआ. अलंग शिपयार्ड में काम करने वाले कर्मचारी एक बोलेरो पिकअप गाड़ी में सवार होकर भावनगर से काम पर जा रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक भारी-भरकम ट्रेलर के पिछले हिस्से से जोरदार तरीके से जा टकराई. टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और जोरदार धमाके से आसपास का इलाका सहम गया. इस भीषण हादसे में छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में या इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे कुल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर सात हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही अलंग पुलिस और 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. गाड़ी के अंदर बुरी तरह फंसे शवों और घायलों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी तथा लोहे की छड़ों की मदद से वाहन के दरवाजों को काटना पड़ा. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. इस दर्दनाक घटना के बाद से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है.गुजरात के भावनगर-तलाजा-सोमनाथ नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है. यह हादसा भावनगर जिले के अलंग पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तहत आने वाले त्रापाज गांव के पास सर्विस रोड पर हुआ. अलंग शिपयार्ड में काम करने वाले कर्मचारी एक बोलेरो पिकअप गाड़ी में सवार होकर भावनगर से काम पर जा रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक भारी-भरकम ट्रेलर के पिछले हिस्से से जोरदार तरीके से जा टकराई. टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और जोरदार धमाके से आसपास का इलाका सहम गया. इस भीषण हादसे में छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में या इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे कुल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर सात हो गया है. घटना की जानकारी मिलते ही अलंग पुलिस और 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. गाड़ी के अंदर बुरी तरह फंसे शवों और घायलों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी तथा लोहे की छड़ों की मदद से वाहन के दरवाजों को काटना पड़ा. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. इस दर्दनाक घटना के बाद से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है.

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS: 33 गेंद में 0 रन बनाकर आउट, कैंसर से जंग लड़कर 10 साल बाद हुई थी ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी

Nic Maddinson 33 ball duck vs South Africa: 10 साल बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहा, कोई बल्लेबाज 32 गेंद बाद भी अपना खाता नहीं खोल पाता और 33वीं गेंद उसकी पारी का अंत कर देती है. ये बुरे सपने जैसी हकीकत ऑस्ट्रेलिया के निक मैडिनसन के साथ हुई है. डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 33 गेंदों का सामना किया और फिर डक पर आउट होकर लौटने बने. Fri, 9 Oct 2026 15:13:49 +0530

  Videos
See all

Breaking News | भारतीय मूल की Navi Pillay को Nobel Peace Prize 2026, जानिए कौन हैं नावी पिल्लई #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T10:04:53+00:00

Breaking News Live | दिल्ली बंद के फैसले पर Supreme Court का बड़ा आदेश | Delhi CJP Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T10:06:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers