Responsive Scrollable Menu

बांग्लादेश की अक्ल अब आई ठिकाने, टीम दिल्ली भेजने को राजी; रिश्ते सुधारने की अब क्यों तड़प?

शुरू में उम्मीद थी कि बांग्लादेश व्यापार पर संयुक्त कार्य समूह की बैठक के लिए अपनी टीम मंगलवार यानी 6 अक्टूबर को भेजेगा, और बैठक 7-8 अक्टूबर को होगी लेकिन लॉजिस्टिकल कारणों से टीम मंगलवार नहीं आ सकी और बैठक का समय बदलना पड़ा।

Continue reading on the app

कैबिनेट के बड़े फैसलों की पीएम मोदी ने की सराहना, कहा- "आईटीएलए से परिवहन क्षेत्र में बढ़ेगा समन्वय; एमएसएमई को मिलेगी मजबूती"

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों को देश की विकास यात्रा के लिए अहम बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि कैबिनेट ने इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स अथॉरिटी (आईटीएलए) के गठन को मंजूरी दी है, जिससे भारत के परिवहन तंत्र में बेहतर समन्वय, डेटा-आधारित योजना निर्माण और मल्टीमॉडल एकीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह पहल देश के विकास पथ पर व्यापक और दूरगामी प्रभाव डालने वाली साबित होगी। सरकार का कहना है कि आईटीएलए विभिन्न परिवहन मंत्रालयों और एजेंसियों के बीच लंबे समय से मौजूद समन्वय संबंधी चुनौतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कैबिनेट के फैसले के तहत आईटीएलए को एक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) के रूप में स्थापित किया जाएगा। इसका उद्देश्य परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में अनुसंधान, योजना निर्माण, परियोजनाओं के मूल्यांकन, निगरानी और प्रभाव आकलन को मजबूत बनाना है।

सरकार के अनुसार, सड़क, रेल, बंदरगाह, हवाई और जल परिवहन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर मल्टीमॉडल परिवहन प्रणाली को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे परिवहन अवसंरचना विकास की दक्षता, स्थिरता और प्रभावशीलता बढ़ने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक अन्य पोस्ट में एमएसएमई क्षेत्र के लिए मंजूर किए गए एसएमई ग्रोथ फंड (एसजीएफ) को बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला भारत के अगले दौर के उद्योगपतियों और कारोबारी नेताओं को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि यह फंड छोटे और मध्यम उद्यमों (एसएमई) को अपने कारोबार का विस्तार करने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने, विनिर्माण क्षमता बढ़ाने, वैश्विक बाजारों में प्रवेश करने और वैश्विक वैल्यू चेन से जुड़ने के लिए मजबूत मंच प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी! मंत्रिमंडल का यह निर्णय भारतीय व्यापार जगत के भावी नेताओं को तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह एसएमई का विकास करने, उन्नत प्रौद्योगिकियों को अपनाने, विनिर्माण का विस्तार करने, वैश्विक बाजारों में प्रवेश करने और वैश्विक मूल्य शृंखलाओं के साथ जुड़ने का मंच प्रदान करता है।

सरकारी बयान के अनुसार, केंद्र सरकार ने 10,000 करोड़ रुपए की प्रतिबद्धता के साथ एसएमई ग्रोथ फंड को मंजूरी दी है, जो केंद्रीय बजट 2026-27 में घोषित व्यापक एमएसएमई समर्थन पैकेज का हिस्सा है।

वर्तमान में उपलब्ध अधिकांश इक्विटी फंड शुरुआती चरण के उद्यमों और सूक्ष्म इकाइयों पर केंद्रित हैं, जबकि छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए विकास-उन्मुख इक्विटी पूंजी की कमी महसूस की जाती रही है। नया फंड इसी अंतर को भरने का प्रयास करेगा।

आधिकारिक बयान के अनुसार, एसएमई ग्रोथ फंड विनिर्माण, सेवाओं, तकनीक, नवाचार-आधारित उद्योगों और रणनीतिक वैल्यू चेन में काम करने वाली कंपनियों को बढ़ने का अवसर देगा। इससे ऐसे भारतीय उद्यमों का विकास होगा जो भविष्य में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें।

यह पहल घरेलू पूंजी बाजार को भी गहरा बनाने और विकासशील कंपनियों को दीर्घकालिक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने में मददगार साबित हो सकती है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी से बने कई बड़े रिकॉर्ड, आंकड़ों में देखिए भारत की ऐतिहासिक जीत

Shreyas Iyer Slams His Maiden T20I Century: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ले से ऐसा कोहराम मचाया कि क्रिकेट जगत दंग रह गया. वेस्टइंडीज की ओर से रखे गए 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला ऐतिहासिक बन गया, जब कप्तान अय्यर ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला और बेहद यादगार शतक ठोक दिया. मैदान के चारों तरफ शॉट लगाने की अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए इस सीनियर बल्लेबाज ने कैरेबियाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. अय्यर की इस शानदार पारी की बदौलत भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की शानदार बढ़त हासिल कर ली.अय्यर ने इस दौरान कई रिकॉर्ड बनाए. Wed, 7 Oct 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Iran America Conflict: ईरान ने बदला अपना रक्षा प्रमुख! पेजेशकियन ने लिया बड़ा फैसला | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T23:30:09+00:00

Iran America War Update: अमेरिका पर ईरान करेगा हमला? Iran News | Trump | World News | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T23:30:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers