Responsive Scrollable Menu

गुजरात के दाहोद में प्रेमी जोड़े ने सुसाइड किया:इंस्टग्राम पर लाइव आए, 50 लोगों के साथ परिवार वालों ने भी देखा

गुजरात में दाहोद जिले के हीरापुर गांव एक युवक और नाबालिग लड़की ने सुसाइड कर लिया। इतना ही नहीं, दोनों ने अपने सुसाइड की लाइव स्ट्रीमिंग भी की। दोनों ने बरगद के पेड़ की शाखा से दुपट्टा बांधकर फांसी लगाई। इस लाइव स्ट्रीमिंग को करीब 50 लोग देख रहे थे, जिसमें दोनों के परिवार वाले भी शामिल हैं। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना भी दी। लेकिन, दोनों अपने गांव से करीब 5 किमी दूर एक जंगल में थे। जिससे समय रहते उनके फोन की लोकेशन ट्रैस नहीं हो सकी। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। शादी करना चाहते थे, परिवार नहीं था राजी सिंगवड तालुका के पीएसआई एसएम झाला ने बताया कि मृतक युवक राजेश 22 साल का था, जबकि लड़की की उम्र 16 साल थी। दोनों पिछले काफी समय से रिलेशन में थे। उन्होंने आगे बताया कि राजेश कुछ दिन पहले लड़की को अपने माता-पिता से मिलवाने घर लाया था। उसने लड़की से शादी की इजाजत मांगी थी, लेकिन उसके माता-पिता ने मना कर दिया था। क्योंकि लड़का और लड़की एक ही जाति के थे। सुबह ही गांव से निकल गए थे दोनों पीएसआई एसएम झाला ने आगे बताया कि यह घटना 4 अक्टूबर को हीरापुर गांव के जंगली इलाके में हुई। राजेश और लड़की सुबह ही गांव से निकल गए थे। इसके बाद वे जंगल में पहुंचे और फांसी के लिए बरग पेड़ पर चढ़ गए। राजेश ने सुसाइड से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग ऑन कर दी थी। लोकेशन ट्रैस होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। झाला ने आगे बताया कि दोनों के शवों पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए सोमवार को उनके परिवारों को सौंप दिए गए थे। जानकारी मिली है कि यह वीडियो अभी भी उन लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट पर उपलब्ध है जिन्होंने इसे लाइव देखा और रिकॉर्ड किया था। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… प्रेमी संग भागी पत्नी, पति ने किया सुसाइड:2 मिनट 57 सेकंड का वीडियो बनाकर दोनों को बताया मौत के लिए जिम्मेदार भोपाल के निशातपुरा में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने मौत के लिए पत्नी और उसके प्रेमी को जिम्मेदार बताया है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान

4 साल बाद तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हुई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान हो गया है. जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह.

The post 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

आज भारत-वेस्टइंडीज समेत होंगे कुल आठ मैच, कब-कौन-किससे-कहां भिड़ेगा, नोट कर लीजिए सबकुछ

9 October all cricket match today: आज क्रिकेट फैंस का सुपर-फ्राइडे है. भारत-वेस्टइंडीज समेत दुनिया के अलग-अलग कोने में कुल नौ इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे. कहीं टी-20 का रोमांच होगा तो कहीं टेस्ट की गंभीरता देखने को मिलेगी, वनडे का समझदारी भरा क्रिकेट भी देखने को मिलेगी. चलिए आपको आज के दिन का पूरा एक्शन बताते हैं. Fri, 9 Oct 2026 08:33:50 +0530

  Videos
See all

Assam Bypoll Result Nagaon : कड़ी सुरक्षा के बीच वोटो की गिनती शुरू! नागांव में किसकी होगी जीत? #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T04:09:43+00:00

Breaking News | कोटा में छात्र की मौत पर छात्रों का गुस्सा फूटा, जांच और जवाबदेही की मांग ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-09T04:11:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers