Responsive Scrollable Menu

ये अनोखा फूल रोज बदलता है रंग! बालकनी में लगाते ही घर बन जाएगा खुशबूदार

आजकल हर कोई अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ नया और अलग करना चाहता है। कोई महंगी डेकोरेशन करता है, तो कोई खास तरह के पौधे लगाता है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपकी बालकनी सबसे अलग दिखे, तो एक ऐसा पौधा लगाइए जो हर दिन अपना रंग बदलता है।

यह खास फूल न सिर्फ दिखने में सुंदर है, बल्कि इसकी खुशबू भी इतनी जबरदस्त होती है कि पूरा घर महक उठता है। यह पौधा आपकी साधारण बालकनी को भी खास बना सकता है।

क्या है इस रंग बदलने वाले पौधे का नाम

इस खास पौधे का नाम ब्रुनफेल्सिया पाउसीफ्लोरा है, जिसे आम भाषा में कल, आज और कल वाला पौधा भी कहा जाता है। यह पौधा अपनी खासियत के कारण बेहद लोकप्रिय है, क्योंकि इसके फूलों का रंग समय के साथ बदलता रहता है पहले गहरा बैंगनी, फिर हल्का और अंत में सफेद हो जाता है। यही वजह है कि इसे यह अनोखा नाम दिया गया है। यह पौधा अपनी अनोखी खासियत की वजह से तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। अगर आप कुछ यूनिक लगाना चाहती हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट विकल्प हो सकता है।

क्यों खास है यह रंग बदलने वाला फूल

इस पौधे की सबसे बड़ी खासियत इसके फूल हैं, जो समय के साथ अपना रंग बदलते रहते हैं। इसके फूल पहले गहरे बैंगनी (डार्क पर्पल) रंग के होते हैं, फिर धीरे-धीरे हल्के लैवेंडर में बदल जाते हैं और आखिर में सफेद हो जाते हैं। यही वजह है कि एक ही पौधे पर आपको तीन अलग-अलग रंग के फूल एक साथ दिखाई देते हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।

खुशबू से महक जाएगा आपका घर

यह पौधा सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि खुशबू के मामले में भी कमाल का है। खासकर रात के समय इसकी सुगंध बहुत तेज हो जाती है, जिससे आपकी बालकनी और घर का माहौल एकदम फ्रेश और पॉजिटिव हो जाता है। अगर आप चाहती हैं कि घर में नेचुरल फ्रेगरेंस बनी रहे, तो यह पौधा जरूर लगाएं।

बालकनी में कैसे लगाएं यह पौधा

2 हिस्सा सामान्य मिट्टी
1 हिस्सा वर्मी कम्पोस्ट
1 हिस्सा रेत या पर्लाइट
1 हिस्सा कोकोपीट

कटिंग से ऐसे उगाएं पौधा

8 इंच लंबी स्वस्थ टहनी लें
नीचे की पत्तियां हटा दें
ऊपर 1-2 पत्तियां रहने दें
टहनी का निचला हिस्सा तिरछा काटें
इसे नम मिट्टी में 2-3 इंच गहराई तक लगाएं

सही देखभाल से सालभर खिलेंगे फूल

अगर इस पौधे की सही देखभाल की जाए, तो यह सालभर फूल देता है। यह पौधा गर्म मौसम में ज्यादा तेजी से बढ़ता है। इसे रोजाना हल्की धूप और सही मात्रा में पानी की जरूरत होती है। ज्यादा पानी देने से बचें और मिट्टी को हमेशा हल्का नम रखें।

 

Continue reading on the app

रांची की दो बहनों ने शुरू किया ऑर्गेनिक अफेयर, खड़ा कर दिया करोड़ों का कारोबार, 100 महिलाएं कर रही काम

Ranchi Sisters Organic Affair Herbal Spices Startup: कुछ बड़ा करने के लिए बड़ा रिस्क लेना पड़ता है, इस बात को सच कर दिखाया है रांची की दो बहनों पूनम और गौरी ने. दोनों बहनें पहले साधारण नौकरी करती थीं, जिनमें से एक शिक्षिका थीं और दूसरी प्राइवेट जॉब में थीं. लेकिन अपने सपनों को उड़ान देने के लिए दोनों ने अपनी सुरक्षित नौकरियां छोड़ दीं और ‘ऑर्गेनिक अफेयर’ नाम से एक स्टार्टअप की शुरुआत की. आज यह कंपनी जड़ी-बूटियों, औषधीय उत्पादों और शुद्ध मसालों का पाउडर बनाकर बाजार में बेचती है और इसका टर्नओवर करोड़ों में पहुंच चुका है.

Continue reading on the app

  Sports

'पति परमेश्वर... ओजी.. या सुनिए जी?' अनुष्का शर्मा के फोन में किस नाम से सेव है विराट कोहली का नंबर, सुनकर आप भी कहेंगे WOW

Virat Kohli-Anushka Sharma news: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेंगलुरु के एक इवेंट में मजेदार अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया था. 'गलत जवाब' देने के इस फनी गेम में जब अनुष्का से पूछा गया कि उन्होंने विराट का नंबर फोन में किस नाम से सेव किया है, तो उन्होंने 'पति परमेश्वर' और 'ओजी' बताया. वहीं विराट ने खुद को 'गजोधर' कहा. अनुष्का द्वारा 'बैंड बाजा बारात' का डायलॉग बोलने पर विराट ने रणवीर सिंह के अंदाज में झटपट जवाब दिया था. Fri, 7 Aug 2026 16:14:24 +0530

  Videos
See all

Mithun Chakraborty की हालत गंभीर? #shorts #breakingnews #viralvideo #bjp #mithun #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T11:10:51+00:00

Master Stroke LIVE: जान बचाकर भागीं Neha Bora! | Jharkhand GENZ Protest | Abhijeet Dipke | CJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T11:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers