Responsive Scrollable Menu

सोने की चमक बढ़ी, चांदी का दाम फिर 2.63 लाख रुपए प्रति किलो के पार

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को फिर से तेजी देखने को मिली है। इससे सोने का दाम 1.51 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.63 लाख रुपए प्रति किलो के पार पहुंच गई है।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 2,783 रुपए बढ़कर 1,51,529 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,48,746 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,251 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,38,801 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम 1,11,560 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,13,647 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

वहीं, चांदी की कीमत 4,465 रुपए बढ़कर 2,63,965 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 2,59,500 रुपए प्रति किलो थी।

हाल के दिनों में सोने और चांदी में बड़ी तेजी देखी गई थी। इस दौरान हाजिर बाजार में सोने ने 1,76,121 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3,85,933 रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था।

हाजिर बाजार के मुकाबले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 5.68 प्रतिशत बढ़कर 1,52,174 रुपए और चांदी के 5 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 13.14 प्रतिशत बढ़कर 2,67,298 रुपए हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोने की कीमत 6.09 प्रतिशत बढ़कर 4,936 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 12.61 प्रतिशत बढ़कर 86 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कॉमेक्स पर सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिली, जिसके कारण एमसीएक्स पर सोने में 8,000 रुपए की तेजी देखी गई। यह दिखाता है कि सोने में निवेश के लिए खरीदारी फिर से शुरू हो गई है।

उन्होंने आगे कहा कि इस हफ्ते, यूएस नॉनफार्म पेरोल और बेरोजगारी के डेटा पर करीब से नजर रखी जाएगी, क्योंकि ये फेड के रेट आउटलुक के लिए जरूरी इनपुट हैं और बुलियन में और अधिक उतार-चढ़ाव ला सकते हैं। टेक्निकली, सोने को 1,45,000 रुपए के पास तुरंत सपोर्ट मिल रहा है, जबकि रुकावट का स्तर 1,55,000 रुपए के आसपास दिख रहा है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ईरान तनाव के बीच IndiGo का बड़ा कदम, 28 फरवरी तक सभी उड़ाने कैंसिल, जारी किए एडवाइजरी

ईरान और उसके आसपास के क्षेत्र में जारी अस्थिर हालात का असर अब हवाई यातायात पर भी साफ दिखने लगा है. देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने यात्रियों और अपने क्रू की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. इसके तहत कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया गया है.

28 फरवरी तक रद्द रहेंगी ये उड़ानें

इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि त्बिलिसी, अल्माटी, बाकू और ताशकंद के लिए संचालित की जाने वाली उसकी उड़ानें 28 फरवरी 2026 तक रद्द रहेंगी. एयरलाइन का कहना है कि यह फैसला पूरी तरह एहतियातन लिया गया है, ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा से जुड़ी चुनौती से बचा जा सके.

यात्रियों और क्रू की सुरक्षा प्राथमिकता

एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि ईरान के आसपास के घटनाक्रम को देखते हुए उड़ानों के संचालन में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है. इंडिगो ने साफ किया कि यात्रियों को सुरक्षित और निर्बाध यात्रा अनुभव देने के लिए फ्लाइट शेड्यूल में आवश्यक बदलाव किए गए हैं. एयरलाइन ने यह भी संकेत दिया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.

यात्रियों के लिए क्या हैं विकल्प?

इंडिगो ने रद्द की गई उड़ानों के टिकट बुक कर चुके यात्रियों को राहत देते हुए कहा है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार वैकल्पिक यात्रा विकल्प चुन सकते हैं या फिर पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए एयरलाइन ने एक लिंक भी साझा किया है, जहां जाकर यात्री अपनी बुकिंग से जुड़ी जानकारी अपडेट कर सकते हैं.

स्थिति के अनुसार लिए जाएंगे आगे फैसले

एयरलाइन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि जैसे-जैसे क्षेत्रीय हालात में बदलाव आएगा, वैसे-वैसे उड़ानों से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की जाती रहेगी. किसी भी नए अपडेट या शेड्यूल में बदलाव की जानकारी यात्रियों को इंडिगो के आधिकारिक कम्युनिकेशन चैनलों के माध्यम से दी जाएगी.

यात्रियों से सहयोग की अपील

इंडिगो ने अपने बयान के अंत में यात्रियों से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की है. एयरलाइन ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में यह कदम यात्रियों और कर्मचारियों दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया गया है और कंपनी यात्रियों के विश्वास को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बढ़ता असर

विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर आने वाले दिनों में अन्य एयरलाइंस के शेड्यूल पर भी पड़ सकता है. ऐसे में यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन की एडवाइजरी जरूर जांच लें.

Continue reading on the app

  Sports

MCD समेत स्थानीय निकायों को 687 करोड़ रुपये की BTA किस्त जारी, स्वच्छता के लिए 500 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने राजधानी के स्थानीय निकायों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बेसिक टैक्स असाइनमेंट (BTA) की तीसरी और अंतिम किस्त के रूप में ₹687.22 करोड़ की राशि जारी करने को मंजूरी दे दी गई है। इस राशि का … Tue, 03 Feb 2026 19:50:50 GMT

  Videos
See all

आखिर कौन है जेफ्री एपस्टीन? [Who was Epstein?] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T14:41:56+00:00

Ajit Pawar के मौत मामले को लेकर बोले Vijay Wadettiwar #shorts #aajtak #ajitpawar #maharashtranews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T14:45:26+00:00

Shankhnaad: Trump ने India Today का कवर पोस्ट किया, न्यूज़मेकर्स ऑफ द ईयर में मोदी-ट्रंप |US Tariffs #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T14:42:25+00:00

एस्टोनिया के हर स्कूल में पढ़ाई का हिस्सा होगा एआई [Estonia: AI in the classroom] #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T14:43:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers