Responsive Scrollable Menu

आयुष्मान ने क्यों मांगी अमिताभ बच्चन से माफी? सारा ने बताया होती है इस बात की जलन

KBC 18: कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन ने उनकी साथ आई फिल्म गुलाबो सिताबो को याद किया।

Continue reading on the app

टाटा ट्रस्ट्स को चैरिटी कमिश्नर का नोटिस:12 अक्टूबर तक मांगा जवाब; ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन ने ट्रस्ट में गवर्नेंस की कमियों के आरोप लगाए थे

महाराष्ट्र चैरिटी कमिश्नर ने टाटा ट्रस्ट्स को नोटिस जारी कर 12 अक्टूबर तक जवाब मांगा है। यह कार्रवाई ट्रस्टी वेणु श्रीनिवासन द्वारा सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट में गड़बड़ियों के आरोप वाली शिकायत के बाद हुई है। श्रीनिवासन ने 24 सितंबर को मामले की जांच की मांग की थी। श्रीनिवासन के अनुसार, टाटा ट्रस्ट्स अब समाजसेवा के अपने मुख्य काम से भटककर कंपनियों के बिजनेस फैसलों में दखल दे रहा है। ट्रस्टी खुद बड़े कारोबारी सौदों को तय करने, बातचीत करने और उन्हें फाइनल कराने में लगे हैं, जो कि चैरिटी ट्रस्ट के नियमों के खिलाफ है। श्रीनिवासन की शिकायत से जुड़ी 4 बड़ी बातें… टाटा ट्रस्ट्स ने पहले ही याचिका दायर की थी टाटा ट्रस्ट्स ने 30 सितंबर को चैरिटी कमिश्नर के सामने याचिकाएं दाखिल की थीं। ट्रस्ट का मकसद यह सुनिश्चित करना था कि श्रीनिवासन की शिकायत पर उनका पक्ष सुने बिना कोई भी आदेश पारित न किया जाए। अब ट्रस्ट के पास पक्ष रखने के लिए 12 अक्टूबर तक का समय है। सर रतन टाटा ट्रस्ट से जुड़ा है एक विवाद यह नया विवाद ऐसे समय सामने आया है जब टाटा समूह का एक और ट्रस्ट पहले से ही विवादों में है। इससे पहले, चैरिटी कमिश्नर ने सर रतन टाटा ट्रस्ट में ट्रस्टियों की नियुक्ति को लेकर चल रहे झगड़े के चलते बोर्ड मीटिंग्स पर रोक लगा दी थी। भले ही ये दोनों मामले अलग-अलग हों, लेकिन दोनों की जड़ ट्रस्ट चलाने के तौर-तरीकों से ही जुड़ी है। जवाब के बाद चैरिटी कमिश्नर फैसला लेंगे अब सबकी नजरें 12 अक्टूबर पर हैं, जब टाटा ट्रस्ट्स इन आरोपों पर अपना जवाब देगा। ट्रस्ट की बात सुनने के बाद चैरिटी कमिश्नर यह तय करेंगे कि इस मामले में आगे कोई जांच या कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत है या नहीं। नॉलेज बॉक्स: सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) क्या है? 1932 में स्थापित यह टाटा ट्रस्ट्स का एक मुख्य हिस्सा है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा राहत में फंड देता है। चैरिटी कमिश्नर की शक्तियां: महाराष्ट्र पब्लिक ट्रस्ट एक्ट के तहत चैरिटी कमिश्नर को ट्रस्ट्स के कामकाज, फंड और ट्रस्टियों की नियुक्ति में गड़बड़ी की जांच करने का अधिकार होता है।

Continue reading on the app

  Sports

Shreyas Iyer: 28 गेंदों में 50, फिर 14 गेंदों में शतक… लखनऊ में श्रेयस अय्यर का तूफान, कई रिकॉर्ड टूटे

Shreyas Iyer vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक तूफानी शतक जड़ा. उन्होंने नाबाद 102 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. Tue, 06 Oct 2026 22:38:13 +0530

  Videos
See all

Gyanesh Kumar के Resignation पर अड़े Rahul Gandhi, आगे क्या होने वाला है?| Hindi News | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T17:36:47+00:00

Premanand Maharaj Ashram: प्रेमानंद जी आश्रम... पैसे लेकर गए विराट? #shorts #viratkohli #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T17:42:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers