नागर विमानन सचिव ने एयरलाइंस को नवी मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ान स्थानांतरण के लिए विस्तृत ट्रांजिशन प्लान तैयार करने के दिए निर्देश
नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एनएमआईए) में परिचालन स्थानांतरित करने के लिए एक ठोस और विस्तृत ट्रांजिशन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) के टर्मिनल-1 के चरणबद्ध पुनर्विकास की तैयारियों के बीच उठाया गया है।
सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय ने यह भी सुझाव दिया है कि ट्रांजिशन प्रक्रिया को कुछ सप्ताह आगे बढ़ाया जा सकता है, ताकि एयरलाइंस, यात्रियों और अन्य हितधारकों के लिए स्थानांतरण अधिक सुचारु रूप से किया जा सके।
यह निर्णय एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान लिया गया, जिसमें सीएसएमआईए के टर्मिनल-1 के पुनर्विकास और मुंबई एयरपोर्ट से कुछ उड़ान परिचालनों को नवी मुंबई एयरपोर्ट में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।
सूत्रों के मुताबिक, नागर विमानन सचिव ने एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑपरेटरों के साथ विस्तृत चर्चा की और सभी पक्षों से एक स्पष्ट परिचालन योजना प्रस्तुत करने को कहा। इस संबंध में अगली समीक्षा बैठक 13 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में मुंबई एयरपोर्ट से हर वर्ष लगभग 50 लाख अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नवी मुंबई एयरपोर्ट में स्थानांतरित करने की योजना को अंतिम रूप देने पर चर्चा होगी। इसके बाद लगभग 20 अक्टूबर के आसपास एक और बैठक आयोजित किए जाने की संभावना है, जिसमें अंतिम ट्रांजिशन प्लान पर सहमति बनाई जा सकती है।
सूत्रों ने बताया कि इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर सहित प्रमुख घरेलू एयरलाइंस ने मंत्रालय को जानकारी दी कि वे पिछले करीब 18 महीनों से एयरपोर्ट ऑपरेटर के साथ इस बदलाव को लेकर बातचीत कर रही हैं।
बैठक में अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल), भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई), फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस (एफआईए) और विभिन्न एयरलाइंस के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
एएएचएल ने बैठक के दौरान नवी मुंबई एयरपोर्ट पर हर वर्ष 50 लाख अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को संभालने की अपनी तैयारियों का प्रस्तुतीकरण दिया। कंपनी ने एयरपोर्ट की अवसंरचना क्षमता, सड़क संपर्क, इन-फ्लाइट कैटरिंग सेवाओं, होटलों, लाउंज और अन्य यात्री सुविधाओं को लेकर अपनी योजनाओं की जानकारी साझा की।
करीब 90 मिनट चली चर्चा के दौरान एयरलाइंस द्वारा उठाए गए परिचालन संबंधी प्रश्नों और चिंताओं का भी समाधान किया गया। सूत्रों के अनुसार, सभी हितधारकों ने यह सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई कि स्थानांतरण प्रक्रिया के दौरान यात्रियों की सुविधा और परिचालन दक्षता पर कोई असर न पड़े।
--आईएएनएस
डीबीपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
अकेला नहीं है सऊदी! जानिए कितने दबे-छिपे दुश्मनों से लड़ रहे हूती?
सऊदी का मक्का पैक्ट एक्टिव हो गया है। अब यमन के अंसारुल्ला यहूदी के खिलाफ मदद के लिए तुर्की और पाकिस्तान की फौजें तकनीक और एयरफोर्स सऊदी में आ जाएंगी। पाकिस्तानी फौजें तो पहले से ही सऊदी अरब में जमा हो रही हैं। लेकिन अब मक्का डिफेंस डील के तहत अंसारुल्लाह का मुकाबला करेंगी। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि अंसारुल्लाह से यमन में इस वक्त जो फौजें मुकाबला कर रही हैं। पिछले 48 घंटों में सऊदी अरब हिमायती फोर्स ने यमन पर भीषण बमबारी की है। एयरफोर्स के जरिए अंसार उल्लाह के ठिकानों को नाबूद करने का दावा किया गया। हालांकि जमीन पर अंसार उल्लाह तेजी से बढ़ रहे हैं। पूरी ताकत से सामना कर रहे हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि जिसे यमन की सरकारी फोर्स कहा जाता है वो किस सरकार के तहत हैंडल हो रही है यह भी साफ नहीं है।
इसे भी पढ़ें: Bab-el-Mandeb में जंग से Brent Crude पहुंचा $100 के पार, दुनिया के 12% व्यापार पर संकट
यमन के प्रेसिडेंट जो कि हूतियों के कंट्रोल के बाद सऊदी अरब भाग गए थे अब्दुल रब मंसूर हादी उनकी मौत हो चुकी है। ऐसे में यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकारी फौज और उसके अलायंस में प्रेसिडेंट राशिद अल अलीमी के नेतृत्व वाली यमनी सेना के साथ-साथ कई प्रमुख देश और सैन्य बल शामिल हैं। यमनी सेना कोई एक फ़ोर्स नहीं है। बल्कि उसमें कई लोकल हूं दुश्मन मिलीशिया, सऊदी की रॉयल फोर्स के जवान, कुछ कबायली लड़ाके, कुछ भाड़े के लड़ाके, कुछ तुर्की और पाकिस्तान के लड़ाके सब शामिल हैं। इल्जाम तो यह भी लगता है कि प्रो सऊदी फोर्स में सीरिया से आईएसआईएस यानी दाइश के खंखार दहशतगर्दों को भी अंसारुल्लाह से लड़ने के लिए लाया गया है। सोचिए इतना अमला जमीन और आसमान दोनों ओर से एडवांस हथियारों के साथ चप्पल पहने हूती लड़ाकों से महीने डेढ़ महीने से मुकाबला कर रहा है। लेकिन यमन में अंसार उल्लाह को फतेह मिलती जा रही है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के हवाले से ताजा अपडेट यह है कि यमन की सरकारी सेना ने सऊदी हवाई हमलों के सहारे बाब अल मंदब के पास कई ठिकानों से अंसारुल्लाह को पीछे धकेलना शुरू कर दिया है। लेकिन अंसार उल्ला ने इन दावों को खारिज किया है और तगड़े जवाबी हमलों की बात कही है।
इसे भी पढ़ें: Houthi विद्रोहियों का Saudi Arabia पर मिसाइल स्ट्राइक, Riyadh Airport और Aramco निशाना
यमन के सरकारी अलायंस ने मोखा शहर पर फिर कंट्रोल हासिल कर लिया है और अंसारुल्लाह को पीछे हटना पड़ा है। जबकि मोखा सिटी और बंदरगाह पर अंसारुल्ला का करीब महीने भर से कंट्रोल था। यह इलाका बाब अल मंदब के पास है। इससे यह भी साबित हो रहा है कि यहूतियों की पकड़ फिर ढीली पड़ रही है। सोमवार को रियाद में मक्का रक्षा समझौते की इमरजेंसी मीटिंग भी हुई जिसमें सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की ने सामूहिक रक्षा व्यवस्था को सक्रिय करने और सऊदी अरब में सैन्य बलों की तेजी से तैनाती पर सहमति जता दी है। लेकिन तुर्की और पाकिस्तान की फिलहाल शर्त यही है कि उनकी जो भी फौजें तैनात होंगी वो सऊदी अरब में होंगी। यमन में सऊदी के लिए लड़ने नहीं जाएंगी। यानी हूतियों के हमले का सऊदी से ही जवाब देंगी। खुद यमन में मौत को गले लगाने और अपने सैनिकों को मरवाने का उन्हें कोई शौक नहीं है। ईरान युद्ध में अमेरिका को एक ऐसी ऐतिहासिक और शर्मनाक हार की तरफ बढ़ना पड़ा है। जिसने पूरे पेंटागन के पसीने छुड़ा दिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
prabhasakshi








