Responsive Scrollable Menu

'दृश्यम 3' के साथ रिलीज से हुआ 'प्रेम कीटाणु' को भारी नुकसान

हनुमान अंश ने सिर्फ 2 करोड़ के बजट में 400 करोड़ रुपये कमा कर सबको चौंका दिया. लेकिन इसी बीच एक और कम बजट की फिल्म है, जो भले ही उतनी बड़ी हिट नहीं हुई, मगर तीन दिन में अपने बजट का आधा निकाल चुकी है. जी हां, बात हो रही है वीर पहाड़िया की 'प्रेम कीटाणु' की. फिल्म सिर्फ 3 करोड़ के बजट में बनी है और 2 अक्टूबर को अजय देवगन की 'दृश्यम 3' के साथ रिलीज हुई. जाहिर है, इतनी बड़ी फिल्म के सामने इसे बॉक्स ऑफिस पर नुकसान उठाना पड़ा. 'प्रेम कीटाणु' ने पहले दिन 50 लाख, दूसरे दिन 33 (तैतीस) लाख और रविवार को 28 लाख रुपये कमाए. वहीं, पहले सोमवार को फिल्म ने 10 लाख रुपये का कारोबार किया. यानी चार दिनों में भारत में इसका नेट कलेक्शन 1.21(एक करोड़ इक्कीस लाख) करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म अभी अपने बजट का करीब आधा निकाल चुकी है. ऐसे में अगर ये 1 करोड़ रुपये और कमा लेती है तो मेकर्स बड़े नुकसान से बच सकते हैं. छोटे बजट की फिल्मों को राइट्स और ओटीटी डील का भी फायदा मिलता है. कह सकते हैं कि 'दृश्यम 3' से टक्कर लेना 'प्रेम कीटाणु' के लिए भारी जरूर पड़ा, लेकिन फिल्म अभी भी पूरी तरह रेस से बाहर नहीं हुई है.

Continue reading on the app

महिला पत्रकार पर यौन हमले के आरोप और प्रमोशन को लेकर चर्चा में आए विवेक भगत कौन हैं?

एसीपी विवेक भगत पर महिला पत्रकार ने बदसलूकी का आरोप लगाया है, जिसकी जांच क्राइम ब्रांच कर रही है. विवाद के बीच उन्हें एडिशनल डीसीपी का चार्ज दिया गया था.

Continue reading on the app

  Sports

स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान, हरमनप्रीत कौर की जगह लेंगी

Smriti Mandhana India womens cricke team new Captain: स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. यह बदलाव हरमनप्रीत कौर के सभी प्रारूपों की कप्तानी से इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद हुआ. सांगलि की बाएं हाथ की बल्लेबाज जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20ई सीरीज से फुल-टाइम कप्तान के तौर पर डेब्यू करेंगी. आरसीबी को दो डब्ल्यूपीएल खिताब दिलाने वाली मंधाना अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं और उनके पास इस सीरीज में 5,000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनने का सुनहरा मौका है. Tue, 6 Oct 2026 21:07:39 +0530

  Videos
See all

US B-1 Bombers: ईरान के डर से अमेरिका ने वापस बुलाए B-1 बॉम्बर? Trump ने बताया कारण | N18S | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T15:45:23+00:00

पटाखों की फैक्ट्री या बम बारूद की ? Diwali Explosives | Bijnor Firecracker Case | Blast | Vira Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T15:45:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers