Responsive Scrollable Menu

Balod में छात्रा पर Acid Attack: शादी से इनकार पर प्रेमी व दोस्त ने फेंका था तेजाब, दोनों गिरफ्तार

बालोद, छह अक्टूबर छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 22 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंकने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को बालोद पुलिस थानाक्षेत्र में एक लाइब्रेरी में पढ़ाई के बाद पैदल घर लौटते समय एक व्यक्ति ने उस पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गई। उन्होंने बताया कि युवती की चीखें सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और युवती के पिता (जो पुलिसकर्मी हैं) को सूचना दी, जिसके बाद युवती को बालोद के जिला अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बाद में युवती को इलाज के लिए रायपुर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया।

बालोद जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) किरण चव्हाण ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में युवती के कथित प्रेमी यश कुमार सोनकर (20) और उसके दोस्त करण कुंजाम (20) को सोमवार शाम को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोनकर युवती से शादी करना चाहता था, जबकि युवती ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। अधिकारी ने बताया कि सोनकर को युवती के किसी अन्य युवक से बात करने का शक भी था और इससे नाराज होकर उसने कुंजाम के साथ मिलकर हमले की योजना बनाई।

चव्हाण ने बताया कि दोनों आरोपियों ने घटना से लगभग एक सप्ताह पहले पड़ोसी जिले दुर्ग से तेजाब खरीदा था और तब से ही वे युवती को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) विनय साहू की अगुवाई वाले दल ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए और शहर में अलग-अलग जगहों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। अधिकारी ने बताया कि तकनीकी सबूतों के आधार पर पुलिस ने बालोद शहर के कुंदरापारा निवासी सोनकर पर ध्यान केंद्रित किया।

उन्होंने बताया कि शुरू में उसने कई मनगढ़ंत बातें बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि बाद में सोनकर ने युवती के साथ रिश्ते में होने की बात कबूल की और कहा कि जब युवती ने शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया और उसे किसी और व्यक्ति के साथ प्रेम का शक हुआ, तो वह नाराज हो गया था। अधिकारी ने बताया कि उसने पुलिस को बताया कि लगभग तीन महीने पहले, उसने और उसके स्कूल के दोस्त कुंजाम (जो बीजापुर जिले के भैरमगढ़ का रहने वाला है) ने युवती पर तेजाब फेंकने की योजना बनाई थी।

अधिकारी ने बताया कि युवती को शादी के लिए मनाने की कोशिशें नाकाम होने के बाद सोनकर ने 26 सितंबर को कुंजाम को बालोद बुलाया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 27 सितंबर को तेजाब खरीदा और भगवान गणेश की शोभायात्रा के दौरान हमला करने की योजना बनाई, लेकिन सुरक्षा के कड़े इंतजामों के कारण उक्त योजना छोड़ दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे, जब युवती लाइब्रेरी से घर लौट रही थी, तो कुंजाम ने सोनकर के कहने पर कथित तौर पर उस पर तेजाब फेंक दिया।

अधिकारी ने बताया कि हमले के बाद कुंजाम तांदुला बांध की ओर भागा और बाद में कांकेर जिले के चारमा पहुंचने से पहले झलमला और मरकाटोला तक लिफ्ट ली। उन्होंने बताया कि सोनकर के बयान के बाद पुलिस ने कुंजाम की तलाश शुरू की और उसे कोंडागांव जिले से हिरासत में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने हमले में इस्तेमाल तेजाब और घटना के समय पहने गए कपड़ों के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद उन सामानों को जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि युवती की हालत स्थिर बताई गई है तथा उसका रायपुर के अस्पताल में इलाज जारी है।

Continue reading on the app

Drishyam 3 Collection Day 5: नहीं थम रही 'दृश्यम 3' की रफ़्तार, 5 दिन में भारत में हुई 200 करोड़ पार

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ ने वीकेंड में बंपर कमाई की और वीक डेज में भी मजबूती बनाए हुए हैं। मंगलवार की कमाई सामने आने के बाद भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंच गया है।

Continue reading on the app

  Sports

500 रन भी नहीं रहेगा सुरक्षित, वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने गेंदबाजों को चेताया, बैटर्स की तरह बॉलर्स को बदलना होगा तरीका

bravo statement: वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का मानना है कि जिस रफ्तार से बल्लेबाजी में सुधार हो रहा है, उसे देखते हुए भविष्य में 500 रन का वनडे स्कोर भी एक व्यावहारिक लक्ष्य बन सकता है और उन्होंने गेंदबाजों से इस खेल में टिके रहने के लिए अपनी कला में सुधार करने और नए तरीके अपनाने की अपील की है. Thu, 8 Oct 2026 17:29:54 +0530

  Videos
See all

FlyDubai को लैंड करने वाले कौन है वो 2 मिस्ट्री मैन? Ankit Sir | Israel | Smit Machchhar | Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T12:46:32+00:00

राहुल की सियासी नौटंकी | Congress Protest | Rahul Gandhi | Priyanka | Jantar Mantar | Delhi Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T12:46:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers