Responsive Scrollable Menu

सुरक्षा कारणों से Bitchat ऐप पर कार्रवाई, सरकारी सूत्रों ने बताया क्यों हटाया

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय के आदेश के बाद बिटचैट को भारत में ऐप स्टोर से हटाए जाने के बीच सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि ब्लूटूथ आधारित यह मैसेजिंग ऐप कानून-व्यवस्था के लिए चिंता का विषय था और इसे हटाना जरूरी था। सूत्रों ने कहा कि केंद्र सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाध्य है। उनके मुताबिक, बिटचैट में कोई भी व्यक्ति ब्लूटूथ चालू कर कई चरणों के जरिये संदेश भेज सकता था और यह कानून-व्यवस्था के लिए चिंता का विषय था।

बिटचैट ऐप इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क के बजाय ब्लूटूथ के जरिये आसपास के उपकरणों से जुड़कर संदेश भेजने की सुविधा देता है। इसमें संदेश सीधे किसी एक व्यक्ति तक पहुंचने के बजाय कई उपकरणों के जरिये आगे भेजे जा सकते हैं, जिससे उपयोगकर्ता बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी अपेक्षाकृत दूर तक संदेश भेज सकते हैं। बिटचैट के डेवलपर और ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था कि भारत सरकार के अनुरोध के बाद एप्पल ने बिटचैट को भारत के ऐप स्टोर से हटा दिया है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में एप्पल की ऐप समीक्षा टीम के नोटिस का स्क्रीनशॉट भी साझा किया था। इसके अलावा, बिटचैट को गूगल के प्ले स्टोर से भी हटा दिया गया है। बिटचैट इस साल जुलाई में उस समय सरकार की नजर में आया था, जब कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के विरोध में व्यापक प्रदर्शन किए थे।

उस समय गृह मंत्रालय के साइबर अपराध से जुड़े प्रकोष्ठ भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने माइक्रोसॉफ्ट की अनुषंगी कंपनी गिटहब को बिटचैट हटाने का निर्देश दिया था। फिलहाल सीजेपी मतदाता सूची के पुनरीक्षण और निर्वाचन आयोग के कामकाज के विरोध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन कर रही है।

Continue reading on the app

कैसे बन सकते हैं भारतीय सेना में डॉक्टर? जानें मेडिकल कोर में एंट्री, भत्ते और शानदार करियर के बारे में

भारतीय सेना में डॉक्टर बनकर देश सेवा करने के दो मुख्य रास्ते AFMC पुणे और AFMS डायरेक्ट भर्ती हैं। इसमें बेहतरीन सैलरी पैकेज, कैप्टन रैंक और पेंशन समेत कई सुविधाएं मिलती हैं।

Continue reading on the app

  Sports

ध्रुव जुरेल को बीसीसीआई ने इंडिया ए टीम का बनाया कप्तान, न्यूजीलैंड ए टीम से 3 अनऑफिशियल टेस्ट खेलेगी यंगिस्तान

Dhruv Jurel Captain of India A Team: बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया 'ए' टीम का ऐलान कर दिया है. दौरे की शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी, जिसमें दोनों टीमों के बीच तीन चार-दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट मैच खेले जाएंगे. पहला और तीसरा मुकाबला लिंकन में, जबकि दूसरा मैच क्राइस्टचर्च में आयोजित होगा. टीम की कमान ध्रुव जुरेल को सौंपी गई है, जबकि स्क्वॉड में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं. विदेशी पिचों पर होने वाली यह सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बेहतरीन मंच है. Tue, 6 Oct 2026 21:35:32 +0530

  Videos
See all

Pakistan On The Brink: पाकिस्तान में क्यों बढ़ता जा रहा तनाव? #ytshorts #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T16:05:08+00:00

राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने किया डिटेन! #rahulgandhi #delhi #protest #gyaneshkumar #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T16:05:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers