Responsive Scrollable Menu

वायुसेना के नए प्रमुख बने आशुतोष दीक्षित, कार्यकाल 2028 तक:20 तरह के लड़ाकू जहाज उड़ाने में माहिर, कारगिल जंग में भी शामिल रहे

आशुतोष दीक्षित वायुसेना के नए प्रमुख होंगे। वह 31 अक्टूबर को एयर चीफ मार्शल का कार्यभार ग्रहण करेंगे। वह अभी वाइस एयर चीफ मार्शल हैं। उन्होंने 1 जुलाई 2026 को यह पदभार संभाला था। आशुतोष दीक्षित कारगिल जंग में भी शामिल थे। उन्होंने फाइटर जेट से घुसपैठियों पर बम गिराए थे। वह 20 तरह की लड़ाकू विमान उड़ाने में माहिर हैं। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे आशुतोष दीक्षित एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे। एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह 30 सितंबर 2024 को वायुसेना प्रमुख बने थे। वह 31 अक्टूबर को रिटायर्ड हो रहे हैं। वह ऑपरेशनल फाइटर स्क्वाड्रन और फ्रंटलाइन एयर बेस की कमान भी संभाल चुके हैं। खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं….

Continue reading on the app

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों ने शपथ ली:चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने पद की शपथ दिलाई; संख्या बढ़कर 37 हुई

सीजेआई सूर्यकांत ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट किए गए तीन नए जजों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नियुक्त किए गए जजों में गुजरात हाई कोर्ट की चीफ जस्टिस सुनीता अग्रवाल, दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह शामिल हैं। इसके साथ ही शीर्ष अदालत में कार्यरत जजों की संख्या बढ़कर 37 हो गई। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 28 सितंबर को इन तीनों जजों को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किए जाने की सिफारिश की थी। कॉलेजियम की सिफारिश के बाद केंद्र सरकार ने इनकी नियुक्ति को सोमवार को अधिसूचित किया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट की जज रहीं सुनीता अग्रवाल जस्टिस सुनीता अग्रवाल सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति से पहले गुजरात हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस थीं। इससे पहले वे इलाहाबाद हाईकोर्ट की जज भी रह चुकी हैं। वे लगभग 5 साल के कार्यकाल के बाद सुप्रीम कोर्ट से 29 अप्रैल, 2031 को रिटायर होंगी। दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस थे देवेंद्र कुमार उपाध्याय जस्टिस डीके उपाध्याय अभी तक दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस थे। वह बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भी रह चुके हैं। वे मूल रूप से इलाहाबाद हाईकोर्ट से हैं। उपाध्याय 15 जून, 2030 को सुप्रीम कोर्ट से रिटायर होंगे। तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे अपरेश कुमार जस्टिस अपरेश कुमार सिंह इससे पहले तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस थे। त्रिपुरा हाई कोर्ट के भी चीफ जस्टिस रह चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट में उनका कार्यकाल 6 जुलाई, 2030 तक रहेगा।

Continue reading on the app

  Sports

सिर्फ 400 रन वाला बनेगा टीम इंडिया का नया सेलेक्टर? दिग्गज क्रिकेटर के एक बयान से मची हलचल

अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद BCCI ने नए सेलेक्टर के लिए आवेदन मंगा दिए हैं. अभी तक किस किसने आवेदन किया है, ये सामने नहीं आया है. लेकिन एक X पोस्ट ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया. Thu, 08 Oct 2026 06:01:23 +0530

  Videos
See all

Nana Patekar Died: नाना पाटेकर का निधन, सामने आई मौत की वजह! Nana Patekar Passes Away | Nana Death #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T03:10:10+00:00

फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के बीच हिंसा और आगजनी के वीडियो सामने, प्रदर्शन की आड़ में क्या मजहबी नारे #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T03:00:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers