गांव के नुक्कड़ पर बहुरानी ने Khesari Lal के गाने पर दिखाए मूव्स, Black साड़ी में लजाते हुए किया डांस
सोशल मीडिया पर एक महिला को गांव के नुक्कड़ पर नाचते हुए देखा गया. महिला ने अपना डांस वीडियो इंस्टग्राम पर @vanshika_bani211 नाम के अकाउंट पर शेयर किया. महिला ने काले रंग की साड़ी पहन रखी थी. साथ ही सिर पर घूंघट कर पहले वो गली में आई, उसके बाद खेसारी लाल यादव के मशहूर गाने- राजा कइली बियाह त मोटा जइबा हो पर डांस करना शुरू किया. महिला के पीछे कुछ गांववालों को बैठे देखा गया, जो उसे डांस करते हुए देख रहे थे. हालांकि, महिला अपने स्टेप्स पुरे नहीं कर पाई और शरमा कर डांस अधूरा ही छोड़ दिया.
ऑस्ट्रेलियन ओपन: विजेता वही बना जिसने हालात समझे:दिन की गर्मी में छोटी हुई रैलियां, रात की ठंड में फुर्ती और वैरायटी बनी निर्णायक
ऑस्ट्रेलियन ओपन को ‘कंडीशन स्लैम’ कहा जाता है और 2026 में यह बात महिला व पुरुष दोनों वर्गों के सेमीफाइनल और फाइनल में साफ दिखाई दी। मेलबर्न की तेज गर्मी और रात की ठंडी परिस्थितियों ने सिर्फ खेल की रफ्तार नहीं बदली, मैच की रणनीति और नतीजे भी तय किए। साल का यह पहला टेनिस ग्रैंड स्लैम उन खिलाड़ियों के नाम रहा, जिन्होंने हालात के हिसाब से अपने खेल को ढाला। महिला कैटेगरी में एलिना रायबकिना और पुरुषों में 22 वर्षीय कार्लोस अल्कारेज ने ट्रॉफी उठाई। महिला: रायबकिना के बेसलाइन खेल ने बदला नतीजा - दिन के सेशन में पेगुला-एलिना रायबकिना के सेमीफाइनल में गर्मी ने रैलियों को छोटा कर दिया। रायबकिना की फ्लैट और पावर हिटिंग निर्णायक रही। - सबालेंका व एलिना स्वितोलिना के दूसरे सेमीफाइनल में स्वितोलिना ने धैर्य-मूवमेंट से मैच लंबा रखने की कोशिश की, लेकिन सबालेंका की आक्रामक रिटर्न ने फर्क पैदा किया। - आर्यना सबालेंका-रायबकिना के बीच रात में हुए फाइनल में तापमान गिरने से बॉल स्लो हुई और मैच पावर से निकलकर रणनीति की लड़ाई बन गया। रायबकिना ने बेसलाइन से गहराई व एंगल्स पर भरोसा किया, जिसने रणनीति पर असर डाला। मुकाबले ने साबित किया कि फाइनल वैरायटी मांगता है। पुरुष: अल्कारेज ने जोकोविच को थकाकर हराया - 38 साल के जोकोविच और 24 वर्षीय सिनर के मैच में अनुभव भारी पड़ा। सिनर की तेज हिटिंग ने दबाव बनाया, लेकिन लंबी रैलियों में जोकोविच की डिफेंस ने दिशा बदली। - अल्कारेज-ज्वेरेव मैच पावर बनाम ऑल-राउंड गेम की जंग रहा। ज्वेरेव की सर्विस व बैकहैंड असरदार रहे, लेकिन अल्कारेज ने ड्रॉप शॉट व नेट प्ले से रिदम तोड़ा। रात की कंडीशन में अल्कारेज की फुर्ती और वैरायटी निर्णायक बनी। - अल्कारेज-जोकोविच के फाइनल के पहले सेट में जोकोविच ने रिटर्न पर ज्यादा आक्रामकता अपनाई, ताकि पॉइंट छोटे रखे जा सकें। लेकिन इसके बाद अल्कारेज ने हर पॉइंट लंबा खींचकर जोकोविच को थकाया और मैच पर कब्जा किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















