Responsive Scrollable Menu

शेफाली-चरणी 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' नॉमिनेट, अभिषेक-गिल पुरुषों की श्रेणी में शॉर्टलिस्ट

शेफाली-चरणी 'आईसीसी विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' नॉमिनेट, अभिषेक-गिल पुरुषों की श्रेणी में शॉर्टलिस्ट

Continue reading on the app

West Bengal Bypolls: नंदीग्राम और रेजीनगर में दोपहर तीन बजे तक 70 फीसदी वोटिंग दर्ज

कोलकाता, छह अक्टूबर पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर मंगलवार को हो रहे उपचुनाव में अपराह्न तीन बजे तक 5.24 लाख मतदाताओं में से 70 प्रतिशत ने मतदान किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था और शाम छह बजे तक जारी रहेगा।

पूर्व मेदिनीपुर जिले की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर मतदान के शुरुआती आठ घंटों में 71.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि मुर्शिदाबाद की रेजीनगर सीट पर इसी अवधि में 69.29 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ छिटपुट अप्रिय घटनाओं को छोड़कर मतदान ज्यादातर ‘‘शांतिपूर्ण’’ रहा। अधिकारी ने कहा, ‘‘मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है।

दोनों विधानसभा क्षेत्रों में अच्छी संख्या में मतदाता मतदान के लिए पहुंच रहे हैं और यहां पर्याप्त संख्या में केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है।’’ निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया कि रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान पुलिस के साथ बहस के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के प्रमुख हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी के संबंध में उन्होंने जिला निर्वाचन कार्यालय से रिपोर्ट मांगी है। नंदीग्राम सीट पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन का केंद्र रही है। इस आंदोलन ने 2011 में तृणमूल कांग्रेस के सत्ता में आने का मार्ग प्रशस्त किया था।

नंदीग्राम सीट पर ही 2021 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बनर्जी को हराया था। शुभेंदु अधिकारी ने 2026 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीट से जीत हासिल की थी और मुख्यमंत्री बनने के बाद भवानीपुर सीट बरकरार रखी, जिसके कारण नंदीग्राम में उपचुनाव की जरूरत पड़ी। भाजपा ने नंदीग्राम में चंद्रनाथ रथ की मां हासिरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है।

चंद्रनाथ, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी थे। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के दो दिन बाद छह मई को चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल धड़े की उम्मीदवार संचित प्रधानी डे ने शुभेंदु अधिकारी से मुलाकात के बाद अपना नाम वापस ले लिया।

इसके बाद बनर्जी के पास अपना कोई उम्मीदवार नहीं बचा और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान का समर्थन किया। उन्होंने इसे ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को मजबूत करने की कोशिश बताया। ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल के प्रतिद्वंद्वी धड़े ने मोहम्मद एतेशामुल हक को लिफाफा चुनाव चिह्न के साथ मैदान में उतारा है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने शांतिगोपाल गिरि को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, मुर्शिदाबाद की रेजीनगर सीट उस समय खाली हुई जब 2026 के विधानसभा चुनाव में रेजीनगर और नवादा दोनों सीटों से जीतने वाले हुमायूं कबीर ने नवादा सीट बरकरार रखी। उनकी पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) ने हुमायूं कबीर के बेटे गुलाम नबी को उम्मीदवार बनाया है।

चुनाव मैदान में भाजपा के उम्मीदवार और मुर्शिदाबाद जिले के पूर्व अध्यक्ष सखराव सरकार, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल धड़े के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी, तृणमूल के प्रतिद्वंद्वी धड़े के उम्मीदवार सफीउज्जमान शेख, कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी और माकपा के सैयद असद अली शामिल हैं।

Continue reading on the app

  Sports

हेलीकॉप्टर से लहराई गई जर्सी, आखिरी मैच के 10वें मिनट में खेल रोककर छोड़े गए पटाखे, Messi की ये विदाई दुनिया रखेगी याद

लियोनेल मेसी ने 6 अक्टूबर 2026 को अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला. इस मैच के दौरान उनके फेयरवेल में जो कुछ भी हुआ वो दिल छू लेने वाला रहा. Wed, 07 Oct 2026 09:17:10 +0530

  Videos
See all

महाविनाश पर हमारी वीडियो पर कैसे-कैसे कमेंट आए [Response to the Mass Extinction Video] #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T05:13:05+00:00

25 Years Of PM Modi: PM Modi के 25 साल, CM Yogi ने दी बधाई | Vinayak Mandir | BJP | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T04:55:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers