'क्या तुम्हे AIDS है...' Bigg Boss कंटेस्टेंट के एक्स बॉयफ्रेंड ने पूछा था ऐसा सवाल, टॉक्सिक रिश्ते पर किया खुलासा
Gayathri Suresh on Ex-Boyfriend: रियलिटी शो बिग बॉस इन दिनों दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है. फिर चाहे सलमान खान का हिंदी बिग बॉस 20 हो, सौरभ गांगूली का बिग बॉस बंगाली, या फिर साउथ के बिग बॉस. हर एक शो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. इस बीच 'बिग बॉस मलयालम 8' (Bigg Boss 8) में मलयालम सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस गायत्री सुरेश भी नजर आई थी. हालांकि अब एक्ट्रेस शो से आउट हो गई है. लेकिन इस बीच उन्होंने अपने टॉक्सिक रिलेशनशिप को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है.
बिग बॉस के घर में किया खुलासा
हाल ही में गायत्री सुरेश बिग बॉस मलयालम 8 से बाहर हो गई है. लेकिन डब वो घर में थी तो उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया. उनसे बिग बॉस ने पूछा था कि अगर उन्हें ऐसे व्यक्ति के बारे में बात करने का मौका मिले जिसने उन्हें सबसे ज्यादा दुख दिया हो तो वो इस पर क्या कहेगी? तो गायत्री ने कहा- 'हमारे रिलेशनशिप के पहले हफ्ते में उनसे पूछा कि क्या मुझे एड्स हैं. उसी वक्त मैंने उससे बातचीत बंद कर दी थी. हालांकि मैंने सोचा कि मैं ज्यादा निगेटिव तो नहीं हो रही हूं. इसके चलते मैंने रिश्ता कंटीन्यू रखा. लेकिन, बाद में मुझे पता चला कि वो किसी और के साथ रिश्ते में भी था.'
एक्सीडेंट के बाद गायत्री को छोड़ा अकेला
वहीं, गायत्री ने एक और किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि साल 2021 में वो बुरे दौर से गुजर रही थी तो उन्होंने अपने एक्स से मिलने की जिंद की. एक्ट्रेस ने कहा- 'वो आया और हम दोनों एक साथ गाड़ी में थे. हमारा एक्सीडेंट हो गया और वो रुकने के बयाज भागने लगा. हालांकि लोगों ने पीछा किया और उसे रुकने पर मजबूर कर दिया था. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. पुलिस हमे थाने ले गई थी और फिर जब थाने से हम वापस आए तो उसने मुझे एक कैफे में अकेला छोड़ दिया था और वो अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड से मिलने चला गया.' गायत्री ने बताया कि वो इस घटना से बुरी तरह टूट गई थीं.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: पहले बनाया बहन... अब लव गिल के प्यार में पड़े स्काउट ओपी! यंग को लिखकर दिया हिंट
नार्सिसिस्टिक रिश्ते पर भी की बात
गायत्री ने आगे कहा- 'मैं साफ तौर पर समझ सकती हूं कि उसकी गर्लफ्रेंड किस दौर से गुजरी होगी, क्योंकि वो एक नार्सिसिस्टिक रिश्ता था. अगर मैं अब उससे मिलूंगी तो कहूंगी, किसी और के पास जाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. वरना मुझे उस रिश्ते में और तकलीफ झेलनी पड़ती. उस एक्सपीरियंस से मैं बेहतर इंसान बनी. मैंने तभी तय किया था कि मैं खुद को बेहतर बनाऊंगी और आगे बढूंगी.'
गायत्री सुरेश का वर्कप्रंट
गायत्री सुरेश के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्होंने साल 2015 में फिल्म ‘जमना प्यारी’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी. इसके बाद वो ‘ओरु मैक्सिकन अपारथा’, ‘ओरे मुगम’, ‘चिल्ड्रन्स पार्क’, ‘गंधर्वा’ और ‘अभिरामी’ जैसी फिल्मों में नजर आईं. उन्होंने मलयालम के साथ तेलुगु सिनेमा में भी काम किया है. हाल ही में वो ‘मधुरमी जीवितम’ में नजर आईं और अब ‘डिस्को’ उनकी आने वाली फिल्मों में शामिल है. फिल्मी करियर के साथ अब गायत्री सुरेश ने ‘बिग बॉस मलयालम 8’ में भी हिस्सा लेकर खूब सुर्खियां बटोरी.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में बड़ा ट्विस्ट! नया कैप्टन बना कौन, ‘गुल्लू’ को लेकर उदिति-लव में हुई भिड़ंत
OPINION: अजय देवगन और प्रकाश राज की ऑन-स्क्रीन दुश्मनी दर्शकों को क्यों आती है पसंद?
'दृश्यम 3' थिएटर में रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी है, जिसने बॉक्स ऑफिस के नए रिकॉर्ड बनाए हैं. विजय सालगांवकर के रोल में अजय देवगन की जबरदस्त वापसी और प्रकाश राज के तेज दिमाग ने थिएटर को तालियों और सीटियों से भर दिया है. यह फिल्म तेजी से ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बनने की ओर बढ़ रही है और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. बॉलीवुड में जब भी किसी दमदार हीरो का सामना उतने ही दमदार विलेन से होता है, तो दर्शकों ने इस टक्कर को बहुत सम्मान के साथ अपनाया है. अजय देवगन और प्रकाश राज की जोड़ी इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. शांत लेकिन धमाकेदार अजय देवगन और प्रकाश राज के बीच ऑन-स्क्रीन दुश्मनी, जो अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से हर किरदार में जान डाल देते हैं, दशकों से दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है. 'खाकी', 'सिंघम' और 'गोलमाल अगेन' के बाद 'दृश्यम 3' में उनकी टक्कर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब ये दोनों एक्टर स्क्रीन शेयर करते हैं, तो बॉक्स ऑफिस पर सफलता पक्की होती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









