UP News: यूपी के इस जिले की 424 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, योगी सरकार ने दी फंड की मंजूरी
UP News: उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए योगी सरकार तेजी से काम कर रही है. जिसमें सड़क और फ्लाईओवर्स का निर्माण भी शामिल है. इस बीच योगी सरकार ने गोंडा जिले की 424 सड़कों के नवीनीकरण और मरम्मत को मंजूरी साथ ही 75.4 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी है. ये सड़कें ग्रामीण इलाकों के साथ अन्य इलाकों में बनाई जाएंगी. जिससे आवाजाही सुगम होगी और लोगों को काफी फायदा होगा. इसके लिए योगी सरकार ने 15 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक, जल्द ही 143.71 किमी लंबी सड़कों का नवीनीकरण शुरू कर दिया जाएगा. फिलहाल लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी करने का काम कर रहा है.
ग्रामीण क्षेत्रों समेत सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त
योगी सरकार के इस फैसले से गोंडा के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य इलाकों की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की जाएगी और सड़कें गड्ढामुक्त होंगी. फिलहाल राज्य सरकार ने पहली किश्त के रूप में लोक निर्माण विभाग को 15 करोड़ से अधिक की रकम जारी कर दी है. धन मिलने के बाद सभी विकास खंडों के ग्रामीण क्षेत्रों की 418 सड़कों और अन्य जिला मार्ग की छह सड़कों के नवीनीकरण का काम शुरू हो जाएगा. जिसमें करीब कुल 143.71 किमी सड़क शामिल है.
सुगम होगा यातायात
फिलहाल लोक निर्माण विभाग इन सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर जारी करने का काम कर रहा है. मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद टूटी सड़कों की हालत सुधर जाएगी और यातायात सुगम हो जाएगा. जानकारी के मुताबिक, कार्य आवंटन के बाद मरम्मत का काम पूरा करने का समय भी निर्धारित किया जाएगा. इस नवीनीकरण के दौरान टिकरी बाजार से तिवारी पुरवा मार्ग, गौरैया संपर्क मार्ग, लक्ष्मण पुर का टिकरी संपर्क मार्ग, परसापुर धनवा संपर्क मार्ग से पाण्डेय पुर संपर्क मार्ग, कल्याण पुर संपर्क मार्ग समेत अन्य इलाकों की क्षतिग्रस्त सड़कों की हालत सुधारी जाएगी. इनमें ग्रामीण सड़को के अलावा जिला मार्ग भी शामिल हैं.
इन सड़कों का भी होगा कायाकल्प
इसके अलावा योगी सरकार जिला मार्गों (ओडीआर) की छह सड़कों का भी कायाकल्प कराएगी. जिसके लिए 97 लाख रुपये की रकम स्वीकृत की गई है. इसके लिए 9.11 लाख रुपये की रकम जारी कर दी गई है. इनमें निर्माण खंड और प्रांतीय खंड की तीन-तीन सड़कें शामिल हैं. जिसमें मनकापुर भत्ता मार्ग से तेंदुआ रानीपुर होते हुए इटैला खुर्द छपिया मंदिर मार्ग, गोण्डा अयोध्या मार्ग से रामपुर खरहंटा होलापुर वाया मोतीगंज डुमरियाडीह मार्ग के अलावा, सीबीएन मार्ग दुर्जनपुर से घाचा बीकापुर सेमराशेखपुर चौखड़िया मार्ग, कटरा किशुनदासपुर अकबरपुर मैनपुर दुर्जनपुर चौराहा मार्ग भी शामिल है. जबकि ग्रामीण सड़को में बभनगांव, तांबेपुर, पाल्हापुर संपर्क मार्ग, खिराभा, गोविंद पारा, भदुवातरहर मार्ग समेत अन्य का सामान्य मार्गों का भी नवीनीकरण किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: 'पुलिस अपराधियों को गोली न मारे तो क्या खाए,' क्रिमिनल्स पर एक्शन को लेकर बोले सीएम योगी
IND vs PAK: 'पाकिस्तान को भारत की जरूरत है', विवाद के बीच पूर्व पाक क्रिकेटर का इंडिया को समर्थन, जानिए क्या कहा?
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को होने वाला मैच चर्चाओं का विषय बना हुआ है. आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका के कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग स्टेज का मैच खेला जाना था, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने फैसला लिया है कि वो भारत के खिलाफ होने वाला ये मैच नहीं खेलेगी.
पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान बना चर्चा का विषय
इसके बाद से ही चारों ओर ये मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है. अब इस कड़ी में एक और पूर्व क्रिकेटर शामिल हो गया है, जिसका बयान सुर्खियां बटोर रहा है. ये कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर हैं.
भारत-पाकिस्तान मैच के बॉयकॉट पर क्या बोले शोएब
शोएब अख्तर ने कहा कि, 'भारत के खिलाफ वर्ल्ड कप मैचों का बॉयकॉट करना बिल्कुल भी सही फैसला नहीं है. भारत को पाकिस्तान की जरूरत नहीं है, लेकिन पाकिस्तान को रेवेन्यू और पीसीबी चलाने के लिए भारत की जरूरत है'.
Shoaib Akhtar ????️ Boycotting the Match Against India in the WC is not a Good Decision India Doesn't Need Pakistan But Pakistan Need India to Pay its Expenses and Run PCB pic.twitter.com/yHSrWrV6I7
— Faizan (@CricketFaizan) February 3, 2026
इससे पहले भी कई पाकिस्तानी क्रिकेटर भी इस तरह का बयान दे चुके हैं. पाकिस्तान के कुछ क्रिकेटर ने पाकिस्तान का समर्थन किया है, जबकि कुछ क्रिकेटर ने भारत का समर्थन करते हुए इसे पाकिस्तान क्रिकेट की हार बताया है. इस सब के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है, जहां उसे अपने बाकी सभी मैच खेलने हैं.
Team Pakistan arrive in Colombo, ready to kickstart their campaign at the ICC Men’s #T20WorldCup ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 3, 2026
Watch them in #T20WorldCup ???? #PAKvNED | SAT, FEB 7, 10:30 PM pic.twitter.com/SMfAqWZ5Vc
आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. उससे ठीक कुछ दिन पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने कहा दिया कि वो भारत के साथ मैच नहीं खेलेगी. अब इस पर आईसीसी जल्द ही कोई एक्शन लेगी. इससे पहले दोनों देशों के क्रिकेटर्स और फैंस इस पर अपनी राय दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें : T20 World Cup इतिहास के 5 अटूट रिकॉर्ड, जिन्हें आज तक कोई नहीं तोड़ पाया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















