Responsive Scrollable Menu

Cabinet approves ITLA: एकीकृत परिवहन और लॉजिस्टिक प्राधिकरण के गठन को मिली मंजूरी

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को एकीकृत परिवहन एवं लॉजिस्टिक प्राधिकरण (आईटीएलए) स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी। यह प्राधिकरण एकीकृत परिवहन और लॉजिस्टिक योजना, अनुसंधान, परियोजना मूल्यांकन तथा निगरानी, नीतिगत समर्थन और डेटा विश्लेषण के लिए शीर्ष निकाय के रूप में काम करेगा।

उन्होंने कहा कि आईटीएलए एक दीर्घकालिक परिवहन योजना तैयार करेगा, जिसके दायरे में सड़क, रेलवे, बंदरगाह तथा पोत परिवहन, नागर विमानन, अंतर्देशीय जलमार्ग, तटीय पोत परिवहन, शहरी आवागमन और लॉजिस्टिक शामिल होंगे। आईटीएलए की स्थापना का फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि मंत्रिमंडल ने ‘‘परिवहन और लॉजिस्टिक के व्यापक क्षेत्रों में अनुसंधान, योजना, मूल्यांकन, निगरानी और प्रभाव आकलन को मजबूत करने के लिए एक विशेष इकाई (एसपीवी) के रूप में एकीकृत परिवहन और लॉजिस्टिक प्राधिकरण (आईटीएलए) की स्थापना को मंजूरी दी।’’ इसका मकसद परिवहन से संबंधित कई मंत्रालयों और एजेंसियों के बीच अलग-अलग योजनाओं तथा क्रियान्वयन से पैदा होने वाली पुरानी चुनौतियों का समाधान करना है।

आईटीएलए से भारत में परिवहन अवसंरचना विकास की दक्षता और स्थिरता बढ़ने की उम्मीद है। यह प्राधिकरण राष्ट्रीय परिवहन मास्टर प्लान के साथ तालमेल सुनिश्चित करने तथा बहुमॉडल बुनियादी ढांचा विकास को बढ़ावा देने के लिए परिवहन मंत्रालयों की अल्पकालिक क्षेत्रीय योजनाओं (लगभग पांच वर्ष) और वार्षिक योजनाओं का मूल्यांकन करेगा। प्राधिकरण 500 करोड़ रुपये से अधिक की परिवहन और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करेगा और मुद्दों के समाधान के लिए एक समन्वित तंत्र बनाएगा।

यह इन परियोजनाओं के लागू होने के बाद उनके प्रभाव का आकलन भी करेगा।

Continue reading on the app

MP में अब फ्री मिलेगी सरकारी नौकरी की कोचिंग, CM मोहन यादव ने कर दिया एक और बड़ा ऐलान

MP Govt Free Coaching: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने युवाओं के लिए बड़े ऐलान किए हैं। अब राज्य के सरकारी कॉलेजों में प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग मिलेगी। साथ ही रिसर्च स्कॉलरशिप को बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: भारतीय सरजमीं पर फिर नहीं हुआ वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, पहले टी20 में श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्डेडियम में खेला जा रहा है. मैच में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. इस मुकाबले में 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मौका नहीं दिया है. Tue, 6 Oct 2026 18:39:37 +0530

  Videos
See all

Rashtravad | Congress Protest: मोदी-शाह-ज्ञानेश, राहुल का सड़क पर 'क्लेश' ? | SIR | Hindi Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T13:15:22+00:00

Rahul Gandhi | प्रदर्शन के बीच बैरियर पर चढ़े राहुल गांधी... #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T13:13:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers