Virat Kohli करेंगे बॉलीवुड में एंट्री? राहुल द्रविड़ के बयान ने बढ़ाई हलचल, बोलों- 'वो अच्छी नकल...'
Virat Kohli Bollywood Debut: दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने मैदान पर अपनी बल्लेबाजी से दुनिया भर में पहचान बनाई है. लेकिन क्या आने वाले समय में वो क्रिकेट के बाद फिल्मों में भी नजर आ सकते हैं? इस सवाल का जवाब पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने लेटेस्ट इंटरव्यू में दिया है. द्रविड़ ने विराट के एक्टिंग टैलेंट की तारीफ करते हुए बताया कि वो लोगों की मिमिक्री काफी अच्छी करते हैं और एड्स में भी लंबे समय से काम कर रहे हैं. तो चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा.
क्या बॉलीवुड में एंट्री करेंगे विराट?
राहुल द्रविड़ से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि उनकी टीम में से कौन सा क्रिकेटर बॉलीवुड एक्टर बन सकता है. इस बातचीत में अभिषेक बच्चन भी मौजूद थे. इसी दौरान क्रिकेटरों के फिल्मों में काम करने का जिक्र आया था. राहुल ने कहा- 'कई क्रिकेटर फिल्मों में हाथ आजमा चुके हैं. सुनील गावस्कर और सैयद किरमानी ने भी एक्टिंग की कोशिश की थी. वहीं अजय जडेजा भी एक फिल्म में नजर आ चुके हैं.' हालांकि राहुल ने खुद फिल्मों में काम करने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें अपनी ताकत पता है और वो खुद को बेवकूफ नहीं बनाना चाहते.
विराट की मिमिक्री के फैन हैं राहुल द्रविड़
इसके बाद जब राहुल ने विराट कोहली के बारे में बात की तो उन्होंने उनके एक अलग टैलेंट का खुलासा किया. राहुल ने बताया जब विराट टीम में नए खिलाड़ी थे, तब वो सीनियर खिलाड़ियों और दूसरे लोगों की मिमिक्री बहुत अच्छी तरह किया करते थे. द्रविड़ ने बताया कि विराट लोगों की नकल उतारने में काफी अच्छे थे. हालांकि अब वो पहले की तरह अक्सर मिमिक्री नहीं करते. वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि विराट का ये टैलेंट कैमरे के सामने काम आ सकता है.
ये भी पढ़ें- 15 मिनट तक विद्युत जामवाल ने रोकी सांस, जानें ऐसे खतरनाक स्टंट्स के लिए क्या ट्रेनिंग लेते हैं एक्टर?
एड्स में भी कर चुके हैं लंबा काम
राहुल द्रविड़ ने विराट की एक्टिंग की एक और वजह बताई. उन्होंने कहा कि विराट लंबे समय से अलग-अलग ब्रांड्स के एड्स में नजर आते रहे हैं. इस वजह से कैमरे के सामने रहने का उन्हें काफी एक्सपीरियंस भी है. इंटरव्यू में होस्ट ने विराट की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अगर विराट कभी फिल्मों में आने का फैसला करते हैं तो अनुष्का उन्हें एक्टिंग से जुड़े टिप्स दे सकती हैं. बता दें कि विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात भी एक एड की शूटिंग के दौरान ही हुई थी.
मुकेश छाबड़ा कर चुके हैं विराट की तारीफ
बता दें, इससे पहले विराट के बॉलीवुड में आने को लेकर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा भी बात कर चुके हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने विराट को पहले से ही अच्छा एक्टर बताया था. मुकेश छाबड़ा ने विराट की पर्सनैलिटी, फिटनेस और कैमरे के सामने उनके कॉन्फिडेंस की तारीफ की थी. उनका मानना था कि विराट ने अपनी जिंदगी में कई तरह के एक्सरपीरियंस देखे हैं और जिस तरह उन्होंने क्रिकेट में सफलता को संभाला है, वो भी उनकी खासियत है.
क्या फिल्मों में नजर आएंगे विराट?
फिलहाल विराट कोहली के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कोई ऑफिशियल खबर सामने नहीं आई है. राहुल द्रविड़ ने तो सिर्फ उनकी एक्टिंग और मिमिक्री के टैलेंट को लेकर बात की थी. ऐसे में विराट सच में फिल्मों में कदम रखेंगे या नहीं, ये तो क्रिकेटर ही बता सकते हैं. हालांकि अग विराट बड़े पर्दे पर नजर आते हैं तो उनके फैंस के लिए ये किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा.
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: पहले बनाया बहन... अब लव गिल के प्यार में पड़े स्काउट ओपी! यंग को लिखकर दिया हिंट
लखनऊ में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का 'मिशन 10', वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में इतिहास रचने का मौका
IND vs WI: भारतीय टीम के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर इस समय अपने करियर के सबसे सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में समाप्त हुए एशियन गेम्स 2026 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इससे पहले भारत ने अय्यर की कप्तानी में घरेलू सरजमीं पर अफगानिस्तान को धूल चटाई थी. ऐसे में इस वक्त श्रेयस अय्यर के हौसले बुलंद हैं. अब उनकी नजरें लखनऊ के इकाना स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मुकाबले पर हैं, जहां वे बतौर कप्तान एक ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं जो रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे भारतीय कप्तान भी नहीं कर सके.
शुरुआती झटकों के बाद अय्यर का 'मिशन कमबैक'
श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान T20 इंटरनेशनल सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. कप्तानी की कमान संभालने के बाद शुरुआती दौर में उन्हें लगातार 6 हार का सामना करना पड़ा था, जिससे उनकी कप्तानी शैली पर सवाल उठने लगे थे. लेकिन अय्यर ने हार नहीं मानी और एक बेहतरीन लीडर की तरह टीम को एकजुट किया और दमदार अंदाज में वापसी की. इसके बाद भारतीय टीम ने उनकी कप्तानी में ऐसी शानदार वापसी की कि विरोधी टीमें घुटने टेकने पर मजबूर हो गईं.
लगातार 10वीं T20 इंटरनेशनल जीत की दहलीज पर भारत
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का मंगलवार, 6 अक्टूबर से आगाज हो रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी. दरअसल, अगर भारतीय टीम लखनऊ टी20I मैच में वेस्टइंडीज को हरा देती है, तो श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह भारत की लगातार 10वीं टी20 इंटरनेशनल जीत होगी. शुरुआती दौर में लगातार 6 हार के बाद लगातार 10 जीत का यह सफर अय्यर की बेहतरीन कप्तानी, सूझबूझ और टीम के शानदार फॉर्म को बयां करता है.
इकाना में टीम इंडिया के अजेय रिकॉर्ड को बचाने की चुनौती
लखनऊ का इकाना क्रिकेट स्टेडियम भारतीय टीम के लिए हमेशा से बेहद लकी रहा है. इस खूबसूरत मैदान पर खेले गए अब तक के सभी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत का 100% जीत का रिकॉर्ड है. इकाना स्टेडियम की यादें भारत और वेस्टइंडीज दोनों के लिए बहुत पुरानी हैं. साल 2018 में इसी मैदान पर दोनों टीमों के बीच पहला टी20I मैच खेला गया था, जहां रोहित शर्मा ने महज 61 गेंदों में नाबाद 111 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेलकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी.
अब करीब 8 साल बाद दोनों टीमें एक बार फिर इस मैदान पर टकराएंगी. कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने न सिर्फ अपनी कप्तानी में जीत के सिलसिले को 'दहाई' (लगातार 10वीं टी20I जीत) तक पहुंचाने का सुनहरा मौका है, बल्कि वे लखनऊ की सरजमीं पर टीम इंडिया के अजेय रहने के इस गौरवशाली और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को भी हर हाल में बरकरार रखना चाहेंगे. टीम इंडिया ने यहाँ खेले गए अपने सभी 3 टी20I मैचों में जीत दर्ज की है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को सौंपी अहम जिम्मेदारी, IPL 2027 में इस भूमिका में अब नजर आएंगे 'दादा'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










