Responsive Scrollable Menu

विवादों के बीच कोलंबो पहुंच गई पाकिस्तान की टीम, 7 फरवरी को खेलेगी टी-20 वर्ल्ड कप का पहला मैच

T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली कई टीमें भारत पहुंच चुकी हैं और कई अभी भी आ रही हैं. इसी बीच पाकिस्तान की टीम विवादों के बीच कोलंबो पहुंच चुकी है, जहां उसे टी-20 वर्ल्ड कप के सभी मुकाबले खेलने हैं. पाकिस्तान की टीम 7 फरवरी से अपने अभियान की शुरुआत करेगी. अब हर किसी के जहन में यही सवाल है कि क्या पाकिस्तान की टीम भारत के साथ 15 फरवरी वाला मैच खेलेगी या फिर अपने न खेलने के फैसले पर ही डटी रहेगी.

कोलंबो पहुंची पाकिस्तान की टीम

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रही है. पाकिस्तान की टीम अपने सभी मुकाबले कोलंबो में खेलने वाली है, जिसके लिए सलमान अली आगा की कप्तानी वाली टीम पाकिस्तान पहुंच भी गई है. ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पाकिस्तान की टीम कोलंबो पहुंचती दिख रही है. वीडियो में बाबर आजम, सलमान अली आगा सहित कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं.

7 फरवरी को पहला मैच खेलेगा पाकिस्तान

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम अपना पहला लीग मैच 7 फरवरी को नीदरलैंड्स के साथ खेलेगी. ये मैच भारतीय समयानुसार, दोपहर 11 बजे शुरू होंगे. इस मैच को जीतकर पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की विजयी शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

क्या 15 फरवरी को भारत के साथ खेलेगा पाकिस्तान?

1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इस बात की घोषणा कर दी कि उनकी टीम 15 फरवरी को भारत के साथ खेले जाने वाले मैच का हिस्सा नहीं बनेगी. इसका मतलब है कि वह टूर्नामेंट में बाकी मैच तो खेलेगी, लेकिन भारत के साथ लीग स्टेज वाला मैच नहीं खेलेगी. इसके बाद से ही इस मामले पर चर्चा शुरू हो गई है. आईसीसी ने पाकिस्तान को उनके फैसले पर दोबारा सोचने के लिए कहा है.

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में सिर्फ इन 2 भारतीयों ने जीते हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब, एक तो अभी भी है टीम का हिस्सा

Continue reading on the app

अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर विदेश मामलों के विशेषज्ञ बोले- भारत अपनी आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक है

नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर मुहर लग गई है। यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भारत और अमेरिका के बीच काफी तनाव देखने को मिला, जिसमें अमेरिका ने भारत के ऊपर कई टैरिफ (25 फीसदी और रूस से तेल खरीदने की वजह से अतिरिक्त 25 फीसदी) लगाए।

ऐसे में दोनों देशों के बीच पिछले साल से व्यापार समझौते पर बात नहीं बन पा रही थी। हालांकि, अब जब दोनों देशों के बीच समझौता हो गया है, तो विशेषज्ञ इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विदेश मामलों के विशेषज्ञ केपी फैबियन ने कहा, मैंने पहले ही कहा था कि हमारे यूएस-भारत ट्रेड डील के लिए पीएम मोदी और ट्रंप को बातचीत करनी पड़ेगी। अभी तो ये बातचीत हुई है। इस पर मेरी मिली-जुली प्रतिक्रिया है क्योंकि ये अच्छा है कि कुछ डील हुए हैं, क्योंकि हमारा रुपया नीचे जा रहा था। जियो पॉलिटिक्स में अगर किसी देश का अमेरिका के साथ अच्छा नहीं है और वह दूसरे देशों से बातचीत करता है तो उसकी पोजीशन थोड़ी कमजोर होती है। इसलिए अमेरिका के साथ संबंध मजबूत करना जरूरी है।

उन्होंने आगे कहा, डील में जो प्रावधान हैं, वो उतने अच्छे नहीं हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ 18 फीसदी पर कर दिया है। ट्रंप अमेरिका का एक्सपोर्ट्स भारत के लिए जीरो चाहते हैं। ट्रंप का मानना है कि उनका बाजार बहुत बड़ा है। इसलिए जो उनके बाजार में आना चाहते हैं, उन्हें अमेरिका के नियम को मानना पड़ेगा, जबकि ग्लोबल इंपोर्ट्स में अमेरिका का शेयर केवल 9 फीसदी है।

पूर्व डिप्लोमैट महेश कुमार सचदेव ने कहा, यह एक सकारात्मक विकास है। यह दिखाता है कि एक तरफ भारत अपनी आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक है और दूसरी ओर वह स्वावलंबी है और आत्मविश्वास के साथ विदेशों के साथ लंबी अवधि के दूरगामी परिणामों वाले व्यापारिक समझौते करने को तैयार है। यह एक सोची-समझी रणनीति के अंतर्गत किया गया है। जो पहले से व्यापारिक समझौते हैं, उससे राष्ट्रपति ट्रंप के ऊपर ये दबाव बना है कि अगर भारत के साथ 50 फीसदी की डील पर कायम रहते हैं तो इससे अमेरिका को नुकसान होगा और बाकी देशों के साथ जो समझौते हुए हैं, उससे भारत में अमेरिका का बाजार छिन सकता है।

इसके अलावा दोनों देशों के बीच हुए समझौते को लेकर सीएसआईएस में भारत और इमर्जिंग एशिया इकोनॉमिक्स के चेयर रिक रोसो ने कहा, आज का दिन काफी ऐतिहासिक है, जब अमेरिका और भारत ने अपने लंबे समय से इंतजार किए जा रहे द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है। यह लगभग एक साल बाद हुआ है जब नेताओं ने व्हाइट हाउस में एक मीटिंग के बाद पहली बार इसकी घोषणा की थी। 2025 के ज्यादातर समय तक भारतीय इंपोर्ट पर भारी टैरिफ लागू रहने के बावजूद व्यापार काफी मजबूत बना हुआ है।

इस संबंध में मार्केट एक्सपर्ट सुनील शाह ने कहा, मैं लंबे समय से व्यापार समझौते का इंतजार कर रहा था। मैं इसे पक्का सेंटिमेंट बूस्टर कहूंगा। यह एक बड़ी ट्रेड डील है। यह साफ तौर पर इरादा दिखाता है: अमेरिका आपके साथ है, ब्रिटेन आपके साथ है, और ईयू आपके साथ है। यह ट्रेड डील बेशक एक पॉजिटिव डेवलपमेंट है। मैं बस इतना कहूंगा कि यह एक शुरुआत है। जैसे हमने ईयू के साथ समझौते किए हैं, वैसे ही अब हमने अमेरिका के साथ भी दरवाजे खोल दिए हैं। हमारे जितने ज्यादा द्विपक्षीय व्यापार समझौते होंगे, यह इसमें शामिल हर देश के लिए उतना ही सकारात्मक होगा। व्यापार समझौते दोनों तरफ के लिए फायदेमंद होते हैं; यह हमेशा जीत की स्थिति होती है। व्यापार समझौते या एंगेजमेंट की गैर-मौजूदगी में चुनौतियां आती हैं।

--आईएएनएस

केके/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

बिहार का 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश, वित्त मंत्री बोले- ‘ज्ञान और सम्मान’ से प्रदेश को बनाएंगे विकसित

पटना: बिहार सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 3 लाख 47 हजार 589 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने विधानसभा में यह बजट प्रस्तुत किया, जो पिछले साल के मुकाबले आकार में बड़ा है। सरकार का कहना है कि यह बजट ‘ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान’ के … Tue, 03 Feb 2026 16:43:31 GMT

  Videos
See all

Anant Singh Viral Video: Tejashwi Yadav पर ये क्या बोल गए छोटे सरकार? | N18S #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T11:10:01+00:00

AAJTAK 2 | DHURANDHAR 2 का मचअवेटेड टीजर हुआ रिलीज, टीजर है एक्शन से भरपूर! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T11:03:00+00:00

किरण रिजिजू के बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार! #kirenrijiju #priyankagandhi #politicalstatement #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T11:04:25+00:00

India US Trade Deal Updates : टैरिफ कट और 500 अरब डॉलर, भारत-अमेरिका ट्रेड डील में क्या-क्या? | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T11:15:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers