Responsive Scrollable Menu

Kerala Transplant Institute: वीणा जॉर्ज का दावा, पिछली LDF सरकार ने ही किया था उद्घाटन

पथनमथिट्टा (केरलम), छह अक्टूबर पूर्व स्वास्थ्य राज्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने मंगलवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन द्वारा घोषित केरलम इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट का एलडीएफ सरकार इस साल फरवरी में उद्घाटन कर चुकी है। जॉर्ज ने एक टीवी चैनल से कहा कि हाल में उन्होंने सतीशन की ओर से 30 महीने के भीतर कोझिकोड में इस संस्थान की स्थापना किए जाने की घोषणा से जुड़ी खबर देखी तो उन्हें आश्चर्य हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे मन में पहला विचार आया कि यह कैसा मजाक है।

यह पिछली सरकार की परियोजना है। इसके निर्माण कार्य का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सात फरवरी 2026 को किया था।’’ माकपा नेता ने कहा, ‘‘पिछली सरकार ने 2022-23 में इस परियोजना की आवश्यकता पर विचार करना शुरू किया था और इसके लिए कोझिकोड में जमीन भी चिह्नित की थी। परियोजना के लिए करीब 643 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई थी और इसे केरल इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट फंड बोर्ड (केआईआईएफबी) के जरिए कार्यान्वित किया जाना था।’’ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इससे पहले टाटा समूह से जुड़ी जहाज निर्माण परियोजना की भी इसी तरह घोषणा की थी।

सतीशन ने तीन अक्टूबर को कहा था कि शेवायूर गोल्फ लिंक रोड पर 20 एकड़ जमीन में 271 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस संस्थान में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी और अंग प्रत्यारोपण सर्जरी से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध होने से इलाज की लागत मौजूदा खर्च की एक-तिहाई तक कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा था कि नए अस्पताल परिसर में 350 बिस्तर और 10 ऑपरेशन थिएटर होंगे। शेवायूर में इसी परिसर में 35 करोड़ रुपये की लागत से पूरी तरह सुसज्जित त्वचा रोग अस्पताल भी बनाया जाएगा।

जॉर्ज ने दावा किया कि पिछली सरकार ने संस्थान के भवन के निर्माण तक उसके संचालन के लिए कोझिकोड सरकारी कॉलेज में जगह भी चिह्नित की थी, एक विशेष अधिकारी नियुक्त किया था और इसके लिए 60 पद सृजित किए थे। उन्होंने कहा, ‘‘पिछली सरकार ने संस्थान के कामकाज के तरीके को लेकर एक दस्तावेज भी तैयार किया था।’’ स्वास्थ्य मंत्री जॉर्ज ने कहा कि 643 करोड़ रुपये की लागत वाली, यह केरलम की एक बड़ी परियोजना थी और इसकी लागत घटाकर 271 करोड़ रुपये नहीं की जानी चाहिए।

Continue reading on the app

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: 5 वामपंथी छात्र संगठन 10 अक्टूबर को Delhi में करेंगे प्रदर्शन

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को वापस लेने की मांग को लेकर पांच वामपंथी छात्र संगठन 10 अक्टूबर को यहां जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक संयुक्त बयान में दी गई। बयान में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (एआईएसए), प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स यूनियन (पीएसयू) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स ब्लॉक (एआईएसबी) ने कहा कि वे बड़ी संख्या में इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

बयान में कहा गया, ‘‘सामाजिक-सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और राजनीतिक संबद्धता से परे हजारों लोग उन लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट हुए हैं, जिनके आधार पर आधुनिक भारत की परिकल्पना की गई थी।’’ छात्र संगठनों ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग और उसके कामकाज के ख़िलाफ हो रहे प्रदर्शनों पर दिल्ली पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रदर्शनकारियों के साथ दिल्ली पुलिस दुर्व्यवहार कर रही है, उन पर लाठीचार्ज कर रही है, उन्हें घसीट रही है, मारपीट कर रही है और उनके साथ बदसलूकी कर रही है। पत्रकारों को भी नहीं बख्शा जा रहा है।’’ छात्र संगठनों ने कहा कि वे व्यापक आंदोलन खड़ा करने के लिए एकजुट हो रहे हैं।

उन्होंने लोकतांत्रिक संगठनों तथा संविधान के मूल्यों में विश्वास रखने वाले लोगों से 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ मुकदमा चलाने, एसआईआर प्रक्रिया रद्द करने तथा निर्वाचन आयोग में सुधार की मांग कर रहे हैं। यह बयान एसएफआई के महासचिव सृजन भट्टाचार्य, एआईएसएफ के महासचिव दिनेश श्रीरंगराजन, एआईएसए के महासचिव प्रसेनजीत कुमार, पीएसयू के महासचिव बालाराम सजीव और एआईएसबी के संयोजक अमित सिंह ने जारी किया।

Continue reading on the app

  Sports

नमन धीर ने डेब्यू मैच में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय स्पिनर

Naman Dhir vs West Indies: युवा ऑलराउंडर नमन धीर के लिए T20I डेब्यू काफी यादगार रहा. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया. Tue, 06 Oct 2026 23:11:29 +0530

  Videos
See all

कार में आग लगाकर फरार हुए बदमाश |#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T19:10:09+00:00

Rahul Gandhi ने पुलिसकर्मी को कहा 'अरे मेरा पैर तो छोड़ दो' | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T19:11:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers