“DJ पर 90 प्रतिशत युवक-युवतियां नशे में करते हैं डांस..” खरगोन भाजपा सांसद गजेंद्र पटेल का बड़ा बयान, वीडियो वायरल
मध्य प्रदेश की खरगोन लोकसभा सीट से भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल इन दिनों अपने बयानों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने ‘हम दो, हमारे पांच’ का नारा देते हुए कहा था कि हर हिंदू को कम से कम पांच बच्चे पैदा करने चाहिए। अब उनके एक और बयान ने राजनीतिक गलियारों में बहस छेड़ दी है। भाजपा सांसद ने दावा करते हुये कहा कि डीजे पर नाचने वाले 90 प्रतिशत युवक-युवतियों नशे में होते हैं।
बता दें कि भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 3 अक्टूबर का बताया जा रहा है, जब उन्होंने जिले के कसरावद के डोलानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया था। वे शिवडोला, नवरात्रि और गणेश विसर्जन की झांकियों में बजने वाले डीजे और युवाओं के नाचने को लेकर बात कर रहे थे।
90 प्रतिशत युवक-युवतियां नशे में डांस करते हैं: गजेंद्र पटेल
इसी दौरान, उन्होंने कहा कि डीजे और दारू, दोनों चीजें मिली हुई हैं और इन्हें बंद किया जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि आज युवाओं की मांग पर डीजे बजाए जाते हैं। सांसद ने डीजे पर नाचने वाले युवाओं के नशा करने को इसका एक बड़ा कारण बताया। उन्होंने कहा कि आज डीजे की धुन पर करीब 90 प्रतिशत युवक-युवतियां शराब के नशे में डांस करते हैं।
भाजपा सांसद ने दिया था ‘हम दो, हमारे पांच’ का नारा
गौरतलब है कि हाल ही में भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने हिंदू परिवारों को लेकर एक बयान दिया था। उन्होंने ‘हम दो, हमारे पांच’ का नारा देते हुए कहा था कि हर हिंदू को कम से कम पांच बच्चे पैदा करने चाहिए। सांसद ने जनसंख्या संतुलन का मुद्दा उठाते हुए युवाओं से समय पर शादी करने और परिवार बढ़ाने की अपील भी की थी। उनका यह बयान भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था।
डीजे वाले बाबू मुझे दारु पिला दे
डीजे पर नाचने वाली युवतियों के लिए यह क्या बोल गए बीजेपी सांसद गजेंद्र पटेल
#Woman #DJ #BJP #Gajendrapatel https://t.co/ekHi2bambM
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) October 6, 2026
उमंग सिंघार ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, धार को सूखा प्रभावित घोषित करने और किसानों को राहत देने की मांग
मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर धार जिले को सूखा प्रभावित घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस वर्ष जिले में पिछले साल की तुलना में लगभग 42 प्रतिशत कम बारिश हुई है। कम वर्षा के कारण खेतों में पर्याप्त नमी नहीं है और सिंचाई के पानी का संकट भी बना हुआ है। ऐसे में रबी फसल की बोनी प्रभावित होने की आशंका है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो सकता है।
उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि धार आदिवासी बाहुल्य जिला है और यहां बड़ी संख्या में किसानों की आजीविका कृषि पर निर्भर है। बारिश की कमी का असर खरीफ फसलों के साथ अब रबी की तैयारियों पर भी दिखाई दे रहा है। पर्याप्त नमी नहीं होने से किसानों के लिए रबी फसल की बोनी करना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने सरकार से तत्काल स्थिति का आकलन कर किसानों को राहत देने की मांग की है।
खरीफ फसल का सर्वे कराने की मांग
उमंग सिंघार ने धार जिले में खरीफ फसल का तत्काल सर्वे कराने और किसानों को हुए नुकसान का आकलन करने की मांग की है। उनका कहना है कि सर्वे के आधार पर प्रभावित किसानों को राहत उपलब्ध कराई जानी चाहिए। साथ ही रबी फसल की बोनी के लिए किसानों को आवश्यक खाद और बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी पत्र में की गई है।
जलाशयों में नर्मदा का पानी पहुंचाने की मांग
कांग्रेस नेता ने रबी फसल की सिंचाई के लिए जलाशयों में पानी उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया है। उन्होंने बाग ब्लॉक में पाइपलाइन के माध्यम से नर्मदा नदी का पानी जलाशयों में भरने की व्यवस्था करने की मांग की है। पत्र में टाडा क्षेत्र, धोकधयी, काकरखूआ, गुराड़िया, बगोली, इंदिरा गांधी जलाशय, ताराघाटी, धायड़ी, खलिअंबा, बरेठा, गेटा, बड़कल और चामदर सहित अन्य जलाशयों में नर्मदा का पानी पहुंचाने की बात कही गई है।
कम बारिश वाले अन्य जिलों में भी सर्वे की मांग
उमंग सिंघार ने कहा कि समस्या सिर्फ धार जिले तक सीमित नहीं है। प्रदेश के जिन अन्य जिलों में कम बारिश के कारण किसान प्रभावित हुए हैं, वहां भी सरकार को तत्काल सर्वे कराना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि स्थिति के अनुसार प्रभावित जिलों को सूखा प्रभावित घोषित कर किसानों के लिए राहत पैकेज उपलब्ध कराया जाए।
कांग्रेस नेता ने कहा कि कम बारिश के कारण किसानों के सामने खरीफ फसल के नुकसान और रबी की बोनी के लिए पानी की उपलब्धता, दोनों चुनौतियां हैं। ऐसे समय में सरकार को किसानों की स्थिति का मौके पर आकलन कर राहत और सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में किसानों को सिर्फ आश्वासन नहीं बल्कि सरकार की ओर से वास्तविक राहत की जरूरत है।
मेरे गृह जिले धार में कम बारिश के कारण रबी फसल की बुवाई और सिंचाई पर गंभीर संकट है।
मैंने मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर धार जिले को सूखा प्रभावित घोषित करने, फसल नुकसान का सर्वे कराने और किसानों को राहत देने की मांग की है।
साथ ही, प्रदेश के जिन अन्य जिलों में कम बारिश के कारण… pic.twitter.com/annpfbbxzv
— Umang Singhar (@UmangSinghar) October 6, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









