अमेरिकी टैरिफ कटौती से भारतीय निर्यात में आएगा भारी उछाल, फिर शुरू होगा 48 अरब डॉलर का व्यापार
अमेरिका और भारत के बीच हुए व्यापार समझौते के तहत 50 फीसदी टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. अमेरिकी टैरिफ कटौती का व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री CTI ने किया स्वागत. माना जा रहा है कि अमेरिका की इस कटौती से भारत का निर्यात 48 अरब डॉलर तक बढ़ सकता है. टैरिफ कटौती का असर मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला. शेयर बाजार मंगलवार को शानदार तेजी देखने को मिली.
ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में भारी उछाल
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाया था उसके बाद से ही भारत के शेयर बाजार में गिरावट के साथ उथलपुथल मचा हुआ था और अस्थिरता बनी हुई थी. यही नहीं विदेशी निवेशकों ने भी पिछले दिनों भारत के शेयर बाजार से हाथ खींच लिया था. मंगलवार को जैसे ही डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ कटौती की घोषणा की, भारत का शेयर बाजार झूम उठा और सेंसेक्स निफ्टी में जबरदस्त तेजी देखी गई.
वहीं अमेरिका में कारोबार करने वाली तमाम कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. अडाणी ग्रुप की तमाम कंपनियों अडाणी पोर्ट, अडाणी ग्रीन, अडाणी एनर्जी आदि के शेयरों में 8-10 % की तेजी देखने को मिली. इसके अलावा भारत फोर्ज, मदरसन्स, सोना BLW आदि के शेयरों में भी अच्छी खासी तेजी देखी गई. अमेरिकी टैरिफ कटौती के बाद एक बार फिर से विदेशों निवेशकों ने भारत के शेयर बाजार में रूचि दिखाई है और अच्छी खासी खरीददारी की.
अमेरिका ने भारत पर लगाया था 50 फीसदी टैरिफ
बता दें कि अमेरिका के 50% टैरिफ का भारत के टेक्सटाइल, लेदर, जेम्स एंड ज्वेलरी, ऑटो कंपोनेंट, केमिकल, फार्मा, सीफूड, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि सेक्टरों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा था और इससे देश में 10 लाख लोगों के रोजगार पर संकट पैदा हो गया था. दरअसल, बढ़े हुए टैरिफ के चलते दूसरे देशों के मुकाबले में भारतीय माल अमेरिका में 35 प्रतिशत तक महंगा हो गया था, जिसके कारण वहां के खरीददार भारत के मुकाबले में दूसरे देशों को तवज्जो देने लगे थे. सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक अमेरिकी टैरिफ के चलते 48 अरब डॉलर से ज्यादा का भारतीय निर्यात प्रभावित हो गया था.
किस सेक्टर में अमेरिका को कितना निर्यात?
भारत अमेरिका को 53 प्रतिशत फार्मास्युटिकल, 53 फीसदी वस्त्र एवं परिधान, 37% रत्न और आभूषण, 28 प्रतिशत ऑटो कंपोनेंट, 13 फीसदी केमिकल और 22 प्रतिशत सीफूड आदि का निर्यात करता है. बता दें कि भारत ने 2024 में अमेरिका को 1.7 लाख करोड़ के इंजीनियरिंग गुड्स निर्यात किए थे. जिसमें स्टील प्रॉडक्ट्स, मशीनरी, ऑटोमोबाइल पार्ट्स आदि शामिल होते हैं.
वहीं भारत अमेरिका से मिनरल्स, महंगे रत्न, आभूषण, सिक्के, मेटल्स, न्यूक्लियर रिएक्टर्स और हवाई जहाज के उपकरण, इलेक्ट्रिकल उपकरण, ऑप्टिकल उपकरण, प्लास्टिक, केमिकल, नट्स ड्राईफ्रूट्स, आयरन, स्टील आदि सामान बड़े लेवल पर मंगाता है.
T20 वर्ल्ड कप में सिर्फ इन 2 भारतीयों ने जीते हैं प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब, एक तो अभी भी है टीम का हिस्सा
T20 World Cup Record: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने का दुनियाभर के क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें टीम इंडिया पहला मैच 7 फरवरी को अमेरिका के साथ खेलेगी. ऐसे में क्रिकेट के गलियारों में अब इसी की चर्चा हो रही है. लेकिन, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले हम आपको उन 2 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीते हैं.
विराट कोहली ने बैक टू बैक 2 बार जीता POTT अवॉर्ड
भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बैक टू बैक 2 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड जीते हैं. विराट ने 2014 में पहली बार इस अवॉर्ड को अपने नाम किया था, जब टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय किया था.
हालांकि, भारत खिताब जीतने में सफल नहीं हुआ था, क्योंकि श्रीलंका ने फाइनल मैच में जीत दर्ज की थी. विराट के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने विराट कोहली टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. उन्होंने 6 मैच खेले थे, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 106.33 के औसत और 129.15 की स्ट्राइक रेट से 319 रन बनाए थे.
Just 5⃣ days to go!
— BCCI (@BCCI) February 2, 2026
Time to turn the stands blue for #TeamIndia ???? #T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/mCHOSipD9L
फिर, टी-20 वर्ल्ड कप 2016 में भी विराट ने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता, जिसमें वह दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. विराट ने 5 मैचों की 5 पारियों में 136.50 के औसत और 146.77 की स्ट्राइक रेट से 273 रन बनाए थे.
जसप्रीत बुमराह ने 2024 में जीता अवॉर्ड
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2024 में खिताबी जीत दर्ज की थी और तब प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चुना गया था. बुमराह ने पूरे टूर्नामेंट में कमाल की गेंदबाजी की थी. उन्होंने 8 मैच खेले थे, जिसमें 29.4 के औसत से 15 विकेट चटकए थे. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 8.27 रही.
ये भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान के क्रिकेटर्स के बीच छिड़ी जुबानी जंग, IND vs PAK मैच के बॉयकॉट पर पाक खिलाड़ी का दोमुंहा बयान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















