Responsive Scrollable Menu

नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस ने यौन अपराधी को स्वीटहार्ट कहा:एपस्टीन फाइल्स में 1000 बार नाम आया; बेटा बलात्कार समेत 38 मामलों में आरोपी

नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस मेटे-मारिट यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से संबंध सामने आने के बाद विवादों में घिर गई हैं। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की ओर से 30 जनवरी को जारी की गई एपस्टीन फाइल्स में उनका नाम का 1 हजार से ज्यादा बार आया है। नॉर्वे के अखबार VG की रिपोर्ट के मुताबिक, इन फाइलों में मेटे-मारिट और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के बीच 2011 से 2014 के दौरान हुए कई ईमेल शामिल हैं। दोनों के बीच लंबे समय तक संपर्क रहा। नॉर्वे के मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, निजी ईमेल में मेटे-मारिट ने एपस्टीन से कहा था, 'तुम्हारी बातें मुझे गुदगुदाती हैं।' कुछ ईमेल में उन्होंने उन्हें ‘सॉफ्ट हार्टेड’ और ‘स्वीटहार्ट’ भी लिखा। दोस्ती सामने आने के बाद शनिवार को मेटे-मारिट ने एपस्टीन से अपने संबंधों को लेकर माफी मांगी। दूसरी ओर मेटे-मारिट के बेटे पर बलात्कार समेत 38 मामलों में मुकदमा चल रहा है। एपस्टीन ने मेटे को बताया था कि वह पत्नी की तलाश में थे एक ईमेल में मेटे ने एपस्टीन से पूछा था कि क्या अपने 15 साल के बेटे के वॉलपेपर के लिए दो नग्न महिलाओं का सर्फबोर्ड लेकर चलते हुए फोटो सुझाने में कुछ गलत है। एक अन्य में उन्होंने एपस्टीन को आकर्षक बताया था। एक मेल में एपस्टीन ने मेटे-मारिट को बताया कि वह शादी करना चाहते हैं और पत्नी की तलाश में पेरिस आए है। उन्होंने कहा कि पेरिस अफेयर या अवैध संबंध बनाने के लिए अच्छा है, लेकिन अगर पत्नी ढूंढनी हो तो स्कैंडिनेवियाई (नॉर्वे, स्वीडन और डेनमार्क) महिलाएं ज्यादा अच्छी और वफादार पत्नी होती हैं। इसपर मेटे-मारिट ने जवाब दिया, ‘मुझे अभी भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा कि आप सच में पत्नी की तलाश कर रहे हैं।’ मेटे-मारिट का जन्म नॉर्वे में हुआ था। यानी वे खुद स्कैंडिनेवियाई महिला हैं। तीन बार एपस्टीन से मिली थीं मेटे फाइलों में कई ईमेल दिखाते हैं कि दोनों काफी करीबी थे। एक ईमेल के जरिए पता चला कि जब मेटे-मारिट बीमार थीं, तब एपस्टीन ने उनके लिए फूल भेजे थे। मेटे-मारिट ने फूलों के लिए शुक्रिया अदा किया और ‘लव, MM(मेटे-मारिट)’ के नाम से साइन किया। ईमेल में कई जगह मिलने की योजना का जिक्र था। दस्तावेजों से पता चलता है कि मेट-मारिट ने 2011 से 2013 के बीच ओस्लो, न्यूयॉर्क और कैरिबियन में एपस्टीन से तीन बार मुलाकात की और 2013 में फ्लोरिडा में उनके घर पर चार दिन रुकीं। हालांकि, तब एपस्टीन वहां नहीं थे। मेटे बोलीं- 2014 में एपस्टीन से संपर्क तोड़ दिए थे ये बातें एपस्टीन के 2008 में नाबालिग से वेश्यावृत्ति के आरोप में दोषी ठहराए जाने के बाद की हैं। 2011 के एक ईमेल में मेटे-मारिट ने एपस्टीन को बताया कि उन्होंने एपस्टीन पर चल रहे मुकदमे को गूगल किया और कहा कि यह अच्छा नहीं लग रहा, लेकिन उन्होंने संपर्क जारी रखा। शनिवार को राजघराने की ओर से जारी बयान में मेटे-मारिट ने बताया कि 2014 में उन्होंने संपर्क तोड़ दिया था क्योंकि एपस्टीन उनका फायदा अपने मतलब के लिए उठाने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने एपस्टीन के पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना और एकजुटता जताई। मेटे-मारिट ने कहा कि वे इन सब के लिए खुद जिम्मेदार हैं क्योंकि उन्होंने एपस्टीन की पृष्ठभूमि की ठीक से जांच नहीं की और जल्दी समझ नहीं पाईं कि वह कैसा व्यक्ति है। मेटे-मारिट के बेटे पर आज से मुकदमा शुरू ये खुलासे ऐसे समय में हुए हैं जब रॉयल फैमिली के लिए मुश्किल का दौर चल रहा है। मेटे-मारिट के बेटे मारियस बोर्ग होइबी पर बलात्कार का मुकदमा जिला अदालत में मंगलवार यानी आज से शुरू होने वाला है। 29 वर्षीय मारियस पर चार महिलाओं के साथ बलात्कार सहित कुल 38 अपराधों के आरोप हैं, जिसमें हमला, ड्रग्स और अन्य मामले शामिल हैं। अगर दोषी पाया गया तो उन्हें 16 साल तक की सजा हो सकती है। मारियस इन आरोपों से इनकार करते हैं। क्राउन प्रिंस हाकॉन ने कहा कि वे और मेट-मारिट मुकदमे में नहीं जाएंगे। मेट-मारिट इस दौरान निजी यात्रा पर रहेंगी। मारियस के पास कोई रॉयल टाइटल नहीं है मारियस होइबी, क्राउन प्रिंसेस मेटे-मैरिट और क्राउन प्रिंस हाकॉन की शादी से पहले के रिश्ते से पैदा हुए थे। इसलिए मारियस को कभी रॉयल टाइटल नहीं दिया गया। इसका मतलब है कि वह उत्तराधिकार की लाइन में नहीं है, यानी वह नॉर्वे के सिंहासन पर कभी नहीं बैठ सकते। रॉयल फैमिली ने साफ कहा है कि मारियस रॉयल हाउस का सदस्य नहीं है, वह एक आम नागरिक है। इससे फैमिली मुकदमे के प्रभाव को सीमित करने की कोशिश कर रही है। यानी यह रॉयल फैमिली का मामला नहीं, बल्कि एक आम व्यक्ति का है। सामान्य परिवार से निकल क्राउन प्रिंसेस बनी मेटे-मारिट मेटे-मारिट को नॉर्वे की क्राउन प्रिंसेस के नाम से जाना जाता है। वे क्राउन प्रिंस हाकॉन की पत्नी हैं, जो नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम के बेटे और सिंहासन के उत्तराधिकारी हैं। मेटे-मारिट का जन्म 19 अगस्त 1973 को नॉर्वे के दक्षिणी शहर क्रिस्टियानसैंड में हुआ था। उनकी उम्र अभी 52 साल है। वे एक सामान्य परिवार से आती हैं। उनके पिता स्वेन ओ. होइबी एक पत्रकार थे। उनकी मां मारित त्जेसम बैंक क्लर्क थीं। माता-पिता के तलाक के बाद मेटे-मारिट अपनी मां के साथ रहती थीं। 1997 में उन्होंने एक बेटे मारियस बोरग होइबी को जन्म दिया, जो एक ऐसे व्यक्ति से था जिसका आपराधिक इतिहास था। उस समय वे सिंगल मदर थीं और खुद को सपोर्ट करने के लिए काम करती थीं। 2000 की शुरूआत में क्राउन प्रिंस हाकॉन से उनकी मुलाकात हुई और 1 दिसंबर 2000 को उनकी सगाई हुई। 25 अगस्त 2001 को उनकी शादी हुई, जिसके बाद वे क्राउन प्रिंसेस बनीं। उनकी शादी के समय उनके पिछले जीवन और बेटे की वजह से काफी विवाद हुआ था, लेकिन उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में माफी मांगी। उनके और क्राउन प्रिंस हाकॉन के दो बच्चे हैं। मेटे-मारिट क्रॉनिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस (फेफड़ों की बीमारी) से जूझ रही हैं। 2025 में बताया गया था कि उन्हें फेफड़े का ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ सकती है।

Continue reading on the app

  Sports

जैकब बेथेल और विल जैक्स ने उड़ाई श्रीलंका की धज्जियां, तीसरे टी20 में इंग्लैंड को 12 रन से मिली जीत, 3-0 से सीरीज पर किया कब्जा

England Beat Sri Lanka in 3rd T20I: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने लो स्कोरिंग मुकाबले में श्रीलंका को 12 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया. इंग्लैंड के लिए इस मैच में बल्लेबाजी में सैम करन ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. इसके बाद जैकब बेथेल बेहतरीन गेंदबाजी से अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई. Tue, 3 Feb 2026 23:19:00 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi : Trump के अटैक प्लान पर कैसे चली खामेनेई की मिसाइल? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T19:40:54+00:00

Lord Mandelson being investigated by police over claims he leaked emails to Epstein | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T19:22:17+00:00

Iran America War Updates: ईरान की युद्ध तैयारी देख Trump हैरान? | Ali Khamenei | War News | Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T20:00:01+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | अमेरिका के साथ 'फादर ऑफ ऑल डील' ! | India-US | Trump | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-03T19:37:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers