Responsive Scrollable Menu

Amazon Sale में WiFi Router पर 63% तक की छूट, ₹999 से शुरू कीमत; D-Link, TP-Link और Mercusys पर डील

Amazon Sale में WiFi Router और Router UPS खरीदने वालों के लिए कई मॉडल डिस्काउंट पर मिल रहे हैं. Oakter Mini UPS पर 63% और Resonate RouterUPS पर 60% की छूट है. वहीं D-Link का N300 Router सिर्फ ₹999 में मिल रहा है.

Continue reading on the app

अमेरिकी सैनिक को गोली मारकर मौत की सजा दी जाएगी:65 साल में पहला ऐसा मामला; धार्मिक नारा लगाकर 13 लोगों को मार दिया था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पूर्व अमेरिकी सैनिक निदाल हसन को गोली मारकर मौत की सजा देने का आदेश दिया है। पेंटागन ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। अगर हसन की सजा लागू होती है तो वह 1961 के बाद अमेरिकी सैन्य न्याय व्यवस्था के तहत मौत की सजा पाने वाला पहला व्यक्ति होगा। सैन्य व्यवस्था में आखिरी बार प्राइवेट जॉन ए. बेनेट को मौत की सजा दी गई थी। हसन ने 2009 में टेक्सास के सैन्य अड्डे पर धार्मिक नारा लगाते हुए गोलीबारी की थी, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी। हमले के बाद माना- जिहाद के लिए किया 5 नवंबर 2009 को सेना के मनोचिकित्सक मेजर निदाल हसन निजी पिस्तौल लेकर फोर्ट हुड सैन्य अड्डे पहुंचा और सैनिकों व अन्य लोगों पर अचानक गोलीबारी कर दी। यह अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हुई सबसे घातक सामूहिक गोलीबारी थी। उस समय अमेरिका अफगानिस्तान और इराक में युद्ध लड़ रहा था। हसन ने बाद में कहा कि वह इन युद्धों को गैरकानूनी और अनैतिक मानता था और जिहाद के लिए हमला किया था। गोलीबारी में हसन भी घायल हुआ और कमर के नीचे से लकवाग्रस्त हो गया। सैन्य अदालत में उसने हत्याओं की बात स्वीकार की। 2013 में उसे पहले से हत्या की योजना बनाने और हत्या की कोशिश के कुल 45 मामलों में दोषी ठहराया गया। हसन ने हमले पर कोई पछतावा नहीं जताया। सैन्य मानसिक स्वास्थ्य पैनल के सामने उसने कहा कि वह चाहता था कि हमले में उसकी भी मौत हो जाती, ताकि वह शहीद बन सके। उसका यह तक कहा कि मौत की सजा मिलने पर भी वह खुद को शहीद मानेगा। हमले से पहले कट्टर हुए थे धार्मिक विचार मेजर हसन का जन्म वर्जीनिया के अर्लिंगटन में फिलिस्तीनी मूल के मुस्लिम माता-पिता के घर हुआ था। उसने वर्जीनिया टेक में पढ़ाई की और 1997 में सैन्य मेडिकल स्कूल की ट्रेनिंग शुरू की। हमले से पहले के कुछ सालों में इस्लाम को लेकर उसके विचार कट्टर होते गए थे। पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने अपने बयान में हसन के जिहादी मकसद का जिक्र करते हुए उसे आतंकवादी बताया। हालांकि, हसन पर आतंकवाद से जुड़ी धाराओं में मुकदमा नहीं चलाया गया था।

Continue reading on the app

  Sports

500 रन भी नहीं रहेगा सुरक्षित, वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ने गेंदबाजों को चेताया, बैटर्स की तरह बॉलर्स को बदलना होगा तरीका

bravo statement: वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का मानना है कि जिस रफ्तार से बल्लेबाजी में सुधार हो रहा है, उसे देखते हुए भविष्य में 500 रन का वनडे स्कोर भी एक व्यावहारिक लक्ष्य बन सकता है और उन्होंने गेंदबाजों से इस खेल में टिके रहने के लिए अपनी कला में सुधार करने और नए तरीके अपनाने की अपील की है. Thu, 8 Oct 2026 17:29:54 +0530

  Videos
See all

Samastipur में पुलिस टीम से बदसलूकी, VIDEO वायरल | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T13:17:25+00:00

Nana Patekar Passed Away : नाना पाटेकर नहीं रहे, बॉलीवुड ने खोया अपना दिग्गज कलाकार | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-08T13:15:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers