20 अक्टूबर से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, उज्जैन से अयोध्या तक 930 किमी पैदल चलेंगे
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह विजयादशमी से ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू करने वाले है। 20 अक्टूबर से निकाली जाने वाली यह यात्रा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होगी और उत्तर प्रदेश के अयोध्या (राम मंदिर) पर समाप्त होगी।
इस दौरान दिग्विजय करीब 930 किलोमीटर का सफर तय करेंगे, इसे 70 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए रोज करीब 15 किमी पैदल चलने की योजना है। खास बात यह है कि 2017 में दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा भी विजयादशमी से ही शुरू की थी। इस बार भी उन्होंने यात्रा की शुरुआत के लिए यही दिन चुना है।
यात्रा की जानकारी दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर की है। उन्होने लिखा है कि मैं 20 अक्टूबर 2026 को विजयदशमी (दशहरे) के पुनीत अवसर पर अधर्म पर धर्म की विजय के उद्देश्य के साथ शिव धाम (उज्जैन) से राम धाम (अयोध्या) तक “सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा” प्रारंभ करने जा रहा हूं। आप सभी से आग्रह है कि सनातन धर्म के स्वाभिमान की रक्षा के लिए और राम दान की लूट के खिलाफ हमारी इस जन जागरण पद यात्रा में अवश्य पधारें।
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि मेरे लिए उम्र मायने नहीं रखती है। अंग्रेजी में एक कहावत है आदमी उतना ही बूढ़ा होता है, जितना वो सोचता है। मैं अगर 50 साल का फील करता हूं, तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
ऐसा रहेगा यात्रा का पूरा रूट
दिग्विजय सिंह 19 अक्टूबर की रात उज्जैन जाएंगे। 20 अक्टूबर की सुबह चिंतामन मंदिर में दर्शन कर बालाजी गार्डन में पार्थिव शिवलिंग बनाएंगे। इसके बाद महाकाल मंदिर में दर्शन करने के बाद करीब 2 बजे यात्रा शुरू करेंगे।
इसमें पहला पड़ाव कानीपुरा और फिर सिंदुरिया, तराना, कनासिया होते हुए यात्रा शाजापुर जिले में प्रवेश करेंगे। इसके बाद सारंगपुर, खुजनेर, राजगढ़, चाचौड़ा, आरोन, अशोकनगर और चंदेरी पहुंचेंगे।
मध्य प्रदेश से सफर पूरा करने के बाद यात्रा उत्तर प्रदेश सीमा में प्रवेश करेगी। तालबेहट, जेरोन, रामराजा की नगरी ओरछा (जिला निवाड़ी), चिरगांव, उरई, कालपी, कानपुर देहात, लखनऊ देहात, बाराबंकी से होते हुए अयोध्या पहुंचेगी, जहां रामलला के दर्शन के साथ इसका समापन होगा।
मैं 20 अक्टूबर 2026 को विजयदशमी (दशहरे) के पुनीत अवसर पर अधर्म पर धर्म की विजय के उद्देश्य के साथ शिव धाम (उज्जैन) से राम धाम (अयोध्या) तक “सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा” प्रारंभ करने जा रहा हूं। आप सभी से आग्रह है कि सनातन धर्म के स्वाभिमान की रक्षा के लिए एवं राम दान की लूट के खिलाफ हमारी इस जन जागरण पद यात्रा में अवश्य पधारें।
जय सिया राम।
@INCIndia @INCMP @RahulGandhi @kharge @Jairam_Ramesh
— Office Of Digvijaya Singh (@OfficeOfDVS) October 4, 2026
निगम के गेट पर ही जम गया सफाईकर्मियों का डेरा, बोले- नियमितीकरण बिना अब नहीं हटेंगे
इंदौर नगर निगम में पदस्थ सफाई कर्मचारी अपनी नियमितीकरण समेत कई लंबित मांगों को लेकर लगातार दूसरे दिन भी सड़कों पर डटे हुए हैं। मंगलवार सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय के सामने डेरा डाल दिया है और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक यह आंदोलन रुकने वाला नहीं है।
निगम मुख्यालय परिसर में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल बना हुआ है और कामकाज पर इसका असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को जहां वाल्मिकी सेना के बैनर तले विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था, वहीं आज अन्य प्रमुख कर्मचारी संगठनों ने भी इस आंदोलन का पुरजोर समर्थन कर दिया है। लगातार बढ़ते इस जनआक्रोश से नगर निगम प्रशासन पर मांगों को जल्द मानने का दबाव काफी ज्यादा बढ़ गया है।
सोमवार को गेट पर चूड़ियां फेंककर जताया था उग्र विरोध
इससे पहले सोमवार को भी कर्मचारी दिनभर नगर निगम मुख्यालय के मुख्य गेट पर डटे रहे और जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन के दौरान गुस्साए सफाई कर्मियों ने निगम मुख्यालय के दरवाजे पर चूड़ियां फेंकीं और नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ तीखी नारेबाजी की थी। कर्मचारियों का कहना है कि वे वर्षों से अपनी जायज मांगों को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें केवल खोखले आश्वासन ही मिले हैं।
मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना-प्रदर्शन
दरअसल, सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनके नियमितीकरण का लिखित आदेश जारी नहीं हो जाता, वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर बनाए रखने वाले ये कर्मचारी अब अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे हैं। यदि जल्द ही प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था पर इसका गहरा असर पड़ सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









