Responsive Scrollable Menu

'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर माधुरी ने किया जोरदार डांस, सीट से खड़े हो गए अमिताभ बच्चन, मुंह से निकले ये 6 शब्द

माधुरी दीक्षित ने कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर अमिताभ बच्चन के बर्थडे स्पेशल वीक में खास परफॉर्मेंस दी. बिग बी की फरमाइश पर माधुरी ने देवदास फिल्म के गाने पर शानदार क्लासिकल डांस किया.

Continue reading on the app

पहले टायर फटा, फिर लगी आग, देखते ही देखते जलकर खाक हुई सुगम परिवहन सेवा की बस

उज्जैन से इंदौर की तरफ जा रही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की एक यात्री बस में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। उज्जैन से करीब 15 किलोमीटर दूर रामवास इलाके में यह हादसा दोपहर करीब सवा बारह बजे के आसपास हुआ। चलती बस में अचानक आग की लपटें उठते ही अंदर सवार करीब 12 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि, वक्त रहते सभी यात्रियों ने समझदारी दिखाई और बस से कूदकर अपनी जान बचा ली।

घटना की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही पूरी बस धू-धू कर जलने लगी थी। सूचना मिलने के पौन घंटे बाद मौके पर पहुंचीं चार फायर ब्रिगेड की टीमों को आग पर काबू पाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। इस दौरान करोड़ों की यह बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई और मौके पर सिर्फ उसका लोहे का ढांचा ही बचा रह गया।

टायर फटने से बिगड़ा संतुलन

दरअसल, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा बस का अचानक पिछला टायर फटने की वजह से हुआ। टायर फटते ही तेज रफ्तार बस का संतुलन पूरी तरह से बिगड़ गया और घर्षण के कारण उसमें से धुआं उठने लगा। ड्राइवर जब तक गाड़ी संभाल पाता, उससे पहले ही आग की लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग भी मदद के लिए दौड़े, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को कुछ करने का मौका नहीं मिला।

सितंबर में ही हुआ था शुभारंभ

इस घटना ने नई-नवेली सुगम परिवहन बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 25 सितंबर 2026 को ही इस योजना का भव्य शुभारंभ किया था, जिसके तहत उज्जैन को 10 बसें मिली थीं। इससे पहले भी 27 सितंबर को इंदौर के राजबाड़ा में इस सेवा की एक ई-बस अनियंत्रित होकर तीन लोगों पर चढ़ गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई थी।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे विश्व कप 2027 में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन का दावा, वनडे में भी होगी गेंदबाज की वापसी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि भुवनेश्वर को वनडे टीम में भी शामिल किया जाएगा. भुवनेश्वर कुमार चार साल बाद न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के लिए कमबैक करेंगे. उन्हें टी20 सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. अश्विन का मानना है कि टी20 बेहतर प्रदर्शन उन्हें वनडे विश्व कप का टिकट दिला सकता है. Wed, 7 Oct 2026 23:45:10 +0530

  Videos
See all

Samastipur में छेड़खानी की शिकायत पर पहुंची पुलिस से भिड़ा युवक | #Samastipur #BiharPolice #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T18:37:58+00:00

'Rise and Fall 2' से बाहर हुए Tej Pratap Yadav, कहा- शो में जाकर अच्छा लगा | Reality Show | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T18:39:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers