20 साल पुरानी 1 धुन: वो गाना जिसने हिमेश रेशमिया को रातोंरात बना दिया था 'म्यूजिकल सुपरस्टार'
नई दिल्ली. 'झलक दिखला जा' यह सिर्फ एक गाना नहीं था, बल्कि 2006 का एक म्यूजिकल फिनोमेनन था जिसने इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री का रुख बदल दिया. जब फिल्म 'अक्सर' का यह ट्रैक रिलीज हुआ तो इसने तुरंत हिमेश रेशमिया को एक ग्लोबल सुपरस्टार और यूथ आइकन बना दिया. अपनी खास आवाज और सूफी-पॉप म्यूजिक के अनोखे मेल से हिमेश ने ऐसा जादू किया कि यह धुन हर जगह सुनाई देती थी- हर गली में, हर क्लब में और हर शादी में. इस गाने की पॉपुलैरिटी आज भी लोगों के बीच देखते ही बनती है. समीर के लिखे बोल और इमरान हाशमी की करिश्माई स्क्रीन प्रेजेंस इतनी हिट हुई कि उस दौरान यह गाना 24/7 रेडियो और म्यूजिक चैनलों पर छाया रहा. आज भी, 20 साल बाद जब इसकी सिग्नेचर धुन बजती है, तो सुनने वालों पर पुरानी यादों की लहर छा जाती है. यह गाना एक ऐसे दौर का प्रतीक है जब बॉलीवुड म्यूजिक एक्सपेरिमेंट के दौर से गुजर रहा था. 'झलक दिखला जा' ने न सिर्फ हिमेश रेशमिया के करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया, बल्कि 'अक्सर' जैसी सस्पेंस फिल्म को बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर बनाने में भी अहम भूमिका निभाई.
Dhurandhar 2 Teaser live: 'धुरंधर 2' के पोस्टर ने फैंस की बढ़ाई एक्साइटमेंट, जानें कितनी देर बाद रिलीज होगा टीजर
Dhurandhar 2 Teaser live: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर 2' का पोस्टर सामने आते ही वायरल हो गया. इस पोस्ट में रणवीर का लुक देख फैंस हैरान हो गए. रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर 'धुरंधर 2' का पहला पोस्टर शेयर करते हुए फैंस को बताया कि जल्द ही फिल्म का टीजर भी रिलीज होने वाली है. दर्शकों की नजरें अब घड़ी पर ही टिकी हुई हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18











/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






