Responsive Scrollable Menu

'वो उसे डैड कहकर बुलाते थे' केयर होम में विकलांगों के यौन शोषण के मामलों ने दक्षिण कोरिया को झकझोर दिया

बीबीसी ने एक केयर होम में रहने वाले तीन लोगों में से एक से बात की, जिनके साथ एक कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न किया था.

Continue reading on the app

सितंबर के ICC प्लेयर ऑफ द मंथ नॉमिनेशन:गिल-अभिषेक-शेफाली और श्री चरणी रेस में; मेंस में सिकंदर रजा, विमेंस में चमारी अटापट्टू भी शामिल

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, शेफाली वर्मा और श्री चरणी को सितंबर के ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। ICC ने मंगलवार को सितंबर महीने के लिए मेंस और विमेंस कैटेगरी के नॉमिनेशन का ऐलान किया। मेंस में गिल और अभिषेक के साथ जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को जगह मिली है। वहीं, महिला वर्ग में शेफाली और श्री चरणी के अलावा श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू नॉमिनेटेड हैं। गिल ने 133 गेंदों में जड़ा सबसे तेज वनडे डबल सेंचुरी भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 वनडे में 333 रन बनाए। उन्होंने पहले वनडे में 110 रन की पारी खेली। इसके बाद दूसरे वनडे में 133 गेंदों पर 223 रन बनाए। यह वनडे इतिहास की सबसे तेज डबल सेंचुरी है। गिल की पारी की मदद से भारत ने 406 रन का लक्ष्य 8 विकेट रहते और 39 गेंद बाकी रहते हासिल किया। गिल पांचवीं बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में हैं। अभिषेक ने 30 गेंदों में लगाया शतक अभिषेक शर्मा ने सितंबर में 4 टी-20 इंटरनेशनल में 229 रन बनाए। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 में उन्होंने 34 गेंदों पर 108 रन बनाए। इस पारी में अभिषेक ने 30 गेंदों में शतक पूरा किया, जो किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल शतक है। उन्होंने रोहित शर्मा के 35 गेंदों में शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। श्री चरणी ने 7 मैच में लिए 18 विकेट भारतीय स्पिनर श्री चरणी ने सितंबर में 7 टी-20 इंटरनेशनल में 18 विकेट लिए। उनका इकोनॉमी रेट 3.30 रहा। एशियन गेम्स के फाइनल में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 13 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके बाद चरणी ICC महिला टी-20 बॉलिंग रैंकिंग में 817 रेटिंग पॉइंट्स तक पहुंचीं, जो इस फॉर्मेट में अब तक का सबसे बड़ा रेटिंग स्कोर है। सिकंदर रजा भी पुरुष वर्ग में नॉमिनेटेड जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में 57, 45 और नाबाद 81 रन बनाए। उन्होंने 3 वनडे में 183 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी लिए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 92.89 और इकोनॉमी रेट 5.46 रहा। 3 टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 90 रन बनाए और 2 विकेट लिए। शेफाली और चमारी भी महिला वर्ग में रेस में शेफाली वर्मा ने सितंबर में 360 रन बनाए और 6 विकेट लिए। वह महिला एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 100 रन और फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 48 रन बनाए। श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने 7 टी-20 इंटरनेशनल में 226 रन बनाने के साथ 14 विकेट लिए। उन्होंने महिला एशिया कप में इंडोनेशिया के खिलाफ 5 रन देकर 7 विकेट लिए और हैट्रिक भी हासिल की। वोटिंग से चुने जाएंगे विजेता ICC की स्वतंत्र वोटिंग एकेडमी और दुनिया भर के फैंस विजेताओं का चयन करेंगे। वोटिंग में एकेडमी के वोट का वेटेज 90% और फैंस के वोट का 10% होगा। विजेताओं की घोषणा हर महीने के दूसरे हफ्ते में ICC के डिजिटल चैनल्स पर की जाती है। --------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… हरमनप्रीत ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ी:उनकी अगुआई में भारत ने पहली बार महिला वर्ल्डकप जीता; स्मृति हो सकती हैं अगली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई कप्तान बन सकती हैं। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

वर्ल्ड कप में सबसे छोटे स्कोर पर आउट होने वाली 5 टीमें... 23 साल से कायम है विश्व कीर्तिमान

5 Teams Lowest totals in Cricket World Cup: क्रिकेट वर्ल्ड कप के इतिहास में कई बार दुनिया की मजबूत टीमें भी ताश के पत्तों की तरह बिगर गई हैं और स्कोरबोर्ड पर न्यूनतम स्कोर दर्ज हुए हैं. 23 साल पहले पार्ल में श्रीलंका के खिलाफ कनाडा का टोटल आज भी सबसे कम स्कोर के रूप में दर्ज है. इसके अलावा मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ कनाडा और पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया के सामने नामीबिया की टीमें 50 रन के भीतर सिमट गईं. वानखेड़े में भारत के खिलाफ श्रीलंका का स्कोर और मीरपुर में वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश का सस्ते में ढेर होना इस बात की गवाही देता है कि खेल के सबसे बड़े मंच पर दबाव कितना बड़ा कारक होता है. Tue, 6 Oct 2026 15:44:36 +0530

  Videos
See all

INDIA Alliance के प्रदर्शन में क्या बोले राजीव शुक्ला? | Rajeev Shukla Exclusive | Ranjeeta Jha #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T10:42:48+00:00

Rahul Gandhi Viral Video: ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो'..बोले राहुल गांधी | #gyaneshkumar #rahulgandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T10:41:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers