रिलीज- 6 अक्टूबर 1995 | वर्डिक्ट- सुपरहिट | सुपरस्टार्स के बेटे-बेटी का धमाकेदार डेब्यू: एक झटके में पाया स्टारडम
6 अक्टूबर 1995 की तारीख बॉलीवुड के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखी गई है. इस दिन दो बड़े फिल्मी परिवारों के सितारों ने एक साथ बड़े पर्दे पर कदम रखा और अपनी पहली ही फिल्म में पूरे देश को अपना दीवाना बना लिया. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल और हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना की. राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक-एक्शन फिल्म 'बरसात' ने थिएटर में धूम मचा दी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया कि सालों तक इसकी गूंज सुनाई दी.
जन्मदिन विशेष: कभी हकलाने वाले शरद केलकर ने 'बाहुबली' की आवाज बन जीता देश का दिल
मुंबई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय मनोरंजन जगत में शरद केलकर एक ऐसा नाम है जो दमदार आवाज और बहुमुखी अभिनय के लिए जाने जाते हैं। 7 अक्टूबर 1976 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्मे शरद ने धारावाहिक से अपने करियर की शुरुआत की थी। शरद केलकर का नाम एक्टिंग की दुनिया में तो है ही लेकिन उनकी आवाज आज देश की नंबर 1 फिल्म 'बाहुबली 2' के नाम है। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक ऐसा भी समय था जब वो काफी हकलाते थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Samacharnama









