Responsive Scrollable Menu

Love Horoscope For 6 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 6 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

दैनिक प्रेम राशिफल 6 अक्टूबर 2026: इन राशियों के जातकों में आज रोमांटिक माहौल रहने की संभावना है। सभी सूर्य राशियों के लिए दैनिक ज्योतिषीय भविष्यवाणियां पाएं। यहाँ बिना किसी सिंबल के आज का सभी 12 राशियों का लव राशिफल दिया गया है:


मेष (Aries)
आज पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें और बातचीत में मिठास बनाए रखें। सिंगल जातकों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

वृषभ (Taurus)
प्रेम जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। जीवनसाथी या पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक प्लान पर चर्चा हो सकती है। अपने पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें।

मिथुन (Gemini)
आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। गलतफहमी के कारण बहस हो सकती है, इसलिए खुलकर बात करें। शादीशुदा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

कर्क (Cancer)
लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन बहुत खूबसूरत है। पार्टनर से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है। रिश्तों में आपसी भरोसा और मजबूत होगा।

सिंह (Leo)
आज आप पार्टनर के साथ यादगार पल बिताएंगे। आपके रिश्ते में नया उत्साह देखने को मिलेगा। अगर किसी को प्रपोज करने की सोच रहे हैं, तो दिन अनुकूल है।

कन्या (Virgo)
काम की व्यस्तता के कारण पार्टनर को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, जिससे वे थोड़े नाराज हो सकते हैं। शाम को साथ वक्त बिताकर उनका मूड बेहतर करें।

तुला (Libra)
आज लव लाइफ में तालमेल बहुत बढ़िया रहेगा। अगर पार्टनर के साथ कोई पुराना मनमुटाव था, तो वह आज खत्म हो सकता है। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

वृश्चिक (Scorpio)
प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। आप अपने पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर विचार-विमर्श कर सकते हैं। भावुक होकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

धनु (Sagittarius)
आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने या डिनर का प्लान बन सकता है। आपकी बातचीत से रिश्ते में नया निखार आएगा।

मकर (Capricorn)
आज संयम बनाए रखें। पार्टनर की किसी बात से थोड़े असहज हो सकते हैं, लेकिन शांति से बैठकर बात करना बेहतर रहेगा। शाम तक स्थिति सुधर जाएगी।

कुंभ (Aquarius)
लव लाइफ में प्यार और रोमांस का संतुलन बना रहेगा। सिंगल जातकों के जीवन में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन (Pisces)
आज रिश्तों में सकारात्मकता रहेगी। आपका पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। साथ में बिताया गया समय आपके रिश्ते को और भी अटूट बनाएगा।

Continue reading on the app

भारत का Services PMI सितंबर में 55.2 पर पहुंचा, मजबूत घरेलू मांग से तीन महीने के उच्च स्तर पर

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में तीन महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई। नए ऑर्डर में तेजी के साथ मजबूत घरेलू मांग से क्षेत्र की वृद्धि को समर्थन मिला। मंगलवार को जारी मासिक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई।

मौसमी रूप से समायोजित एचएसबीसी इंडिया सेवा पीएमआई कारोबारी गतिविधि सूचकांक अगस्त के 54.1 से बढ़कर सितंबर में 55.2 हो गया। यह जून के बाद गतिविधियों में सबसे तेज बढ़ोतरी का संकेत है। सेवा क्षेत्र की गतिविधियों में बढ़ोतरी के बावजूद तिमाही औसत पिछली अवधि के स्तर से ऊपर नहीं जा सका।

सर्वेक्षण में कहा गया, ‘‘वास्तव में, वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में वृद्धि मार्च 2022 तक के तीन महीनों के बाद सबसे कमजोर रही।’’ क्रय प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के अनुसार, 50 से ऊपर का आंकड़ा विस्तार, जबकि 50 से नीचे का आंकड़ा संकुचन दर्शाता है। एसएंडपी ग्लोबल सेवा क्षेत्र की करीब 400 कंपनियों के एक समूह को भेजी गई प्रश्नावली के जवाब के आधार पर एचएसबीसी इंडिया सेवा पीएमआई तैयार करता है। सर्वेक्षण के अनुसार, भारत के सेवा क्षेत्र की वृद्धि डिजिटल समाधान, खाद्य, बीमा, ऋण, सॉफ्टवेयर, परिवहन और पर्यटन एवं यात्रा की बढ़ती मांग से प्रेरित रही।

इसके अलावा, भारतीय सेवाओं की अंतरराष्ट्रीय मांग में भी सुधार हुआ। सर्वेक्षण में शामिल कंपनियों ने जर्मनी, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ब्रिटेन और अमेरिका से मांग बढ़ने की जानकारी दी। एचएसबीसी की मुख्य भारत अर्थशास्त्री प्रांजल भंडारी ने कहा, ‘‘पीएमआई सर्वेक्षण से पता चला कि भारत के सेवा क्षेत्र में सुधार जारी रहा, जिसे मजबूत होती घरेलू मांग का समर्थन मिला।

साथ ही, निर्यात कारोबार में भी वृद्धि जारी रही, हालांकि इसकी रफ्तार धीमी हुई।’’ रोजगार के मोर्चे पर, बेहतर ऑर्डर और आने वाली परियोजनाओं के कारण सेवा प्रदाताओं ने सितंबर में अतिरिक्त कर्मचारियों की भर्ती की। हालांकि, रोजगार वृद्धि की दर अगस्त की तुलना में धीमी रही। इस बीच, वित्त वर्ष की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही के अंत में लागत का दबाव कम हुआ और कच्चे माल की कीमतों में मुद्रास्फीति की दर नवंबर 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर पर आ गई।

भंडारी ने कहा, ‘‘सेवा प्रदाताओं पर कच्चे माल की लागत का दबाव 10 महीने के निचले स्तर पर आ गया, जिससे बिक्री कीमतें बढ़ाने की जरूरत कम हुई। परिदृश्य सकारात्मक बना रहा और सेवा प्रदाताओं ने लगातार दूसरे महीने भविष्य की गतिविधियों को लेकर अपनी उम्मीदों में सुधार की जानकारी दी।’’ भारतीय सेवा कंपनियां मजबूत मांग और ग्राहकों की बढ़ती पूछताछ से आने वाले वर्ष को लेकर आशावादी बनी रहीं। करीब 16 प्रतिशत से कुछ कम सर्वेक्षण प्रतिभागियों को उम्मीद है कि अगले 12 महीनों में उत्पादन बढ़ेगा, जबकि बाकी को मौजूदा स्तर में कोई बदलाव नहीं होने की उम्मीद है।

इस बीच, एचएसबीसी इंडिया समग्र पीएमआई उत्पादन सूचकांक अगस्त के 54.3 से बढ़कर सितंबर में 55.9 हो गया। यह जून के बाद निजी क्षेत्र के उत्पादन में सबसे तेज बढ़ोतरी का संकेत है। समग्र पीएमआई सूचकांक, तुलनीय विनिर्माण एवं सेवा पीएमआई सूचकांकों का भारित औसत है।

भार, आधिकारिक जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों के सापेक्ष आकार को दर्शाता है। निजी क्षेत्र में लागत दबाव लगभग चार वर्ष में सबसे अधिक रहा। सेवा क्षेत्र की कंपनियों ने बिक्री कीमतों में अधिक वृद्धि की, वहीं दूसरी ओर विनिर्माताओं ने दो वर्ष में सबसे कमजोर वृद्धि का संकेत दिया।

समग्र रूप से महंगाई की दर पिछले महीने के मुकाबले लगभग अपरिवर्तित रही। सर्वेक्षण के अनुसार, विनिर्माण उद्योग में रोजगार सृजन फिर शुरू होने और सेवा प्रदाताओं की लगातार वृद्धि के कारण समग्र स्तर पर रोजगार बढ़ा।

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया में इन खिलाड़ियों की फिर होगी एंट्री? न्यूजीलैंड दौरे के लिए सेलेक्टर्स की है नजर

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर 5 मैच की वनडे सीरीज खेलनी है लेकिन इसके लिए 2 स्क्वॉड चुने जाने की संभावना है, जिसमें कुछ ऐसे खिलाड़ियों को चुना जाएगा, जो सिर्फ आखिरी 2 मैच का हिस्सा होंगे. Wed, 07 Oct 2026 23:19:12 +0530

  Videos
See all

Doctor who examined Christa Pike before injections speaks to BBC. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T19:33:20+00:00

When your own mind turns against you: Living with intrusive OCD #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T20:00:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers