Responsive Scrollable Menu

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में किसी को मौत हो जाए तो क्या होगा? जानें मान्यता

Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष खत्म होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हुए हैं. पितृपक्ष हमारे पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने का विशेष अवसर माना जाता है. इस दौरान लोग अपने पितरों का स्मरण करते हैं, उनकी आत्मा की शांति के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म करते हैं और उनसे जान-अनजाने हुई भूल के लिए माफी मांगते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद मास की पूर्णिमा से शुरू होकर आश्विन मास की अमावस्या तक चलता है. इस दौरान लोग अपने पूर्वजों की तिथि के अनुसार, श्राद्ध व तर्पण और पिंडदान जैसे कर्म करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पितृपक्ष के दौरान किसी भी व्यक्ति की मृत्यु हो जाए तो उसका क्या अर्थ है? क्या इस अवधि में मृत्यु होना शुभ है या अशुभ? चलिए जानते हैं.

पितृपक्ष में मृत्यु होने पर क्या मान्यताएं हैं?

गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत्यु को जीवन का अटल सत्य माना जाता है. कहा जाता है कि जिसका जन्म हुआ है, उसकी मृत्यु होना भी तय है. इसलिए, सिर्फ किसी विशेष तिथि या पक्ष की तिथि में मृत्यु होने का अपने आप में अशुभ नहीं होता है. पितृपक्ष को अशुभ समय मानना गलत है. यह समय मुख्य रूप से पूर्वजों के स्मरण, श्रद्धा और उनके प्रति कृतज्ञता पेश करने से जुड़ा आध्यात्मिक पर्व होता है. कुछ धार्मिक मान्यताओं में बताया गया है कि पितृ पक्ष के दौरान मृत्यु होने पर व्यक्ति को अपने पूर्वजों का सानिध्य मिलता है. उसकी आत्मा की आगे की यात्रा सहज हो, ऐसी मनोकामना करते हैं. इस कारण से कई लोग इस अवधि में मृत्यु को पूर्वजों से आध्यात्मिक स्थिति के रूप में जुड़ते हुए देखते हैं.

क्या पितृपक्ष में मृत्यु होने से मोक्ष मिलता हैं? (Pitru Paksha Importance)

हालांकि, पितृपक्ष में अक्सर यह बात कही जाती है कि इस समय मृत्यु पाने व्यक्ति को मोक्ष प्राप्त होता है और उनके लिए स्वर्ग के द्वार खुले होते हैं. मगर एक निश्चित शास्त्रीय नियम के के रूप में इसे प्रस्तुत करना सही नहीं है. अलग-अलग धार्मिक परंपराओं में मृत्यु और मोक्ष को लेकर अलग-अलग विचार मिलते हैं.

धार्मिक दृष्टि से यह जरूर माना जाता है कि इस दौरान किए जाने वाले श्राद्ध व तर्णप और पिंडदान जैसे कर्मों को दिवंगत आत्मा की शांति के लिए किया जाता है. परिवारजन अपने पूर्वजों का स्मरण करते हैं और उनकी आत्मा की मुक्ति की प्रार्थना करते हैं.

ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2026: 9 दिन, 9 देवियां और 9 रंग... जानें शारदीय नवरात्रि के हर दिन का महत्व

पितृपक्ष में मृत्यु होने पर क्या करना चाहिए?

यदि किसी व्यक्ति की मौत पितृपक्ष के दौरान होती है, तो उसका अंतिम संस्कार और आगे के कर्म सामान्य धर्म विधि के अनुसार किया जाता है. मृत्यु की तिथि के आधार पर आगे के श्राद्ध कर्म भी निर्धारित किए जा सकते हैं.  ऐसी स्थिति में परिवार को घबराने की या फिर डरने की जरूरत नहीं है. यह कोई अशुभ संकेत नहीं होता है. मृत्यु के बाद किए जाने वाले संस्कारों का उद्देश्य दिवंगत की आत्मा के प्रति सम्मान प्रकट करना और उसकी आत्मा की शांति की कामना करना होता है. इसलिए, सिर्फ पितृपक्ष को मृत्यु से जोड़कर देखना सही नहीं होता है. 

यह समय जीवन और मृत्यु के सत्य को स्वीकार करने, पूर्वजों को याद करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर माना जाता है.

ये भी पढ़ें- Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी व्रत से राजा इंद्रसेन के पितरों को मिली थी मुक्ति, पढ़ें व्रत कथा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

Continue reading on the app

किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मेनिनजाइटिस दिमाग और रीढ़ की हड्डी को ढकने वाली झिल्लियों में होने वाला संक्रमण या सूजन है। यह बीमारी किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है और कुछ मामलों में तेजी से गंभीर रूप ले सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, बैक्टीरियल मेनिनजाइटिस खास तौर पर गंभीर चिंता का विषय है।

मेनिनजाइटिस कई कारणों से हो सकता है। इसके लिए बैक्टीरिया, वायरस, फंगस और कुछ परजीवी जिम्मेदार हो सकते हैं। बैक्टीरियल मेनिनजाइटिस के प्रमुख कारणों में मेनिंगोकोकल, न्यूमोकोकस, हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा और ग्रुप बी स्ट्रेप्टोकोकस शामिल हैं। किस उम्र में किस रोगजनक का खतरा अधिक है, यह व्यक्ति की उम्र, प्रतिरक्षा क्षमता और संक्रमण के संपर्क जैसे कई कारकों पर निर्भर करता है। नवजात शिशुओं में ग्रुप बी स्ट्रेप्टोकोकस का खतरा अधिक हो सकता है, जबकि बच्चों और किशोरों में मेनिंगोकोकल, न्यूमोकोकस और हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा महत्वपूर्ण कारण हैं।

इस बीमारी के लक्षणों को पहचानना बेहद जरूरी है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, सामान्य लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, गर्दन में अकड़न, उल्टी, रोशनी के प्रति संवेदनशीलता और भ्रम या मानसिक स्थिति में बदलाव शामिल हो सकते हैं। कुछ गंभीर मामलों में दौरे पड़ना, बेहोशी या हाथ-पैर में कमजोरी जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। हालांकि हर मरीज में सभी लक्षण एक साथ नजर आएं, यह जरूरी नहीं है।

शिशुओं में मेनिनजाइटिस के लक्षण थोड़े अलग हो सकते हैं। बच्चा सामान्य से कम सक्रिय हो सकता है, उसे जगाना मुश्किल हो सकता है, वह लगातार चिड़चिड़ा रह सकता है, ठीक से दूध नहीं पी सकता या लगातार कमजोर आवाज में रो सकता है। कुछ मामलों में सिर के ऊपरी हिस्से का मुलायम स्थान यानी फॉन्टानेल भी उभर सकता है। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

मेनिनजाइटिस का संक्रमण किस तरह फैलेगा, यह उसके कारण पर निर्भर करता है। कई बैक्टीरिया नाक और गले में मौजूद हो सकते हैं और सांस की बूंदों या गले के स्राव के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे तक पहुंच सकते हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों और लंबे समय तक नजदीकी संपर्क वाली परिस्थितियों में कुछ संक्रमणों के फैलने का जोखिम बढ़ सकता है।

बचाव की बात करें तो टीकाकरण मेनिनजाइटिस के कुछ सामान्य बैक्टीरियल कारणों से सुरक्षा का सबसे प्रभावी तरीका है। मेनिंगोकोकल, न्यूमोकोकस और हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा के खिलाफ टीके उपलब्ध हैं। इसके अलावा हाथों की नियमित सफाई रखना और संक्रमित व्यक्ति के साथ करीबी संपर्क तथा कप, बर्तन या टूथब्रश जैसी व्यक्तिगत चीजें साझा करने से बचना भी जरूरी है। किसी मेनिंगोकोकल संक्रमण वाले व्यक्ति के करीबी संपर्क में आने पर डॉक्टर जरूरत के अनुसार एंटीबायोटिक से बचाव की सलाह दे सकते हैं।

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मेनिनजाइटिस को मेडिकल इमरजेंसी माना जाता है। तेज बुखार, गर्दन में अकड़न, तेज सिरदर्द, भ्रम, बार-बार उल्टी, दौरे या तेजी से बिगड़ती हालत जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए। बैक्टीरियल मेनिनजाइटिस में इलाज शुरू करने में देरी स्थिति को और गंभीर कर सकती है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

नमन धीर ने डेब्यू मैच में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय स्पिनर

Naman Dhir vs West Indies: युवा ऑलराउंडर नमन धीर के लिए T20I डेब्यू काफी यादगार रहा. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया. Tue, 06 Oct 2026 23:11:29 +0530

  Videos
See all

कार में आग लगाकर फरार हुए बदमाश |#shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T19:10:09+00:00

Rahul Gandhi ने पुलिसकर्मी को कहा 'अरे मेरा पैर तो छोड़ दो' | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T19:11:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers