Acme Universal IPO Listing: ₹56800 का मुनाफा हर लॉट पर, लिस्ट होते ही सेफ्टी शू कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट
Acme Universal IPO Listing: एक्मे यूनिवर्सल सेफजोन 9 इंडस्ट्रियल सेफ्टी शूज बनाती है। अब आईपीओ को ताबड़तोड़ रिस्पांस के बाद इसके शेयर 42% से अधिक प्रीमियम पर लिस्ट हुए और फिर उछलकर अपर सर्किट पर पहुंच गए। नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी
Yogi Adityanath बोले, UP अब Semiconductor और Microchip निर्माण का नया केंद्र बना
(फाइल फोटो के साथ) लखनऊ, छह अक्टूबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर तथा कृत्रिम मेधा (एआई) के क्षेत्र में निवेश के साथ अब मोबाइल फोन ‘असेंबल’ करने से आगे बढ़कर माइक्रोचिप बनाने और भविष्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था की नींव रखने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ असेंबली से एआई तक: नए उत्तर प्रदेश की नई उड़ान...पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रदेश की असीमित क्षमता का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि इसे बीमारू ही बनाए रखा। आज साढ़े नौ वर्षों के भीतर देश के करीब 60 प्रतिशत मोबाइल फोन और 55 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक घटक के उत्पादन में प्रदेश की हिस्सेदारी है।
आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की जो परिकल्पना दी...‘डबल इंजन’ सरकार ने उसे उत्तर प्रदेश में नीति, निवेश और उत्पादन से जोड़कर जमीन पर उतारा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जेवर में 3,706 करोड़ रुपये में एचसीएल-फॉक्सकॉन चिप इकाई बन रही है, 644 मेगावाट के डेटा सेंटर प्रस्ताव आ चुके हैं और प्रदेश में 24,000 से अधिक स्टार्टअप तथा आठ ‘यूनिकॉर्न’ हैं। यानी यात्रा मोबाइल से मॉड्यूल और मॉड्यूल से माइक्रोचिप तक पहुंच रही है।’’ मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ वर्ष 2017 से पहले तस्वीर अलग थी। घोषणाएं होती थीं, पर परियोजनाएं जमीन पर उतरने के लिए संघर्ष करती थीं।
क्योंकि तब परिवारवाद ही विकास था, सैफई महोत्सव ही सांस्कृतिक उत्थान और माफियाकरण ही औद्योगिकीकरण का मॉडल बन गया था। जब चिंता प्रदेश से अधिक परिवार की और निवेशक से अधिक अपराधियों की हो, तो भविष्य की तकनीक के लिए वातावरण कैसे बनेगा? ’’ आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य ने अपनी ‘एआई प्रज्ञा’ पहल के तहत 10 लाख युवाओं को उभरती प्रौद्योगिकियों से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि वह मंगलवार को लखनऊ में एचसीएलटेक की स्थापना के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। ‘एचसीएल गुवी इमर्जिंग टेक स्किलिंग सेंटर’ की शुरुआत का साक्षी बनेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ यह ‘नए उत्तर प्रदेश’ की नई उड़ान है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
prabhasakshi








