अखिलेश यादव ने इसलिए नहीं उतारा राज्यसभा में तीसरा उम्मीदवार, सामने आई बड़ी वजह
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख पर समाजवादी पार्टी के तीसरे उम्मीदवार को लेकर बना सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है. खुद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि इस बार सपा सिर्फ दो उम्मीदवारों के साथ ही मैदान में उतरेगी, तीसरा नाम नहीं आएगा. अब उनके ऐलान के बाद पार्टी में आगामी विधानसभा को लेकर सगर्मियां तेज हो गई हैं.
सपा ने अब तक किन उम्मीदवारों का नामांकन कराया है?
समाजवादी पार्टी पहले ही वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव और उद्योगपति धनराज परिमल नथवानी का नामांकन करा चुकी है. तीसरे उम्मीदवार को लेकर पिछले कई दिनों से कयासों का दौर चल रहा था और माना जा रहा था कि नामांकन की अंतिम तारीख तक पार्टी कोई न कोई नाम जरूर सामने लाएगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ अखिलेश यादव ने मीडिया और राजनीतिक गलियारों में हो रही सभी नामों और अटकलों पर विराम लगा दिया.
अखिलेश यादव ने तीसरा उम्मीदवार न उतारने का फैसला कैसे बताया?
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि अब उनकी निगाह तीन पर नहीं, बल्कि चार सौ तीन पर है. उनके इस एक वाक्य ने ही साफ कर दिया कि पार्टी राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी और अब पूरा फोकस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर रहेगा, जिसमें राज्य की कुल 403 सीटों पर मुकाबला होना है.
खबर अपडेट की जा रही है
सीएम धामी से ABVP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से मुलाकात कर दी बधाई और शुभकामनाएं
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हाल ही में संपन्न छात्रसंघ चुनाव में विजयी हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में प्राप्त दायित्व युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ ही नेतृत्व क्षमता को निखारने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं.
मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महत्व और उसकी संगठनात्मक भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद लंबे समय से छात्रहितों के साथ-साथ राष्ट्रहित, सामाजिक सरोकारों और युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण के लिए कार्य करती रही है. संगठन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी, राष्ट्र के प्रति समर्पण और समाज के प्रति संवेदनशीलता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन की मूल भावना और उद्देश्यों के अनुरूप छात्र-छात्राओं के हितों के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया.
सीएम धामी ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता से सुनिश्चित होती है. उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की तथा छात्र-छात्राओं से निरंतर संवाद बनाए रखने और उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को समझते हुए सकारात्मक भूमिका निभाने की बात कही.
उन्होंने युवाओं से 'फ्यूचर रेडी' बनने का आह्वान करते हुए कहा कि आज का समय तेजी से बदल रहा है. तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल माध्यमों, रोजगार के नए अवसरों और वैश्विक स्तर पर हो रहे बदलावों के बीच युवाओं के लिए स्वयं को निरंतर अपडेट रखना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि युवा केवल अपने विषय या अध्ययन के क्षेत्र तक सीमित न रहें, बल्कि देश-दुनिया में हो रहे बदलावों, नई तकनीकों, सामाजिक विषयों और रोजगार की बदलती संभावनाओं की जानकारी भी रखें.
उन्होंने कहा कि युवा जितना अधिक स्वयं को अपडेट रखेंगे, उतना ही उनका व्यक्तिगत विकास होगा और उनकी क्षमताओं का लाभ संगठन तथा समाज को भी मिलेगा. मुख्यमंत्री ने युवाओं को निरंतर सीखने, नई चीजों को समझने और अपने ज्ञान एवं कौशल को समय के साथ विकसित करने के लिए प्रेरित किया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र जीवन केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह नेतृत्व, संवाद, अनुशासन, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी सीखने का भी महत्वपूर्ण समय है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक जीवन के साथ-साथ रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए.
मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा की कि वे छात्र-छात्राओं के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे और अपने व्यवहार एवं कार्यों से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे. उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सकारात्मक सोच राज्य एवं देश के विकास की महत्वपूर्ण शक्ति है.
इस अवसर पर एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए छात्रहितों से जुड़े विषयों तथा आगामी कार्ययोजनाओं के संबंध में भी चर्चा की.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











