त्योहारों से ठीक पहले मजदूरों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने सीधे भत्ते में किया तगड़ा इजाफा, देखें पूरी लिस्ट
VDA Wage Hike 2026: दीपावली और नवरात्रि के त्योहारी सीजन से ठीक पहले केंद्र सरकार ने देश के लाखों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को एक बड़ा तोहफा दिया है.
The post त्योहारों से ठीक पहले मजदूरों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने सीधे भत्ते में किया तगड़ा इजाफा, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Prabhat Khabar.
विदेशी पूंजी निकासी और कच्चे तेल से दबाव, US Dollar के मुकाबले रुपया 96.39 पर फिसला
मुंबई, छह अक्टूबर रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे टूटकर 96.39 प्रति डॉलर पर आ गया। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की निरंतर निकासी से घरेलू मुद्रा पर दबाव है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख और डॉलर सूचकांक में कमजोरी ने रुपये को निचले स्तर पर समर्थन दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 96.29 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में टूटकर 96.39 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की गिरावट है। रुपया सोमवार को 10 पैसे टूटकर 96.35 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.12 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 0.23 प्रतिशत बढ़कर 100.6 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 120.22 अंक चढ़कर 72,535.41 अंक पर और निफ्टी 47.15 अंक की बढ़त के साथ 22,603.10 अंक पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 4,699.14 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
IBC24
prabhasakshi










