Responsive Scrollable Menu

IIM अहमदाबाद से पढ़ाई, रैंक 1 हासिल कर बने गोल्ड मेडलिस्ट, अब माइक्रोसॉफ्ट कनाडा में संभाल रहे बड़ी जिम्मेदारी

दिल्ली में पले-बढ़े शुभम गोयल ने IIM अहमदाबाद से पढ़ाई के दौरान गोल्ड मेडल हासिल किया। आज वह कनाडा में माइक्रोसॉफ्ट के प्रिंसिपल प्रोडक्ट लीड हैं और 13 लोगों की प्रोडक्ट टीम की अगुवाई कर रहे हैं। इनकी जर्नी काफी प्रेरणादायक है।

Continue reading on the app

Fort Hood हमले के दोषी Nidal Hasan के मृत्युदंड को Donald Trump ने दी मंजूरी

वाशिंगटन, छह अक्टूबर (एपी) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वर्ष 2009 में टेक्सास के फोर्ट हूड में गोलीबारी करने वाले सेना के मेजर निदाल मलिक हसन को गोली मारकर मौत की सजा को मंजूरी दे दी है। अमेरिकी सेना ने 1961 के बाद से किसी को भी मौत की सजा नहीं दी है। अमेरिकी सेना के मुख्यालय ‘पेंटागन’ के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि सैन्य मामलों के मंत्री मृत्युदंड के समय और स्थान का फैसला करेंगे।

पार्नेल ने लिखा, ‘‘आखिरकार हसन के लिए फैसले का दिन आ गया है।’’ सेना में मनोचिकित्सक के पद पर कार्यरत हसन ने एक चिकित्सा भवन में घुसकर ‘‘अल्लाहु अकबर’’ का नारा लगाते हुए लेजर युक्त पिस्तौल से गोलीबारी शुरू कर दी थी, जहां सैनिकों की चिकित्सीय जांच हो रही थी। इस घटना में 13 लोग मारे गए और 30 से अधिक घायल हुए। हसन ने कहा था कि उसने सैनिकों को अफगानिस्तान जाने और अपने साथी मुसलमानों को मारने से रोकने के प्रयास में ऐसा किया था।

उसने मुकदमे के दौरान अपना बचाव करने की कोई कोशिश नहीं की। ट्रंप की मंजूरी मिलने से हसन को मौत की सजा दिए जाने की दिशा में कई प्रक्रियात्मक कदम शुरू होंगे। हालांकि ‘आर्मी लॉयर’ पत्रिका में मई में प्रकाशित एक लेख के अनुसार हसन ने अगर नागरिक संघीय अदालत की व्यवस्था में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर इन कदमों को रोकने का प्रयास किया तो इस प्रक्रिया में कई वर्ष तक की देरी हो सकती है।

सैन्य न्याय व्यवस्था में मृत्युदंड बेहद दुर्लभ है और मौत की सजा पर अमल उससे भी अधिक दुर्लभ है। हसन समेत चार लोग वर्तमान में कंसास के फोर्ट लीवनवर्थ में सैन्य मृत्युदंड की सूची में हैं। पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश ने 2008 में सेना के विशेषज्ञ रोनाल्ड ग्रे को मृत्युदंड की मंजूरी दी थी लेकिन एक न्यायाधीश ने इस पर रोक लगा दी और वह अब भी लीवनवर्थ में है।

सैन्य व्यवस्था में आखिरी बार मौत की सजा प्राइवेट जॉन बेनेट को दी गई थी। उसे 11 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के मामले में 1961 में फांसी दी गई थी।

Continue reading on the app

  Sports

बंद कमरे में क्या हुआ? क्या BCCI ने दबाव बनाकर लिया हरमनप्रीत कौर से इस्तीफा? कप्तानी छोड़ने की इनसाइड स्टोरी

Harmanpreet Kaur resign inside story: हरमनप्रीत कौर के इंस्टाग्राम पोस्ट ने उनकी कप्तानी छोड़ने की कहानी को और दिलचस्प बना दिया है. हरमन ने लिखा कि अब वह 'सुकून' के साथ पद छोड़ रही हैं. बीसीसीआई की रीव्यू मीटिंग के अगले ही दिन आए उनके फैसले ने उन अटकलों को जरूर हवा दे दी, जिसमें कहा जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें खुद इस्तीफा देने को कहा. Tue, 6 Oct 2026 12:46:45 +0530

  Videos
See all

Noida Traffic Police Action : नोएडा-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर का खतरनाक स्टंट #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T07:11:43+00:00

Big Breaking on Delhi Protest LIVE: आकाशवाणी भवन में घुसे Rahul-Priyanka | NDI Alliance March |Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T07:13:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers