हूती विद्रोहियों के खिलाफ 'मक्का पैक्ट' एक्टिव, पाकिस्तान और तुर्किए सऊदी अरब में तैनात करेंगे सेना
Mecca Pact Activated: सऊदी अरब और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब ने अपनी साझा सुरक्षा व्यवस्था को सक्रिय करने की दिशा में अहम कदम उठाया है. तीनों देशों के बीच बने मक्का रक्षा गठबंधन की रणनीतिक राजनीतिक एवं रक्षा समिति (SPDC) की रियाद में सोमवार को आपात बैठक हुई. इस बैठक में सऊदी अरब के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियों और संभावित खतरों पर विस्तार से चर्चा की गई.
मक्का पैक्ट को लागू करने का किया एलान
बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि तीनों देश सामूहिक रक्षा से जुड़ी अपनी प्रतिबद्धताओं को लागू करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाएंगे. इसके तहत निर्धारित सैन्य बलों और जरूरी क्षमताओं को उपलब्ध कराने तथा जरूरत पड़ने पर उन्हें सऊदी अरब में तेजी से तैनात करने की व्यवस्था पर सहमति बनी है.
सऊदी अरब में कब तैनात होगी पाक-तुर्किए की सेना?
हालांकि, बैठक के बाद जारी बयान में यह नहीं बताया गया कि पाकिस्तान और तुर्की की ओर से कितने सैनिक सऊदी अरब भेजे जाएंगे या उनकी तैनाती कब तक पूरी होगी. बयान में हूतियों का नाम भी सीधे तौर पर नहीं लिया गया है. बावजूद इसके यह बैठक इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि सऊदी अरब को हाल के दिनों में सुरक्षा संबंधी गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. यमन में जारी संघर्ष और सऊदी क्षेत्र को निशाना बनाए जाने की आशंकाओं ने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
The Emergency Meeting of the Strategic Political and Defense Committee under the Makkah Alliance for Defense reaffirmed the solidarity and unity of our countries in confronting the heinous attacks against the Kingdom and the holy sites. The committee agreed to activate collective… pic.twitter.com/4hGjcJcw25
— Khalid bin Salman خالد بن سلمان (@kbsalsaud) October 5, 2026
पाकिस्तान ने दी अपने सेना के रोल के बारे में जानकारी
आपात बैठक में पाकिस्तान की ओर से उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इशाक डार, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर शामिल हुए. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी कार्यक्रम में बताया कि सऊदी अरब की जरूरत के मुताबिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. उनके मुताबिक, सऊदी सेना मुख्य युद्ध अभियानों में सक्रिय है, जबकि पाकिस्तान और तुर्की की सेनाएं फिलहाल सहयोगी भूमिका निभा रही हैं. ख्वाजा आसिफ ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी सेना टोही और निगरानी से जुड़े अभियानों में भूमिका निभा रही है. हालांकि, पाकिस्तान या तुर्की की सैन्य मौजूदगी का वास्तविक स्तर सार्वजनिक नहीं किया गया है.
मक्का और मदीना को लेकर भी जताई चिंता
इस बैठक के दौरान तीनों देशों ने सऊदी अरब में नागरिक इलाकों, आर्थिक प्रतिष्ठानों और अन्य महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाए जाने की निंदा की. मक्का और मदीना जैसे इस्लाम के पवित्र शहरों की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह के खतरे या हमले की कोशिश पर भी चिंता जताई गई. पाकिस्तान और तुर्की ने सऊदी सशस्त्र बलों की तैयारियों और पेशेवर क्षमता की सराहना करते हुए कहा कि वे सऊदी अरब की सुरक्षा, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा में उसके साथ खड़े हैं.
यमन में सैन्य अभियान के बीच हुई बैठक
बता दें कि मक्का डिफेंस अलायंस की यह बैठक ऐसे समय हुई है जब यमन में सऊदी समर्थित गठबंधन ने हूतियों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों के खिलाफ अपना सैन्य अभियान तेज किया है. सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन का लक्ष्य हूतियों के कब्जे वाले इलाकों को वापस हासिल करना बताया जा रहा है. ऐसे माहौल में पाकिस्तान और तुर्की के साथ सऊदी अरब की रक्षा साझेदारी का सक्रिय होना क्षेत्रीय समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की मदद के बाद तुर्किए ने UNGA में अलापा कश्मीर राग, जानें क्या बोले एर्दोगन
अगस्त में हुआ था रक्षा समझौता
बता दें कि पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की ने अगस्त में त्रिपक्षीय रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इस समझौते का उद्देश्य तीनों देशों के बीच सामूहिक सुरक्षा और प्रतिरोध क्षमता को मजबूत करना है. समझौते के तहत यदि तीनों में से किसी एक देश पर सशस्त्र हमला होता है, तो उसे सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाएगा. जिसमें सामूहिक रूप से प्रतिक्रिया देने का प्रावधान है.
ये भी पढ़ें: Explainer: पाकिस्तान, सऊदी और तुर्की की तिकड़ी से भारत को कितना खतरा? जानें किन मामलों में फंसेगा पेंच
ATM मशीन ऊपर से खोल 30 लाख से ज्यादा कैश उड़ा ले गए चोर, CCTV का भी खौफ नहीं
तमिलनाडु में ATM मशीन से 30 लाख की चोरी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV










