IND VS WI: आज कितने बजे शुरू होगा पहला टी-20 मैच? जानिए कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला, क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
IND VS WI: भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत आज से होने वाली है. पहला टी-20 मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. एक ओर होगी श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया, तो उनका सामना करने मैदान पर उतरेगी शे होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम. इस मैच का रोमांचक होना तय है, क्योंकि दोनों ही टीमों में धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे फ्री में कहां देख सकते हैं?
कितने बजे आज शुरू होगा मैच?
IND VS WI के बीच आज पहला टी-20 मैच खेला जाने वाला है. वनडे मैच की तुलना में समय में बदलाव देखने को मिल रहा है. आज का मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमें 6.30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगी.
ODI Series Won ➔ T20I Series Loading... ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 6, 2026
After an action-packed ODI campaign, #TeamIndia switches to T20 mode to take on the explosive Men in Maroon! ????
Watch #INDvWI | 1st T20I ???? TUE, 6th OCT, 6 PM pic.twitter.com/RlJhzRnuCf
लाइव कहां देख सकेंगे मुकाबला?
वनडे सीरीज की ही तरह आप टी-20 सीरीज के मुकाबले भी घर पर आराम से बैठकर टीवी और मोबाइल पर देख सकेंगे. पहला टी-20 मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं. स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी आप अंग्रेजी कमेंट्री के लिए स्टार स्पोर्ट्स 1 और हिंदी कमेंट्री के लिए स्टार स्पोर्ट्स हिंदी चैनल का उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा अन्य क्षेत्रीय भाषा के चैनलों पर भी प्रसारण उपलब्ध रहता है. वहीं, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर देखने को मिलेगी.
Fearless intent. Audacious cricket. No target too high. Big hits. Bigger moments. ????????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 5, 2026
Captain #ShreyasIyer, #AbhishekSharma, #TilakVarma, #VaibhavSooryavanshi and #TeamIndia are ready to bring the heat against the West Indies! ????????
Andaaz toofani, khel aasmaani! ????️????
Watch… pic.twitter.com/rksuvz9yqy
FREE में कहां देख सकेंगे मैच?
अब देखिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मैच देखने के लिए और जियो हॉटस्टार पर मैच देखने के लिए आपको पैसे खर्च करने होंगे. मगर, आप इस मैच का बिलकुल मुफ्ट में घर बैठे देख सकते हैं. इसके लिए आपको डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर जाना होगा. यदि आपके पास डीडी फ्री डिश या सामान्य केबल/डीटीएच कनेक्शन है, तो आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मैच का सीधा प्रसारण बिल्कुल मुफ्त देख सकते हैं.
क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा प्लेइंग-11 में मौका?
????????????????????????????, ???????????? ???????????????????? ???????????? ???? ???????????????????????????? ????????????????! ????️#TeamIndia arrive ahead of the 1st T20I against West Indies! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 5, 2026
Watch #INDvWI | 1st T20I ???? TUE, 6th OCT, 6 PM pic.twitter.com/ONY6Jjt6zm
हाल ही में भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीता, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टी-20 टीम में वैभव सूर्यवंशी भी खेलते नजर आए थे. मगर, अब सवाल उठता है कि क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ वैभव को अंतिम ग्यारह में शामिल किया जाएगा या उन्हें बेंच पर ही बैठना पड़ेगा?
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी को टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव करके खिलाया गया था, तब संजू सैमसन भी प्लेइंग-11 का हिस्सा थे, उन्हें बाहर नहीं किया गया था. ऐसे में अब आज के मैच में वैभव के खेलने की उम्मीद काफी कम है. चूंकि, हेड कोच गौतम गंभीर पहले ही क्लीयर कर चुके हैं कि जो टीम में पहले से है, उसे पहले मौका दिया जाएगा और वैभव सूर्यवंशी को अपनी बारी का इंतजार करना होगा.
ये भी पढ़ें: Explainer: लॉर्ड्स का टिकट या साख की लड़ाई? जानें क्यों टीम इंडिया के लिए 'अग्निपरीक्षा' है न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज
जूही चावला का इमोशनल गाना, रुला देंगे समीर के लिखे बोल, अलका याग्निक की आवाज ने बयां किया किस्मत का दर्द
नई दिल्ली. जूही चावला की फिल्म 'साजन का घर' साल 1994 में रिलीज हुई थी. इसका 'रब ने भी मुझ पे सितम' एक ऐसा दर्दभरा गीत है, जो किस्मत के दुखों को बयां करता है. अलका याग्निक की दिल को छू लेने वाली आवाज और समीर के लिखे मार्मिक बोलों से सजा यह गाना फिल्म के सबसे भावुक मोड़ों में से एक पर आता है, जहां हीरोइन अपने दुखों और तकदीर के आगे बेबस नजर आती है. नदीम-श्रवण के संगीत ने इस गीत के दर्द को और गहरा बना दिया है, जो आज भी दर्शकों और संगीत प्रेमियों के दिलों को छू जाता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









