Responsive Scrollable Menu

ब्रिटिश लेखक और पूर्व राजनेता Jeffrey Archer का 86 वर्ष की उम्र में निधन

लंदन, छह अक्टूबर (एपी) अपनी किताबों के लिए दुनियाभर में मशहूर ब्रिटिश लेखक और विवादों में रहे पूर्व राजनीतिज्ञ जेफ्री आर्चर का निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन कंपनी ‘हार्परकॉलिन्स’ ने बताया कि आर्चर ने सोमवार को अपने घर पर अंतिम सांस ली।

आर्चर के निधन की खबर उनके अंतिम उपन्यास ‘एडम एंड ईव’ के वैश्विक विमोचन से ठीक एक दिन पहले आई। उनके सबसे अधिक बिकने वाले उपन्यास ‘केन एंड एबल’ की तरह उनकी यह नयी किताब भी अलग-अलग सामाजिक वर्गों में एक ही दिन जन्मे दो पात्रों की कहानी पर आधारित है। पांच दशक लंबे अपने लेखन करियर के दौरान उन्होंने गलत निवेश से हुए भारी आर्थिक नुकसान से खुद को उबारा।

उनका पहला उपन्यास ‘नॉट अ पेनी मोर, नॉट अ पेनी लेस’ 1976 में प्रकाशित हुआ था। कहा जाता है कि यह उनके उस व्यक्तिगत अनुभव से प्रेरित था, जब वह दिवालिया होने के करीब पहुंच गए थे। हार्परकॉलिन्स के अनुसार, उनकी किताबें ब्रिटेन की ‘संडे टाइम्स’ की सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तकों की सूची में 14 वर्ष और पांच महीने तथा ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की सर्वाधिक बिकने वाली पुस्तकों की सूची में पांच वर्ष से अधिक समय तक रहीं।

दुनियाभर में उनकी 30 करोड़ से अधिक किताबें बिकीं। आर्चर ने प्रधानमंत्री मारग्रेट थैचर के दौर में ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी में अपनी अलग पहचान बनाई। इसके बाद 1992 में प्रधानमंत्री जॉन मेजर ने उन्हें ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ के लिए मनोनीत किया।

हालांकि, वर्ष 2001 में झूठी गवाही देने के मामले में जेल जाने से कुछ समय पहले उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। प्रकाशक के अनुसार, आर्चर के परिवार में उनकी पत्नी डेम मैरी आर्चर, दो बेटे और पांच पोते-पोतियां हैं।

Continue reading on the app

चचेरे देवर ने विधवा भाभी को गोलियों से भून डाला, दिल्ली में अवैध संबंध के शक में खूनी खेल

दिल्ली के बवाना इलाके सुल्तानपुर डबास गांव में 38 वर्षीय एक विधवा महिला की उसके चचेरे देवर ने 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतका आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और घर में परचून की दुकान चलाती थी।

Continue reading on the app

  Sports

मैं तो हूं ही नहीं… वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की T20 टीम को लेकर हुए सवाल पर बोले शुभमन गिल

शुभमन गिल कप्तान हैं वनडे के और उनसे सवाल हुआ T20 टीम से जुड़ा. ऐसे में उन्होंने जो कहा, उसका वायरल होना तय था. Tue, 06 Oct 2026 08:38:53 +0530

  Videos
See all

Bhagya Chakra: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? | Horoscope | Vrishabha Rashi | Rashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T03:15:41+00:00

Bhagya Chakra: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?| Rashifal | Mithun Rashi |Bhagya Chakra #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-06T03:16:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers