Responsive Scrollable Menu

INDIA Alliance March | SIR पर आर-पार के मूड में विपक्ष! छावनी में तब्दील हुई लुटियंस दिल्ली, हाई अलर्ट जारी, सड़क पर संग्राम का संदेह

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं और धांधली के खिलाफ विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस' (INDIA) द्वारा घोषित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य कर दी गई है। निर्वाचन आयोग मुख्यालय (निर्वाचन सदन) तथा आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।   

अधिकारियों ने बताया कि एसआईआर को लेकर विभिन्न संगठनों के प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर शुक्रवार से ही नयी दिल्ली के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसआईआर में कथित अनियमितताओं को लेकर कई संगठनों और विपक्षी दलों द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन की घोषणा किए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने घोषणा की है कि उसके सांसद मंगलवार को निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक मार्च करेंगे।

गठबंधन के नेता एसआईआर प्रक्रिया को लेकर अपनी चिंताओं से अवगत कराने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे। यह प्रदर्शन 30 सितंबर को 19 विपक्षी दलों की बैठक के बाद घोषित किया गया था। निर्वाचन आयोग के कार्यालय और अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है, ताकि आवाजाही नियंत्रित की जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। एसआईआर प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दल लगातार निर्वाचन आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने अपने तीन सदस्यीय निकाय में किसी भी तरह के मतभेद के आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं।

निर्वाचन आयोग का रुख: सर्वसम्मति से लिए गए सभी निर्णय 

विपक्ष के लगातार हमलावर रुख के बीच निर्वाचन आयोग ने आरोपों का खंडन किया है। मुख्य चुनाव आयुक्त और तीन सदस्यीय निकाय के बीच आंतरिक मतभेद या प्रक्रियात्मक कमियों की अटकलों को खारिज करते हुए आयोग ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सभी निर्णय पूर्ण सर्वसम्मति और नियमानुसार लिए गए हैं।

Continue reading on the app

PMAY Urban 2.0: आवास निर्माण में उत्तराखंड का जलवा, मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

PMAY Urban 2.0 में स्वीकृत आवासों के मुकाबले सबसे ज्यादा निर्माण शुरू कराने पर उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य का सम्मान मिला।

Continue reading on the app

  Sports

WTC में अब दिखेंगी 12 टीमें? जिम्बाब्वे-अफगानिस्तान को भी मिलेगा टेस्ट का बड़ा मंच

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले सत्र को लेकर बड़े बदलाव की उम्मीद की जा रही है. रिपोर्ट के मुताबकि अगले सत्र में टीमों की संख्या बढ़ाकर 12 की जा सकती है. आईसीसी पर विचार कर रहा है. ऐसे में अगर टीमों की संख्या बढ़ती है तो फिर अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे को भी टेस्ट में बड़ा मंच मिलेगा. Wed, 7 Oct 2026 19:40:27 +0530

  Videos
See all

Panchayat Aaj Tak Punjab 2026 | Punjab Election | Bhagwant Mann | AAP | Congress | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T14:11:30+00:00

Sahil Joshi: Rahul Gandhi के पॉलिटिकल थिएट्रिक्स से देश ऊब चुका है- BJP | #RahulGandhi #BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T14:12:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers