Responsive Scrollable Menu

ब्लैक सी में भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमला, 2 विदेशी नागरिकों की मौत; तीनों भारतीय सुरक्षित

Attack on Commercial Vessel: रोमानिया के पास ब्लैक सी में भारतीय क्रू वाले एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले में दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई. हालांकि इस हमले में तीनों भारतीय नागरिक सुरक्षित बच गए. बताया जा है कि कमर्शियल जहाज एमवी रोयाद  ममादोव ( MV ROYAD MAMMADOV) पर हुए हमले में दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई, जबकि कई क्रू मेंबर घायल हुए हैं. इस जहाज पर तीन भारतीय भी मौजूद थे जो इस हमले में सुरक्षित बताए जा रहे हैं. रोमानिया में भारतीय दूतावास ने तीनों भारतीयों के सुरक्षित होने की पुष्टि की है.

इलाज के लिए रोमानिया ले जाए गए घायल क्रू मेंबर्स

रोमानिया स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि हमले के बाद घायल क्रू सदस्यों को इलाज के लिए रोमानिया लाया गया. तीन भारतीय नागरिक भी अस्पताल में हैं. इनमें से एक भारतीय के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिसका इलाज चल रहा है. दूतावास ने घटना की जानकारी सामने आने के बाद भारतीय क्रू सदस्यों से संपर्क किया था. बाद में मिशन ने बताया कि तीनों भारतीय सुरक्षित हैं और उन्हें जरूरी मेडिकल सहायता मिल रही है. भारतीय अधिकारियों का अस्पताल प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बना हुआ है.

अस्पताल पहुंचकर राजदूत ने जाना घायलों का हाल

इस बीच रोमानिया में भारत के राजदूत मनोज महापात्रा ने कॉन्स्टैंटा काउंटी अस्पताल में भर्ती भारतीय नागरिकों से बातचीत की. उन्होंने अस्पताल के मुख्य चिकित्सक से भी उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली. अस्पताल की ओर से बताया गया कि तीनों भारतीयों की हालत अच्छी है और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा दी जा रही है. राजदूत ने भारतीय नागरिकों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया. भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह घटना से जुड़ी अधिक जानकारी जुटाने के लिए स्थानीय और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है. साथ ही भारतीय क्रू सदस्यों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है.

समुद्री रास्तों की सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

बता दें कि काला सागर में हुई यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब दुनिया के कई प्रमुख समुद्री मार्गों पर व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी हुई है. फारस की खाड़ी, लाल सागर और ब्लैक सी जैसे महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्रों में तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर भी देखने को मिला है. भारत लंबे समय से समुद्री व्यापार मार्गों पर कमर्शियल जहाजों और नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाता रहा है.

विदेश मंत्री ने यूएन में उठाया था जहाजों पर हमलों का मुद्दा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी. विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा था कि खाड़ी क्षेत्र से लेकर लाल सागर और ब्लैक सी तक कमर्शियल जहाजों तथा नाविकों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आई हैं. उनके मुताबिक, ऐसी घटनाओं में भारतीयों समेत कई देशों के नाविकों की जान गई है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता. इसके साथ ही विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर जहाजों और नाविकों की सुरक्षा से किसी भी स्थिति में समझौता नहीं होना चाहिए. उन्होंने समुद्री कानूनों के पालन को भी जरूरी बताया.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

  Sports

सबसे खतरनाक टीम बनेंगे... तूफानी शतक के बाद कप्तान श्रेयस की दहाड़, वेस्टइंडीज को नहीं मिलेगी कोई राहत

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 102 रनों की शतकीय पारी खेली. टी20 इंटरनेशनल में अय्यर का ये पहला शतक था. इस शतकीय पारी के बाद अय्यर ने कहा कि उनकी टीम इसी आक्रमकता के साथ सीरीज के बचे हुए मैचों में खेली. साथ ही उन्होंने लगातार ट्रैवलिंग और थकान को लेकर अपनी चिंता जाहिर की. Tue, 6 Oct 2026 23:55:37 +0530

  Videos
See all
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers