Responsive Scrollable Menu

पाली की बेटी ने बढ़ाया राजस्थान का मान, अमेरिका की IT दिग्गज Oracle में बनी Associate Applications Developer

Pali Success Story: पाली जिले की प्रतिभाशाली बेटी अनिता ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अमेरिका की प्रसिद्ध आईटी कंपनी Oracle में Associate Applications Developer के पद पर चयन प्राप्त किया है. गांव से निकलकर वैश्विक तकनीकी कंपनी तक पहुंचने वाली अनिता की सफलता युवाओं, खासकर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है. उनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है. अनिता की सफलता यह संदेश देती है कि सही दिशा, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर छोटे शहर और गांवों से भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है.

Continue reading on the app

गोंडा के संजय मौर्य ने ITI के बाद नौकरी न मिलने पर शुरू की भिंडी की खेती, लाखों में हो रही कमाई, किसानों के लिए बनें प्रेरणा

गोंडा के संजय मौर्य बताते हैं कि उन्होंने आईटीआई की डिप्लोमा किए हैं उसके बाद उन्होंने नौकरी के लिए प्रयास के लेकिन कुछ कारण बस उनको नौकरी नहीं मिल पाए. फिर उन्होंने अपनी किस्मत खेती किसानी में आजमाई और इस समय लगभग एक से डेढ़ बीघा में भिंडी की खेती कर रहे हैं. यूट्यूब से और अगल-बगल के किसान को देखकर भिंडी की खेती का आइडिया आया पहले हम पारंपरिक तरीके से भिंडी की खेती करते थे लेकिन अब हम बेड विधि से भिंडी की खेती कर रहे हैं

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka: कोलंबो में गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा, Kuldeep और Jadeja ने अभ्यास मैच में कराई वापसी

श्रीलंका दौरे पर पहुंची भारतीय टीम ने अपने एकमात्र अभ्यास मैच की शुरुआत संघर्षपूर्ण अंदाज में की। कोलंबो के एनसीसी मैदान पर पहले दिन श्रीलंका ने आठ विकेट खोकर 363 रन बना लिए। दिन का खेल खत्म होने तक दिलुम सुदीरा एक रन और केसरा नुवंथा नौ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद रहे। मुकाबले के पहले दिन बल्लेबाजों का दबदबा जरूर रहा, लेकिन भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने समय-समय पर विकेट लेकर टीम को वापसी भी कराई।

बता दें कि श्रीलंका की ओर से सात बल्लेबाजों ने 30 से अधिक रन बनाए और तीन खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाया, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी शतकीय पारी नहीं खेल सका। सबसे ज्यादा 71 रन रविंदु रसान्था के बल्ले से निकले। मौजूद जानकारी के अनुसार, श्रीलंका की टीम ने पूरे दिन लगभग चार रन प्रति ओवर की रफ्तार से रन बनाए और भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

श्रीलंका की शुरुआत बेहद शानदार रही। सलामी बल्लेबाज निशान फर्नांडो और रविंदु रसान्था ने पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़कर भारतीय गेंदबाजी की कड़ी परीक्षा ली। निशान फर्नांडो ने केवल 65 गेंदों में 66 रन बनाए। हालांकि दोनों बल्लेबाजों के बीच तालमेल की कमी के कारण रन आउट होने से उनकी पारी खत्म हो गई। इसके बाद भी श्रीलंका के बल्लेबाज लगातार छोटी-छोटी साझेदारियां बनाते रहे, लेकिन कोई भी जोड़ी बहुत बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी।

भारतीय टीम की ओर से सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन स्पिन गेंदबाजों का रहा। कुलदीप यादव ने सबसे अधिक 18 ओवर गेंदबाजी की और दो महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। रवींद्र जडेजा ने भी अपनी सटीक गेंदबाजी से दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। वहीं मानव सुथार ने भी दो विकेट लेकर प्रभावित किया। तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को एक विकेट मिला, जबकि एक बल्लेबाज रन आउट हुआ। दूसरी ओर मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और सारांश जैन को पहले दिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।

यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए आगामी टेस्ट श्रृंखला की तैयारी का अहम हिस्सा माना जा रहा है। भारतीय टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी शामिल हैं जिन्हें लाल गेंद के प्रारूप में ज्यादा अनुभव नहीं है। ऐसे में अभ्यास मैच का उद्देश्य खिलाड़ियों को मैच जैसी परिस्थितियों में खुद को परखने का अवसर देना भी है।

श्रीलंका की ओर से सोनल दिनुषा ने 52 रन और रमेश मेंडिस ने उपयोगी योगदान दिया। दोनों ने छठे विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की, लेकिन भारतीय स्पिनरों ने इस जोड़ी को भी ज्यादा देर तक टिकने नहीं दिया। दिन के अंतिम सत्र में भारत ने लगातार विकेट लेकर मेजबान टीम की रफ्तार पर कुछ हद तक रोक लगाई।

अब दूसरे दिन भारतीय टीम की कोशिश श्रीलंका क्रिकेट एकादश को जल्द समेटने की होगी, जबकि मेजबान टीम 400 रन के आंकड़े तक पहुंचने का प्रयास करेगी। ऐसे में मुकाबले का दूसरा दिन दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।
Fri, 07 Aug 2026 19:38:46 +0530

  Videos
See all

पलभर में जमीन में समा गई Road ! #shorts #accident #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T14:15:25+00:00

Aar Paar : Debate क्यों आ गई बीच-बचाव की नौबत? | CJP Students Protest | Gen-Z | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T14:16:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers