इंडिया गठबंधन का आज चुनाव आयोग तक मार्च, खरगे-राहुल गांधी भी होंगे शामिल, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी
INDIA Bloc Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ आज INDIA ब्लॉक के सांसद संसद भवन से निर्वाचन सदन तक मार्च करने वाले हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, SIR में कथित गड़बड़ियों और वोटर लिस्ट से जुड़े सवालों को लेकर होने वाले इस मार्च से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.
The post इंडिया गठबंधन का आज चुनाव आयोग तक मार्च, खरगे-राहुल गांधी भी होंगे शामिल, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी appeared first on Prabhat Khabar.
Assam की Nagaon Lok Sabha seat पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 15 प्रत्याशी मैदान में
गुवाहाटी, छह अक्टूबर असम की नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं, विशेषकर महिलाओं की लंबी कतारें देखी गईं। यह उपचुनाव कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद जरूरी हो गया।
बोरदोलोई ने लोकसभा से इस्तीफा देने के बाद भाजपा के टिकट पर दिसपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी देवाशीष शर्मा, पूर्व कांग्रेस विधायक शिवमोनी बोरा तथा ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के बीच माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और 624 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।
नगांव लोकसभा क्षेत्र में कुल 19.05 लाख मतदाता हैं। मतदान शाम पांच बजे समाप्त होगा, जबकि मतगणना नौ अक्टूबर को होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









