रेलवे की कर रहे हैं तैयारी, तो इन तीन सब्जेक्ट पर बना लें पकड़ और फिर देखिए कैसे क्लियर होते हैं सारे एग्जाम
RRB exam Tips: एक्सपर्ट ने बताया कि जनरल स्टडी में विज्ञान का पार्ट रेलवे की परीक्षाओं में ज्यादा आता है. ऐसे में स्टूडेंट्स जरनल स्टडी के विज्ञान पार्ट की प्रैक्टिस अच्छे से करें. थोड़ी मेहनत और मॉक टेस्ट से रेलवे का पेपर आसानी से निकाला जा सकता है.
Meta इंडिया हेड के खिलाफ FIR दर्ज: PM मोदी का कथित AI-मॉर्फ्ड वीडियो वायरल करने का मामला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के AI जनरेटेड मॉर्फ्ड वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के मामले में हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने मेटा इंडिया के हेड अरुण श्रीनिवास और कई सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
आरोप है कि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो शेयर किए गए, जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार कर भ्रामक तरीके से साझा किया गया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने में जुटी है कि यह वीडियो कहां से शुरू हुए और इन्हें किस तरह सोशल मीडिया पर फैलाया गया। इसके अलावा, नोएडा पुलिस ने भी प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग करने के मामले में एक महिला पर जीरो एफआईआर दर्ज की है।
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए कथित AI-जनरेटेड वीडियो से जुड़ा है। जांच एजेंसियों का मानना है कि इन वीडियो के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया गया और भ्रामक सामग्री बड़े पैमाने पर प्रसारित की गई।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन वीडियो की शुरुआत कहां से हुई, इन्हें किस तरह सोशल मीडिया पर फैलाया गया और क्या Meta के कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम ऐसे कंटेंट को रोकने में पर्याप्त थे या नहीं।
किन धाराओं में हो रही है जांच?
जांच एजेंसियां यह भी देख रही हैं कि कथित AI-जनरेटेड वीडियो भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करते हैं या नहीं। साथ ही उन लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है, जिन्होंने कथित रूप से इन वीडियो को बनाया, अपलोड किया या सोशल मीडिया पर साझा किया।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और अभी तक किसी भी आरोपी के खिलाफ अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है।
Meta से भी मांगा गया जवाब
रिपोर्ट्स के अनुसार, हैदराबाद साइबर क्राइम पुलिस ने Meta के प्रतिनिधियों को तलब कर कंपनी की उन प्रक्रियाओं की जानकारी मांगी, जिनके जरिए AI-जनरेटेड फर्जी वीडियो, स्कैम, फेक विज्ञापन और अन्य भ्रामक कंटेंट की पहचान कर उन्हें हटाया जाता है।
बताया गया है कि Meta अधिकारियों ने जांच एजेंसियों को कंपनी की Content Moderation Policy और Compliance Mechanism के बारे में जानकारी दी। हालांकि, इस मामले पर Meta की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा एक और मामला
इसी प्रदर्शन से जुड़े एक अन्य मामले में भी कार्रवाई हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 23 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक महिला के खिलाफ Zero FIR दर्ज की गई है।
शिकायत गाजियाबाद के एक निवासी की ओर से दर्ज कराई गई थी। इसके आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 352 (शांति भंग करने के उद्देश्य से जानबूझकर अपमान), धारा 353(1) (लोक उपद्रव फैलाने वाले बयान) और धारा 356(1) (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi









