गुड़गांव में जॉब चाहिए? बेतिया में इन दिन आयोजित है जॉब कैंप, इन कागजात के बिना एंट्री नहीं
Job camp in Pashchim Champaran: जिले के उन सभी युवाओं के लिए खुशखबरी है. जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है और वो रोज़गार की तलाश कर रहे हैं. दरअसल, जिला नियोजनालय पश्चिम चंपारण की तरफ से सोमवार 15 दिसंबर 2025 को नौतन प्रखंड अंतर्गत आने वाले जगदीशपुर स्थित (SDC) तारा कंप्यूटर सेंटर के प्रांगण में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है.
पश्चिम बंगाल: जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी हामिद मंडल वर्धमान से गिरफ्तार, साजिश का पर्दाफाश
Jaish-e-Mohammed terrorist arrested: पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हामिद मंडल के रूप में हुई है, जिसे शुक्रवार को बर्धमान (वर्द्धमान) इलाके से दबोचा गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि यह आतंकी किसी बड़े षड्यंत्र को अंजाम देने की फिराक में था।
पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड सज्जाद भट का करीबी है हामिद
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किया गया आतंकवादी हामिद मंडल पुलवामा हमले के मुख्य साजिशकर्ता सज्जाद भट का बेहद करीबी सहयोगी है। बंगाल एसटीएफ ने उसे बर्धमान के 'रेनेसां टाउनशिप' इलाके के एक फ्लैट से बीती रात को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले दो-तीन महीनों से इस किराए के फ्लैट में छिपकर रह रहा था। सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए उसने इस हाउसिंग कॉम्प्लेक्स को अपना ठिकाना बनाया था। आज उसे बर्धमान कोर्ट में पेश किया जाएगा।
STORY | Suspected member of terror outfit Jaish-e-Mohammed arrested in Bengal
— Press Trust of India (@PTI_News) July 31, 2026
A suspected Jaish-e-Mohammed member has been arrested in West Bengal's Purba Bardhaman district, and investigators were probing his possible links to a wider terror network, police sources said.
READ:… pic.twitter.com/5RYXvr0n91
किसी बड़े हमले की साजिश और कार्यक्रम की निगरानी
पुलिस के मुताबिक, बरामद किए गए मोबाइल फोन और दस्तावेजों की जांच के बाद एसटीएफ को शक है कि आतंकी किसी वीआईपी या हमले की साजिश पर काम कर रहा था। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या वह किसी हमले की योजना बना रहा था या नहीं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी 9 जुलाई से ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के शेड्यूल और दौरे से जुड़ी जानकारियां जुटा रहा था। पुलिस अब उसके नेटवर्क, संपर्कों और इस साजिश में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए उससे पूछताछ कर रही है।
साल 2019 का पुलवामा हमला
गौरतलब है कि पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक सुसाइड बॉम्बेर ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को ले जा रही बस में अपनी विस्फोटक से भरी कार से टक्कर मार दी थी। इस दर्दनाक हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए थे।
बीरभूम में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
इसी बीच, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले से भी एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने बीरभूम के नलहटी इलाके में स्थित एक लावारिस मकान से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक बरामद किए हैं। पुलिस को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई।
इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की है। बरामद सामान में 800 किलोग्राम से अधिक अमोनियम नाइट्रेट, 1,200 से ज्यादा जिलेटिन की छड़ें, 105 डेटोनेटर और 36 डेटोनेटिंग फ्यूज कॉइल शामिल हैं। पुलिस इस मामले की भी अलग से जांच कर रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi







