Responsive Scrollable Menu

Yemen Crisis: 6 PHOTOS-VIDEO में हूतियों का हमला, अरामको में आग...बाब अल-मंदेब पर खतरा?

हूतियों ने रियाद एयरपोर्ट और अरामको रिफाइनरी पर हमले का दावा किया, जहां आग लगने की बात कही गई। यमन में जंग तेज होने से बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर भी खतरा बढ़ा है। 6 PHOTOS-VIDEO में देखें यमन से सऊदी तक बढ़ता तनाव…क्या अब जंग और भड़केगी?

Continue reading on the app

नंदीग्राम-रेजिनगर समेत विधानसभा की 5 और लोकसभा की 1 सीट पर उपचुनाव आज, दांव पर कई दिग्गजों की साख

By Election 2026 Voting: देश के तीन राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज उपचुनाव के लिए मतदान होगा. इस दौरान विधानसभा की कुल पांच सीटों और लोकसभा की एक सीट के लिए वोट डाले जाएंगे. जिन सीटों पर आज मतदान होगा, उनमें तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट तथा असम की नागांव लोकसभा सीट शामिल हैं. इन सभी सीटों के चुनावी नतीजे शुक्रवार (9 अक्टूबर) को आएंगे.

तमिलनाडु में TVK की पहली बड़ी परीक्षा

इस उपचुनाव में तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटों के लिए भी मतदान होगा. जिसे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के लिए काफी अहम माना जा रहा है. क्योंकि राज्य की सत्ता में आने के बाद पार्टी की लिए यह पहली बड़ी चुनावी परीक्षा है. बता दें कि दोनों सीटें मौजूदा विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं.

मदुरंतकम सीट से AIADMK विधायक मरगथम कुमारवेल और धारापुरम से पी. सत्यभामा ने अपने पद से इस्तीफा देकर TVK का दामन थाम लिया था. ऐसे में टीवीके ने इन दोनों नेताओं इन्ही सीटों पर उपचुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है. उपचुनाव में मदुरंतकम सीट से 27 तो धारापुरम सीट से 30 उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं. जिसमें DMK, AIADMK और CPI समेत कई दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

नंदीग्राम में BJP और TMC के बीच कड़ा मुकाबला

विधानसभा उपचुनाव के तहत पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट और रेजिनगर सीट पर भी मतदान हो रहा है. नंदीग्राम सीट इस उपचुनाव की सबसे चर्चित सीटों में शामिल है. क्योंकि ये सीट शुभेंदु अधिकारी के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई. इसी साल अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम के साथ भवानीपुर सीट से भी चुनावी जीत दर्ज की थी, उसके बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया था जबकि भवानीपुर सीट अपने पास रखी थी.

नंदीग्राम सीट से BJP ने हसीरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है. वहीं TMC के भीतर चल रही खींचतान का असर भी इस उपचुनाव में दिखाई दे रहा है. पार्टी के मूल उम्मीदवार के हटने के बाद TMC ने कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को अपना समर्थन दिया है. मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के एक मामले में कानूनी कार्यवाही भी चुनावी चर्चा का हिस्सा बनी हुई है. उन्हें कोलकाता हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है. इसके अलावा TMC के विरोधी धड़े ने मोहम्मद एतेशामुल हक को और CPI ने शांतिगोपाल गिरी को चुनावी मैदान में उतारा है.

रेजीनगर में हुमायूं कबीर की अग्निपरीक्षा

वहीं पश्चिम बंगाल की दूसरी सीट रेजीनगर के लिए भी आज मतदान हो रहा है. यह सीट हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई. TMC से अलग होने के बाद हुमायूं कबीर ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) बनाई. उपचुनाव में उन्होंने अपने बेटे गुलाम नबी आजाद को चुनाव मैदान में उतारा है. रेजीनगर में करीब 70 प्रतिशत आबादी अल्पसंख्यक समुदाय से है. ऐसे में यहां चुनावी समीकरण खासा महत्वपूर्ण है. BJP ने सखराव सरकार, CPI(M) ने सैयद असद अली को अपना उम्मीदवार बनाया है. जबकि TMC के दोनों गुटों की ओर से भी अलग-अलग प्रत्याशी उतारे गए हैं.

नागांव में कांग्रेस, BJP और AIUDF के बीच कड़ा मुकाबला

वहीं असम की नागांव लोकसभा सीट पर भी आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है. यह सीट कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. बोरदोलोई इसी साल अप्रैल में बीजेपी में शामिल हो गए थे. कांग्रेस ने यहां पूर्व विधायक सिबामनी बोरा को अपना उम्मीदवार बनाया है. तो वहीं बीजेपी ने देवाशीष शर्मा टिकट दिया है. जबकि AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल खुद चुनावी मैदान में हैं. बता दें कि इस सीट पर अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या अधिक होने की वजह से इस चुनाव को कांग्रेस, BJP और AIUDF के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है. कांग्रेस के लिए यह सीट अपनी पिछली चुनावी पकड़ बनाए रखने की चुनौती भी है.

पुडुचेरी में रंगासामी सरकार की परीक्षा

वहीं केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर भी आज उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है. मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के नेतृत्व वाली NDA सरकार के लिए यह उपचुनाव काफी अहम माना जा रहा है. बता दें कि रंगासामी ने अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में दो सीटों से जीत दर्ज की थी. इसके बाद उन्होंने थट्टनचावडी सीट छोड़ दी थी, ऐसे में यहां उपचुनाव कराना जरूरी हो गया. सत्तारूढ़ ऑल इंडिया NR कांग्रेस ने यहां से अशोक आनंद को उम्मीदवार बनाया है. जबकि विपक्षी डीएमके-कांग्रेस गठबंधन के ई. विनायगम और के. सेतु सेल्वम चुनाव मैदान में हैं.

खबर अभी अपडेट हो रही है....

Continue reading on the app

  Sports

SA20 Auction: सबसे महंगा खिलाड़ी बना 18 साल का खिलाड़ी, MI छोड़कर ‘दुश्मन’ सुपर किंग्स में पहुंचे पोलार्ड

साउथ अफ्रीकी टी20 लीग SA20 के मिनी ऑक्शन में कुल 19 खिलाड़ियों को खरीदा गया, जिसमें से 18 साल का साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर सबसे महंगा खिलाड़ी साबित हुआ और इसकी वजह भी खास है. Thu, 08 Oct 2026 00:05:21 +0530

  Videos
See all

Doctor who examined Christa Pike before injections speaks to BBC. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T19:33:20+00:00

'Rise and Fall 2' से बाहर हुए Tej Pratap Yadav, कहा- शो में जाकर अच्छा लगा | Reality Show | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-07T18:39:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers